वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने जेठ पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जो लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच चल रहा था।
पीड़िता नेहा पांडेय, पत्नी सुजीत पांडेय, निवासी ग्राम बसंतपुर ने बताया कि उनके जेठ अमित पांडेय, पुत्र राजेंद्र पांडेय, से कई वर्षों से संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहे हैं, नेहा ने आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10 बजकर 3 मिनट पर अमित पांडेय ने उन्हें फोन किया, उस समय उनका मोबाइल उनकी 14 वर्षीय बेटी जागृति पांडेय ने उठाया, फोन उठाने के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
इसके बाद जब नेहा पांडेय ने फोन संभाला, तो आरोपी ने उनके साथ भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और मां-बहन की गालियां दीं। इतना ही नहीं, उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने बातचीत को स्पीकर पर रखकर दूसरे मोबाइल से पूरी कॉल रिकॉर्ड कर ली है, जो अब साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपी जाएगी।
नेहा पांडेय ने तहरीर में लिखा कि आरोपी उनका जेठ है और वह उसे भली-भांति पहचानती हैं। इस घटना से परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। तहरीर प्राप्त होने के बाद सिंधोरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया हेड मुंशी रणजीत यादव की देखरेख में पूरी की गई, जबकि सीसीटीएनएस ऑपरेटर विश्वनाथ ने रिपोर्ट को पंजीकृत किया।
सिंधोरा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सभी आवश्यक प्रमाणों को एकत्र किया जा रहा है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि पारिवारिक विवादों को लेकर हिंसक या धमकी भरे व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वाराणसी में महिला को जेठ ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वाराणसी में महिला ने संपत्ति विवाद में जेठ पर फोन पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
वाराणसी: घने कोहरे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्री सुरक्षित उतारे गए
वाराणसी में घने कोहरे के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द, यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटलों में ठहराया गया।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 02:08 PM
-
वाराणसी में ठंड का कहर, मंडलीय अस्पताल में बढ़े मरीज, OPD में भारी भीड़
वाराणसी में बढ़ती ठंड और कोहरे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मंडलीय अस्पताल में सर्दी-जुकाम व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 02:02 PM
-
हस्तिनापुर को श्रापित बताने पर राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा
हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताने वाले मंत्री दिनेश खटीक के बयान पर सियासत गरमाई, भाजपा ने निजी विचार बताया।
BY : Pradyumn Kant Patel | 26 Dec 2025, 01:51 PM
-
कफ सीरप तस्करी मामला: शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम, 38 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
कोडीन कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर इनाम बढ़कर पचास हजार, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 01:44 PM
-
लखनऊ: पीएम कार्यक्रम के बाद सजावटी गमले उठाए जाने की घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में पीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सजावटी गमलों की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 12:35 PM
