News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी कैंट स्टेशन पर पुलिस का विशेष अभियान: 5 महिलाएं हिरासत में, यात्रियों की सुरक्षा पर जोर
वाराणसी एयर शो की तैयारी तेज: नमो घाट पर जैगुआर विमानों का रिहर्सल, लोगों में उत्साह
डीडीयू नगर में काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, PWD कर्मचारी की मौत, एक घायल
वाराणसी में स्कूलों का नया समय: अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय
बोमन ईरानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, काशी की आध्यात्मिकता और बनारसी बुनाई के हुए मुरीद
वाराणसी: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 19 गिरफ्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ: हॉस्टल आवंटन में अब अभिभावक की मौजूदगी अनिवार्य
जौनपुर में मड़ियाहूं SI रामाश्रय प्रजापति 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी: रैपिडो चालक पर युवती से छेड़खानी, 2 आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण, गन्ने का ठेला लगाने पर 2 के खिलाफ मुकदमा

News Report Icon
Last updated: 21/02/2026 22:50
By
News Desk
Share
3 Min Read
वाराणसी में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण हटाते पुलिसकर्मी और गन्ने के ठेले।
सिगरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।
Contents
  • सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिगरा पुलिस की कार्रवाई
  • गन्ने के जूस के ठेले से बाधित हो रहा था यातायात
  • अभियुक्तों का विवरण
  • पंजीकृत अभियोग
  • कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सिगरा पुलिस की कार्रवाई

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा कमिश्नरेट क्षेत्र में अवैध पार्किंग और फुटपाथ पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के नेतृत्व में 20 फरवरी 2026 को थाना सिगरा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान चलाया गया।

गन्ने के जूस के ठेले से बाधित हो रहा था यातायात

अभियान के दौरान पाया गया कि मनीष यादव पुत्र रामआसरे यादव, निवासी छित्तुपुर थाना सिगरा, उम्र 19 वर्ष, द्वारा गन्ने के जूस का ठेला लगाकर सड़क मार्ग को बाधित किया जा रहा था। इससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही थी तथा यातायात का सुचारु संचालन प्रभावित हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0068/2026, धारा 285, 292, 293 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसी प्रकार सचिन पुत्र जियूत राम, निवासी एईएन कॉलोनी कैंट थाना सिगरा, उम्र 24 वर्ष, द्वारा भी गन्ने का जूस का ठेला लगाकर सड़क मार्ग अवरुद्ध किया गया था। यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने के कारण उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 0069/2026, धारा 285, 292, 293 बीएनएस के तहत थाना सिगरा पर मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियुक्तों का विवरण

1. मनीष यादव पुत्र रामआसरे यादव, निवासी छित्तुपुर थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 19 वर्ष।
2. सचिन पुत्र जियूत राम, निवासी एईएन कॉलोनी कैंट थाना सिगरा वाराणसी, उम्र 24 वर्ष।

More Read

रामनगर पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर और पीड़िता को सकुशल बरामद करती हुई।
रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी कैंट स्टेशन पर पुलिस का विशेष अभियान: 5 महिलाएं हिरासत में, यात्रियों की सुरक्षा पर जोर
वाराणसी एयर शो की तैयारी तेज: नमो घाट पर जैगुआर विमानों का रिहर्सल, लोगों में उत्साह
वाराणसी में स्कूलों का नया समय: अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 0068/2026, धारा 285, 292, 293 बीएनएस, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 0069/2026, धारा 285, 292, 293 बीएनएस, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. चौकी प्रभारी रोडवेज, उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
3. कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. कांस्टेबल नीलेश, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Read

अभिनेता बोमन ईरानी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए
बोमन ईरानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, काशी की आध्यात्मिकता और बनारसी बुनाई के हुए मुरीद
वाराणसी: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 19 गिरफ्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ: हॉस्टल आवंटन में अब अभिभावक की मौजूदगी अनिवार्य
वाराणसी: रैपिडो चालक पर युवती से छेड़खानी, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share on WhatsApp
TAGGED:अतिक्रमणगन्ने का ठेलामुकदमा दर्जयातायात बाधितवाराणसी पुलिसवाराणसी समाचारसिगरा थाना
Previous Article आदमपुर पुलिस द्वारा गंगा नदी में सीज की गई नावों की तस्वीर आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाइफ जैकेट न पहनाने और ओवरलोडिंग पर 6 नाविकों पर मुकदमा, नावें सीज
Next Article एक छात्रा परीक्षा केंद्र के गेट पर अपने पिता से लिपटकर रो रही है, बगल में पुलिसकर्मी खड़े हैं। 10 मिनट की देरी पड़ी भारी: छात्रा CBSE इंग्लिश परीक्षा से वंचित,रो पड़ी छात्र भावुक दृश्य
Latest
रामनगर पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर और पीड़िता को सकुशल बरामद करती हुई।

रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

सिगरा पुलिस द्वारा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाते हुए पुलिसकर्मी यात्रियों से बातचीत कर रहे हैं और संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं।

वाराणसी कैंट स्टेशन पर पुलिस का विशेष अभियान: 5 महिलाएं हिरासत में, यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

नमो घाट के ऊपर उड़ान भरते तीन जैगुआर लड़ाकू विमान

वाराणसी एयर शो की तैयारी तेज: नमो घाट पर जैगुआर विमानों का रिहर्सल, लोगों में उत्साह

सड़क चौड़ीकरण के दौरान गिरा हुआ मंदिर का गुंबद और मलबा, पास में पुलिस और बचावकर्मी

डीडीयू नगर में काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, PWD कर्मचारी की मौत, एक घायल

वाराणसी में स्कूल के बच्चे सुबह स्कूल जाते हुए या क्लास में पढ़ाई करते हुए, नई समय सारिणी का प्रतीक।

वाराणसी में स्कूलों का नया समय: अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.