वाराणसी: रविवार की शाम कपसेठी–बाबतपुर मार्ग पर भूसौला–बाराडीह गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार आर्टिका कार ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और स्कूटी दोनों के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा उम्र 35 वर्ष पुत्र प्रेम शंकर निवासी बाराडीह (नोनरा) और शंकर उम्र 55 वर्ष पुत्र पन्ना राम निवासी बाराडीह (मछहा) के रूप में हुई है। दोनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर कपसेठी की ओर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार सवार चालक और अन्य लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर दोनों शवों को सड़क पर रखकर कपसेठी–बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की। मृतकों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक शंकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे के बाद उनकी पत्नी इसरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बेटों के पिता थे। वहीं आशीष मिश्रा स्थानीय मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे। उनके निधन के बाद पत्नी अनुज देवी और उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां बेसहारा हो गई हैं।
पुलिस ने घटनास्थल से कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना की पूरी जांच की जा रही है और संबंधित पुलिस अधिकारी मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
वाराणसी: कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर दो की मौत, तेज रफ्तार आर्टिका ने स्कूटी को रौंदा

वाराणसी में कपसेठी मार्ग पर आर्टिका की टक्कर से स्कूटी सवार पुजारी और मजदूर समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई, परिजनों ने मार्ग जाम किया।
Category: uttar pradesh varanasi accident
LATEST NEWS
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM
-
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से होगी शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस संभालेगी कमान
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से शुरू होगी, एयर इंडिया एक्सप्रेस मात्र 8 हजार में पहुंचाएगी गंतव्य।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:42 PM
-
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर चला, व्यापारियों में भय और अनिश्चितता का माहौल
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय, आजीविका पर गहरा संकट मंडराया है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:28 PM
-
कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, संत ने बताए पूर्वजन्म के पुण्य कर्मों का फल
प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया, संत ने कहा यह ख्याति पूर्व जन्मों के पुण्य कर्मों का फल है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:10 PM