बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ रैलियों के जरिए एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। सिकटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए और कहा कि बिहार की जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली।
योगी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में माताओं, बहनों और नौजवानों ने जिस तरह उत्साह दिखाया, उससे साफ है कि जब 14 नवंबर को ईवीएम खुलेगी तो बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार के पक्ष में निर्णय देगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम की पावन धरा अयोध्या से आकर मैं आप सबको यह बताने आया हूं कि बिहार की जनता अब विकास चाहती है, न कि पुराने जंगलराज की वापसी।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस और आरजेडी की जोड़ी ने बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला था। उन्होंने याद दिलाया कि 2005 में बिहार ने नई दिशा में कदम बढ़ाया जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। योगी बोले कि आज बिहार का नौजवान आईएएस, आईपीएस और आईएफएस बनकर देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहा है। राज्य में सड़कों, बिजली, रेल और एयर कनेक्टिविटी में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर दरभंगा एयरपोर्ट नहीं होता तो वे सुबह लखनऊ से इतनी जल्दी बिहार नहीं पहुंच पाते।
योगी ने विकास के साथ आस्था का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने हमेशा भगवान राम का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि राम का अस्तित्व ही नहीं है, जबकि राजद ने रामरथ को रोक दिया था। उन्होंने कहा कि अब वही लोग मंदिर बनने का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अयोध्या में भगवान रामलला विराजमान हो चुके हैं और सीतामढ़ी में माता जानकी का भव्य मंदिर निर्माणाधीन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों के लिए जनधन खाते खोलकर कांग्रेस और आरजेडी की दलाली बंद की। आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, गरीबों को गैस कनेक्शन, शौचालय, मकान, जल कनेक्शन और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आरजेडी जब सत्ता में आई थी तो पशुओं का चारा खा गई थी, अब अगर फिर आई तो गरीबों का राशन भी खा जाएगी।
योगी ने जनता से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार विजय मंडल को भारी मतों से जीताएं और बिहार को फिर से अंधेरे में जाने से बचाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के पास विकास, शिक्षा और रोजगार की नई राह है, उसे किसी भी कीमत पर पुराने दौर में नहीं लौटना चाहिए।
बिहार चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी-कांग्रेस पर साधा निशाना, जंगलराज की वापसी नहीं चाहते लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया, आरजेडी-कांग्रेस पर जंगलराज का आरोप लगाया और विकास की बात कही।
LATEST NEWS
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM
-
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से होगी शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस संभालेगी कमान
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से शुरू होगी, एयर इंडिया एक्सप्रेस मात्र 8 हजार में पहुंचाएगी गंतव्य।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:42 PM
-
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर चला, व्यापारियों में भय और अनिश्चितता का माहौल
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय, आजीविका पर गहरा संकट मंडराया है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:28 PM
-
कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, संत ने बताए पूर्वजन्म के पुण्य कर्मों का फल
प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया, संत ने कहा यह ख्याति पूर्व जन्मों के पुण्य कर्मों का फल है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:10 PM