वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रविवार की रात उस समय तनाव फैल गया जब ग्राम प्रधान से दुर्व्यवहार के आरोपियों को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर अचानक पथराव कर दिया। इस हमले में दरोगा पंकज पांडेय, जैतपुरा थानाध्यक्ष के चालक हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल गौरव मिश्रा सहित आठ लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। देर रात तक चले अभियान में 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने बताया कि 10 पुलिस टीमों ने छापेमारी कर देर रात सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल पुलिसकर्मियों और दो राहगीरों को राजकीय अस्पताल, रामनगर में भर्ती कराया गया है।
मामले की शुरुआत रविवार सुबह हुई जब सुल्तानपुर गांव में पेयजलापूर्ति बंद होने पर ग्रामीण विशेष मौर्य ग्राम प्रधान रितु देवी के घर पहुंचे और जल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। प्रधान के प्रतिनिधि मान सिंह ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण जलापूर्ति रोकी गई है और मरम्मत के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान विशेष मौर्य की पिटाई कर दी गई। इसके बाद विशेष और रोहित मौर्य ने ग्रामीणों को बुला लिया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
प्रधान रितु देवी की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसके विरोध में विशेष और रोहित पक्ष के समर्थक दुर्गामंदिर-पंचवटी मार्ग पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने ग्राम प्रधान को बुलाने और गिरफ्तारी रद्द करने की मांग की। जाम लगने से घंटों तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
रात करीब आठ बजे एसीपी कोतवाली अतुल अंजान त्रिपाठी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच का आश्वासन भी दिया, लेकिन अचानक भीड़ भड़क उठी और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थरों की बौछार से पुलिस की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां चलानी पड़ीं।
डीसीपी गौरव वंशवाल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में शांति बहाल है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात रखा गया है।
वाराणसी: रामनगर में पुलिस पर ग्रामीणों का पथराव, आठ घायल, 37 गिरफ्तार

वाराणसी के रामनगर में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर आठ पुलिसकर्मियों को घायल किया, 37 गिरफ्तार; घटना के बाद तनाव जारी।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM