हर साल 14 नवंबर को दुनिया भर में World Diabetes Day मनाया जाता है। भारत में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है और अब बड़े ही नहीं, छोटे बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज डरने वाली बीमारी नहीं, बल्कि समझदारी और अनुशासन से नियंत्रित की जा सकने वाली स्थिति है। समय पर जांच, संतुलित आहार और दवाओं के सही उपयोग से हर मरीज एक सामान्य और सुरक्षित जीवन जी सकता है।
आगरा के डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. प्रखर गुप्ता बताते हैं कि भारत में डायबिटीज चुपचाप बढ़ने वाली महामारी बन चुकी है। उनकी मानें तो सही दिशा में कदम बढ़ाया जाए तो डायबिटीज मरीज लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। कई लोग भ्रम में रहते हैं कि कुछ हकीम या ऑनलाइन दावे डायबिटीज को जड़ से खत्म कर सकते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यह बीमारी खत्म नहीं होती, लेकिन पूरी तरह नियंत्रित की जा सकती है।
डॉ. गुप्ता कहते हैं कि डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए पांच मूल नियम बेहद जरूरी हैं। इनमें उचित और संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, व्यायाम, आवश्यकता होने पर दवाओं का सही सेवन और समय-समय पर जांच शामिल है। दवाओं का उपयोग दशकों के शोध और सुरक्षित परिणामों पर आधारित है और इन्हें इसलिए दिया जाता है कि शरीर पर डायबिटीज के नुकसान कम हों।
विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज का सबसे बड़ा खतरा यह है कि इसके नुकसान दर्दरहित होते हैं। बढ़ी हुई शुगर शरीर के भीतर दीमक की तरह असर डालती है और आंखों, किडनी, दिल, दिमाग और नसों को धीरे-धीरे प्रभावित करती रहती है। ऐसे में मरीज तब तक गंभीरता को नहीं समझते, जब तक स्थिति बिगड़ न जाए। इसलिए हर तीन महीने में HbA1c जांच और नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है।
डायबिटीज मैनेजमेंट में लक्ष्य निर्धारित करना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ खाली पेट शुगर 80 से 130 mg/dl, भोजन के बाद 140 से 180 mg/dl, HbA1c सात प्रतिशत से कम रखने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल सौ से कम रखने की सलाह देते हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर 130/80 से नीचे रहना चाहिए। इन लक्ष्यों को नियमित व्यायाम, दवा और नियंत्रित खानपान से हासिल किया जा सकता है।
डॉ. गुप्ता बताते हैं कि आधुनिक चिकित्सा में डायबिटीज का इलाज मुश्किल नहीं रहा। अब उपचार पूरी तरह मरीज की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार तैयार होता है। इससे न सिर्फ शुगर कंट्रोल होता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। इलाज का उद्देश्य मरीज को उसकी दिनचर्या, काम और परिवार के साथ सक्रिय जीवन जीने में सक्षम बनाना है।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मरीज अपने स्वास्थ्य के आंकड़ों पर नजर रखें, नियमित जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह का पालन करें, तो डायबिटीज जीवन में बोझ नहीं बनती। बल्कि अनुशासन के साथ यह पूरी तरह नियंत्रित रह सकती है।
विश्व मधुमेह दिवस: भारत में बढ़ रही डायबिटीज महामारी, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, नियंत्रित करें

विश्व मधुमेह दिवस पर विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में तेजी से फैल रही डायबिटीज को सही आहार, व्यायाम और दवाओं से नियंत्रित किया जा सकता है।
Category: uttar pradesh agra health
LATEST NEWS
-
काशी: खेसारी लाल यादव ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा, प्रशंसकों की लगी भीड़
खेसारी लाल यादव ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर जनता की भलाई के लिए प्रार्थना की, मंदिर में उमड़ी भीड़।
BY : Shriti Chatterjee | 13 Nov 2025, 03:30 PM
-
राजभवन परिसर का प्राथमिक विद्यालय अब हाईस्कूल तक अपग्रेड, दसवीं तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध
राजभवन परिसर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को अब हाईस्कूल तक अपग्रेड किया गया है, जहाँ दसवीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी।
BY : Tanishka upadhyay | 13 Nov 2025, 03:21 PM
-
योगी ने धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती समारोह का किया शुभारंभ, 517 गांवों के विकास का संकल्प
सीएम योगी ने बिरसा मुंडा जयंती समारोह का शुभारंभ किया, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 517 गांवों के विकास की घोषणा की।
BY : Tanishka upadhyay | 13 Nov 2025, 03:09 PM
-
आजमगढ़: प्रेमिका से मिलने आए युवक की नहर के पास पीट-पीटकर हत्या, गांव में हड़कंप
आजमगढ़ के पवई क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आए युवक की नहर के पास हत्या से सनसनी फैल गई।
BY : Shriti Chatterjee | 13 Nov 2025, 03:01 PM
-
हंडिया में डिघरी पुलिया टूटी, नहर में ट्रैक्टर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत
गंगापार के हंडिया में डिघरी पुलिया टूटने से ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी, चालक दिनेश की मौत हो गई।
BY : Garima Mishra | 13 Nov 2025, 02:51 PM
