News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: गंगा में कूदकर जान देने जा रहे युवक को PAC जवानों ने बचाया
चंदौली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 674 गुमशुदा मोबाइल बरामद, लोगों को मिली राहत
वाराणसी: ड्यूटी के दबाव में सिपाही ने दिया इस्तीफा, WhatsApp पर हुआ वायरल, फिर लिया वापस
वाराणसी में 9 सितंबर को कक्षा 5 तक के स्कूलों में अवकाश: भारी बारिश के चलते फैसला
रामनगर में अमित राय का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन
कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड: बहू ने 6 लाख की सुपारी देकर ससुर को मरवाया, ऐसे खुली साजिश
जमीन विवाद में मारपीट: रामनगर पुलिस ने आरोपी सारांश भारद्वाज को किया गिरफ्तार
कौशांबी CO सत्येंद्र तिवारी की गिरफ्तारी का वाराणसी न्यायालय ने दिया, आदेश
वाराणसी में उद्धव फाउंडेशन का तीज महोत्सव: महिलाओं की प्रतिभा, गीत-संगीत और उमंग का संगम
श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त विवेक चौबे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर अवैध शराब बिक्री, चिप्स दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

News Report Icon
Last updated: 06/03/2026 02:20
By
News Desk
Share
4 Min Read
वाराणसी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई
वाराणसी में अवैध शराब बेचने वालों की गिरफ्तारी
Contents
  • वाराणसी में वाइन शॉप के बाहर चिप्स की दुकान से अवैध शराब बिक्री करते हुए दो गिरफ्तार
  • लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
  • सूचना के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान
  • मौके से दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
  • पुलिस द्वारा जांच जारी
  • स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

वाराणसी में वाइन शॉप के बाहर चिप्स की दुकान से अवैध शराब बिक्री करते हुए दो गिरफ्तार

अमित मिश्रा की रिपोर्ट: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में भिखारीपुर स्थित वाइन शॉप के बाहर अवैध रूप से शराब और बियर की बिक्री करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायत

स्थानीय निवासियों के अनुसार भिखारीपुर वाइन शॉप के बाहर स्थित एक चिप्स की दुकान से देर रात अवैध रूप से शराब और बियर की बिक्री की जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाइन शॉप के निर्धारित समय पर बंद होने के बाद इस दुकान से शराब उपलब्ध कराई जाती थी। इससे क्षेत्र के लोगों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त था और इसकी शिकायत कई बार इसकी की भी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि देर रात तक यहां शराब की बिक्री होने से क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी, वाइन शॉप के बाहर आए दिन मार-पीट, लड़ाई झगड़े हुआ करते थे जिसमें की बार पास में ही स्थित एक अस्पताल में मरीजों के परिजनों के साथ भी की बार हाथापाई की गई।

सूचना के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलने के बाद इस घटनाक्रम की सूचना न्यूज रिपोर्ट समाचार पत्र द्वारा मंडुवाडीह थाना जनपद वाराणसी को दी गई। सूचना मिलते ही थाना मंडुवाडीह पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले में कार्रवाई की। मंडुवाडीह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पाया कि दुकान से अवैध रूप से शराब और बियर की बिक्री की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानदार सहित दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

मौके से दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान दुकान पर मौजूद दुकानदार और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दोनों को थाने ले आया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध बिक्री का यह कार्य कब से चल रहा था और इसमें किन लोगों की भूमिका रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जाती थी।

पुलिस द्वारा जांच जारी

थाना मंडुवाडीह पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अवैध शराब बिक्री से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

More Read

गंगा नदी में डूबते युवक को बचाते हुए पीएसी जवान
वाराणसी: गंगा में कूदकर जान देने जा रहे युवक को PAC जवानों ने बचाया
वाराणसी: ड्यूटी के दबाव में सिपाही ने दिया इस्तीफा, WhatsApp पर हुआ वायरल, फिर लिया वापस
वाराणसी में 9 सितंबर को कक्षा 5 तक के स्कूलों में अवकाश: भारी बारिश के चलते फैसला
रामनगर में अमित राय का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी और अब पुलिस की कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की शिकायतों पर आगे भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:अवैध शराबअवैध शराब विक्रेता की गिरफ्तारीउत्तर प्रदेश पुलिसभिखारीपुर वाइन शॉपमंडुवाडीह पुलिसवाराणसी पुलिस कार्रवाईवाराणसी समाचार
Previous Article शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में होली मनाते डीएम और एसपी शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस
Next Article चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते श्रद्धालु चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें पंजीकरण के तरीके
Latest
गंगा नदी में डूबते युवक को बचाते हुए पीएसी जवान

वाराणसी: गंगा में कूदकर जान देने जा रहे युवक को PAC जवानों ने बचाया

चंदौली पुलिस अधिकारी बरामद मोबाइल फोन दिखाते हुए

चंदौली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 674 गुमशुदा मोबाइल बरामद, लोगों को मिली राहत

ड्यूटी के तनाव में दिख रहा एक पुलिस सिपाही, पृष्ठभूमि में वाराणसी पुलिस का लोगो

वाराणसी: ड्यूटी के दबाव में सिपाही ने दिया इस्तीफा, WhatsApp पर हुआ वायरल, फिर लिया वापस

बारिश के कारण बंद स्कूल का दृश्य, वाराणसी

वाराणसी में 9 सितंबर को कक्षा 5 तक के स्कूलों में अवकाश: भारी बारिश के चलते फैसला

रामनगर में अमित राय का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

रामनगर में अमित राय का प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image