News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • अपराध समाचार
LATEST NEWS
मुंबई: स्वर कोकिला आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान
कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम
वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने सामने टकराए दो ट्रक, आग में जिंदा जले चालक
वाराणसी: चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
बेगूसराय: दरभंगा सोना लूटकांड जांच में बम विस्फोट, एसटीएफ समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
वाराणसी: सारनाथ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट दर्ज
वाराणसी के चेतगंज में नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
वाराणसी: चौक में मारपीट और गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन बरामद
अमरोहा: पुलिस टीम पर हमला, शराब माफिया जग्गा को छुड़ाया, मां-बहन समेत 4 गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: छात्र लाठीचार्ज मामले में रामनगर थाना प्रभारी हटाए, नए प्रभारी की नियुक्ति

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 27/03/2026 17:04
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
रामनगर थाना प्रभारी हटाए जाने की खबर
वाराणसी में छात्र लाठीचार्ज के आरोप के बाद पुलिस कार्रवाई
Contents
  • वाराणसी: छात्र पर लाठीचार्ज के आरोप में रामनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, नए प्रभारी की तैनाती
  • प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का आरोप
  • छात्रों ने की कार्रवाई की मांग
  • प्रशासनिक आधार पर किया गया तबादला
  • कालेज परिसर में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
  • एलआईयू रिपोर्ट में भी चिन्हित हुए छात्र

वाराणसी: छात्र पर लाठीचार्ज के आरोप में रामनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, नए प्रभारी की तैनाती

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी में यूपी कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद उपजे आक्रोश के बीच गिलट बाजार चौराहे पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की गई है। रामनगर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह को हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह राजकिशोर पांडेय को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज का आरोप

बीते 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह का शव घर ले जाते समय कुछ छात्र गिलट बाजार चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहले से कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात थी।

आरोप है कि इस दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया और लाठीचार्ज भी कराया, जिससे छात्रों में नाराजगी फैल गई।

छात्रों ने की कार्रवाई की मांग

घटना के विरोध में छात्रों ने अगले दिन धरना दिया और थाना प्रभारी को हटाने तथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नाराज छात्रों ने एडीसीपी वरुणा नीतू को कॉलेज परिसर में ज्ञापन भी सौंपा।

एडीसीपी और एडीएम सिटी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई की मांग जारी रही।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार करते हुए
वाराणसी: चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
वाराणसी: सारनाथ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट दर्ज
वाराणसी के चेतगंज में नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
वाराणसी: चौक में मारपीट और गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन बरामद

प्रशासनिक आधार पर किया गया तबादला

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि थाना प्रभारी का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है। हालांकि इस फैसले को छात्रों के विरोध और आरोपों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कालेज परिसर में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

यूपी कॉलेज परिसर में बीते एक वर्ष में 11 शिकायतें संबंधित थाने तक पहुंचीं, लेकिन इनमें से केवल तीन मामलों में ही एफआईआर दर्ज की गई। स्थानीय लोगों और छात्रों का आरोप है कि यदि पहले की घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई होती, तो हालिया हत्या की घटना रोकी जा सकती थी।

कॉलेज परिसर में लंबे समय से विवाद, मारपीट और बाहरी तत्वों की सक्रियता की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन न तो कॉलेज प्रशासन और न ही पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा एनआई एक्ट वारंटी धीरेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी का दृश्य
वाराणसी: शिवपुर पुलिस का सख्त एक्शन, वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार
वृंदावन नाव हादसे के बाद वाराणसी में अलर्ट, गंगा घाटों पर सुरक्षा कड़ी, लाइफ जैकेट अनिवार्य
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्नपूर्णा रसोईघर में शुरू हुई PNG आपूर्ति, स्वच्छ ऊर्जा का बड़ा कदम
वाराणसी: फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंट में पांच अभियुक्त गिरफ्तार

एलआईयू रिपोर्ट में भी चिन्हित हुए छात्र

सूत्रों के अनुसार एलआईयू की रिपोर्ट में भी कुछ उपद्रवी छात्रों को चिन्हित किया गया है। इन पर निगरानी बढ़ा दी गई है और पूरे कॉलेज परिसर की गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:छात्र हत्याप्रशासनिक कार्रवाईयूपी कॉलेजरामनगर थानालाठीचार्जवाराणसी
Previous Article इटावा स्मार्ट मीटर विवाद के दौरान पुलिस और स्थानीय लोग इटावा में स्मार्ट मीटर लगाने पर विवाद, टीम और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट
Next Article गोंडा में दहेज मांग से दुखी युवती की आत्महत्या गोंडा: दहेज मांग के चलते टूटी शादी, युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Latest
स्वर कोकिला आशा भोसले का photo

मुंबई: स्वर कोकिला आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

सत्येंद्र बारी 'बीनू जी' जनसुनवाई केंद्र में जनता से बातचीत करते हुए

पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान

कटिहार में बस और पिकअप वैन की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और बचाव कार्य।

कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम

वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग और धुआँ उठता हुआ दृश्य

वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने सामने टकराए दो ट्रक, आग में जिंदा जले चालक

वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार करते हुए

वाराणसी: चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.