गोरखपुर: विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा वर्चुअल बैठक के माध्यम से की गई। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला और ब्लॉक इकाइयों तक संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने की दिशा में अनेक निर्णय लिए गए। आगामी सितंबर माह में पूज्य राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम को भव्य और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।
इस महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने की। बैठक में प्रदेशभर से 100 से अधिक पदाधिकारी जुड़े। जिनमें वरिष्ठ पदाधिकारियों, संभाग और मंडल प्रभारियों, मंत्रियों तथा संगठन से जुड़े अनेक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में यह तय किया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जल्द ही जिला स्तरीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत हो सके। सभी जिला प्रभारियों को यह निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाते हुए जिला अध्यक्ष के नाम तय करें। नियुक्ति के समय जिले में निवासरत सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, और नियुक्ति सामूहिक सहमति से ही संपन्न होगी।
बैठक में डॉ. हरिओम पाठक, गंगा शर्मा कौशिक, डॉ. इंद्रदेव सिंह, ओमप्रकाश यादव, अवधेश सिंह, जयशंकर केसरी, विष्णु कांत चौबे, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रुद्र कुमार पाठक, भानु प्रताप सिंह, दिग्विजय सिंह राणा, संतोष मिश्रा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, भगवान सिंह यादव, प्रवीण सिंह चंदेल सहित अनेक वरिष्ठ जनों ने हिस्सा लिया।
प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
प्रदेश अध्यक्ष: श्री भिखारी प्रजापति, गोरखपुर
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष: श्री अतुल सिंह (कुशीनगर), श्री ओमप्रकाश यादव (संत कबीर नगर)
महामंत्री: श्री दिग्विजय सिंह राणा (बस्ती), श्री दिनेश चंद्र पांडे
प्रदेश उपाध्यक्ष: डॉ. इंद्रदेव सिंह (बिजनौर), जयशंकर केसरी (वाराणसी), ओमप्रकाश सिंह (चंदौली), संदीप कुशवाहा (अलीगढ़), विष्णु कांत चौबे (आजमगढ़), विनोद कुमार सक्सेना (मुरादाबाद), श्याम बिहारी अवस्थी (फर्रूखाबाद), शरद परमार (गौतमबुद्ध नगर)
कोषाध्यक्ष: अवधेश सिंह (गोरखपुर)
सह-कोषाध्यक्ष: ई. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा
प्रदेश मंत्रीगण: अवधेश गुप्त (एटा), पप्पू पहलवान (रामपुर), मनोज श्रीवास्तव (मऊ), दीपक त्रिपाठी (झांसी), राकेश पटेरिया (झांसी), प्रेमनाथ दुबे (गोरखपुर) सहित कई नाम शामिल हैं।
संभाग एवं मंडल प्रभारियों का विवरण:
गोरक्ष संभाग के प्रभारी डॉ. कमलेश शाही हैं, जबकि गोरखपुर मंडल का दायित्व श्याम बाबू शर्मा को सौंपा गया है। बस्ती मंडल के प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र मिश्र, देवीपाटन मंडल के सुंदर बाबू सिंह और अवध संभाग के प्रभारी संजय शुक्ला बनाए गए हैं। इसी प्रकार काशी संभाग, ब्रज संभाग, प्रयाग संभाग, हस्तिनापुर संभाग सहित समस्त मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
वाराणसी मंडल प्रभारी के रूप में पुनः श्री तपेश्वर चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय संगठन के भीतर उनके समर्पण, अनुशासन और सतत सक्रियता को देखते हुए लिया गया। चौधरी को दोबारा यह दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत में श्री चौधरी ने कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक सेवा का अवसर है। हम सब पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में कार्य करते हैं। उनका विचार, उनका मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा ही हमारे संगठन की आत्मा है।”
प्रकोष्ठों के गठन को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक प्रकोष्ठ को स्वतंत्र रूप से प्रदेश और जिला कार्यकारिणी गठित करने की छूट दी गई है, किन्तु उन्हें जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रकोष्ठ में कम से कम 11 सक्रिय सदस्य अनिवार्य बताए गए हैं।
कार्यकर्ताओं को अनुशासन और जनसेवा की शर्तों के साथ जुड़ने का आह्वान
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि जिला अध्यक्ष वही बने जो संगठन के प्रति समर्पित हों, रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हों और कार्यकर्ताओं की संगठित टीम के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हों। ऐसे पदाधिकारी जो टीम खड़ी करने या संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाने में असफल हैं, उन्हें स्वयं नामांकन से परहेज करने की सलाह दी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद होगी अंतिम सूची जारी
प्रदेश कार्यकारिणी की यह सूची अभी प्रारंभिक स्तर पर घोषित की गई है। अंतिम सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत जी की स्वीकृति के उपरांत सार्वजनिक किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष को फेरबदल का संपूर्ण अधिकार दिया गया है।
संकल्प: एकजुट संगठन और हिंदुत्व की धार
बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा – “हमारा यह संगठन पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के सशक्त नेतृत्व और हिंदुत्व के पथ पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराता है। हम सब एकजुट रहेंगे, न बंटेंगे न कटेंगे। महासंघ में सबको जगह मिलेगी और कोई पीछे नहीं रहेगा।”
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को अनुशासित, सक्रिय और उत्तरदायी बनाते हुए समाज के हर वर्ग तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
“राम हैं तो राष्ट्र है, कृष्ण हैं तो धर्म है, शिव हैं तो रक्षा है और योगी हैं तो विश्वास है।”
इसी मूलमंत्र को लेकर कार्यकारिणी आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
गोरखपुर: विहिम प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, राष्ट्र संत अवेद्यनाथ जी की पुण्यतिथि के आयोजन की तैयारी तेज

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश ने वर्चुअल बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की,जिसमें सितंबर में मंहत अवेद्यनाथ जी की पुण्यतिथि को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया और जिला इकाइयों को सशक्त करने पर जोर दिया गया।
Category: state news political events
LATEST NEWS
-
लखनऊ: पीएम कार्यक्रम के बाद सजावटी गमले उठाए जाने की घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में पीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सजावटी गमलों की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 12:35 PM
-
वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो चालक दल ने ड्यूटी सीमा के चलते उड़ान से किया इनकार
वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो चालक दल ने ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के कारण उड़ान संचालित करने से इनकार किया।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 12:35 PM
-
वाराणसी: काल भैरव मंदिर में वार्षिक श्रृंगार-अन्नकूट उत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
काल भैरव मंदिर में वार्षिक श्रृंगार व अन्नकूट उत्सव धूमधाम से मनाया गया, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन किए।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 12:20 PM
-
कानपुर: रखरखाव कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति आज बाधित
कानपुर के कई क्षेत्रों में रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार को निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 11:46 AM
-
वाराणसी और पूर्वांचल में घना कोहरा, सुबह गलन से जनजीवन प्रभावित
वाराणसी समेत पूर्वांचल में देर रात से घना कोहरा रहा, सुबह गलन से लोग घरों में रहे, धूप से राहत मिली।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 11:55 AM
