News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, आज 22 जर्जर भवनों पर चलेगा हथौड़ा
सांसद प्रिया सरोज की AI फोटो विवाद: जौनपुर-वाराणसी में सियासी बवाल, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर: आईसीयू बना शादी का मंडप, दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग
यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 100 से ज्यादा मौतें, पुतिन ने जताया शोक, योगी सरकार हाई अलर्ट पर
वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे
वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: कोडीनयुक्त सीरप तस्करी में विनोद अग्रवाल की संपत्तियां फ्रीज

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 12/02/2026 14:57
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
2 Min Read
वाराणसी पुलिस द्वारा विनोद अग्रवाल की संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई
कोडीनयुक्त सीरप तस्करी मामले में वाराणसी पुलिस द्वारा संपत्ति फ्रीज की कार्रवाई
Contents
  • कोडीनयुक्त सीरप मामले में वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विनोद अग्रवाल की पांच संपत्तियां फ्रीज
  • सारनाथ में दर्ज हुआ था मुकदमा
  • इन स्थानों पर की गई संपत्ति फ्रीज
  • एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई

कोडीनयुक्त सीरप मामले में वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विनोद अग्रवाल की पांच संपत्तियां फ्रीज

कोडीनयुक्त सीरप तस्करी प्रकरण में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को कानपुर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सरगना विनोद अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़ी पांच संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। इनमें चार अचल संपत्तियां और आईसीआईसीआई बैंक का एक खाता शामिल है, जिसमें लगभग 37 लाख रुपये जमा हैं। पुलिस का कहना है कि ये संपत्तियां अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गई थीं।

सारनाथ में दर्ज हुआ था मुकदमा

जानकारी के अनुसार सारनाथ क्षेत्र में क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा कोडीनयुक्त सीरप मामले में विनोद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अतिरिक्त कानपुर के कलक्टरगंज थाने में भी संबंधित रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रकरण की विवेचना के क्रम में वाराणसी कमिश्नरेट की टीम कानपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।

इन स्थानों पर की गई संपत्ति फ्रीज

एसीपी विदूष सक्सेना थाना पुलिस के साथ कानपुर पहुंचे। पुलिस ने ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित गोपाल विहार सोसायटी में दो प्लॉट फ्रीज किए। इसके अलावा चकेरी के दहेली सुजानपुर क्षेत्र में एक संपत्ति और जाजमऊ क्षेत्र में एक अन्य अचल संपत्ति को भी फ्रीज किया गया।

वहीं बिरहाना रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में संबंधित खाते में जमा लगभग 37 लाख रुपये की राशि को भी फ्रीज कर दिया गया है।

एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत की गई है। इस प्रावधान के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज किया जा सकता है। फ्रीज की गई संपत्तियों की बिक्री, उपयोग या हस्तांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है।

More Read

वाराणसी की दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए जर्जर भवनों को तोड़ते मजदूर और PWD अधिकारी, पुलिस बल तैनात।
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, आज 22 जर्जर भवनों पर चलेगा हथौड़ा
वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे
वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अवैध कमाई से जुड़ी अन्य संभावित संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsIllegal PropertyVinod Agarwalकानपुरकोडीनयुक्त सीरपवाराणसी पुलिससंपत्ति फ्रीज
Previous Article पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर जिला कारागार से रिहा पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर जिला कारागार से रिहा, न्यायालय का आदेश जारी
Next Article वाराणसी सदर तहसील में लेखपालों का धरना प्रदर्शन वाराणसी सदर तहसील के लेखपाल आज करेंगे धरना, लंबित मांगों और उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन
Latest
नीट यूजी परीक्षा दे रहे छात्र और एनटीए का लोगो, साथ में 21 जून की तारीख

नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

वाराणसी की दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए जर्जर भवनों को तोड़ते मजदूर और PWD अधिकारी, पुलिस बल तैनात।

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, आज 22 जर्जर भवनों पर चलेगा हथौड़ा

सांसद प्रिया सरोज की एआई-जनरेटेड विवादित फोटो मामले में पुलिस कार्रवाई दर्शाती तस्वीर।

सांसद प्रिया सरोज की AI फोटो विवाद: जौनपुर-वाराणसी में सियासी बवाल, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल के आईसीयू में दूल्हा सन्नी यादव अपनी घायल दुल्हन पूजा यादव की मांग में सिंदूर भरते हुए।

गोरखपुर: आईसीयू बना शादी का मंडप, दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से गिरी इमारतों और पेड़ों का मलबा

यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 100 से ज्यादा मौतें, पुतिन ने जताया शोक, योगी सरकार हाई अलर्ट पर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.