News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • गिरफ्तारी
LATEST NEWS
बुलंदशहर: महिला ने इंस्टाग्राम प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, पंचायत भी नाकाम रही
कपसेठी पुलिस ने अपहरण मामले में अभियुक्त को पकड़ा, अपहृता को सकुशल बरामद किया
वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित युवक को किया गिरफ्तार
चैत्र नवरात्र 2026: देवी का आगमन पालकी पर, विदाई गज पर, जानें शुभ मुहूर्त
कथावाचक जया किशोरी का काशी आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
प्रतापगढ़: ऑपरेशन प्रहार में 25 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
बुलंदशहर : खुर्जा में दर्दनाक हादसा: सोते मजदूरों पर पलटा डंपर, दो की मौत, दो घायल
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 750 पेटी अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक फरार
सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी पन्नालाल को गिरफ्तार किया, वाराणसी
कानपुर बिधनू में नाबालिग की हत्या से तनाव, 20 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

काशी में मंदिर-घाट तोड़फोड़ के वायरल दावे पर योगी का खंडन, BHU छात्रों का विरोध और FIR दर्ज

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 19/01/2026 12:45
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
4 Min Read
काशी विश्वनाथ धाम और मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का बयान
वायरल वीडियो में मंदिर-घाट तोड़फोड़ के दावों पर सीएम योगी ने साजिश का आरोप लगाया; BHU छात्रों ने धरोहर संरक्षण की मांग की।

काशी के मंदिरों और मणिकर्णिका घाट से जुड़े कुछ वीडियो बीते दो तीन दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें ऐतिहासिक और धार्मिक संरचनाओं को तोड़े जाने के दावे किए जा रहे हैं। इन आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मीडिया के सामने आए। उन्होंने इन सभी वीडियो और दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि काशी में पिछले ग्यारह वर्षों में हुए समग्र विकास कार्यों को बाधित करने और जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए सुनियोजित साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सही तथ्य जनता के सामने आएं इसलिए उन्हें खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

इधर कुछ सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों ने सरकार से काशी की प्राचीन धरोहरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है। इसी क्रम में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने कैंपस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर विरोध सभा आयोजित की। छात्रों ने पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित और जीर्णोद्धारित मणिकर्णिका घाट तथा उससे जुड़ी ऐतिहासिक संरचनाओं को संभावित क्षति पहुंचने पर गहरी चिंता जताई। छात्र नेता धर्मेंद्र पाल ने कहा कि काशी को केवल एक विकास परियोजना के रूप में देखना दुर्भाग्यपूर्ण है और देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत का संरक्षण सुनिश्चित करते हुए विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाया जाना चाहिए।

वहीं छात्र प्रतिनिधि उत्कर्ष कृष्ण गणेश ने स्पष्ट किया कि छात्र विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन ऐसा विकास जो आस्था परंपरा और ऐतिहासिक स्मृतियों को नुकसान पहुंचाए वह स्वीकार्य नहीं हो सकता। अधिवक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी ने सरकार द्वारा प्रस्तुत कथित एआई जनरेटेड प्रचार सामग्री को भ्रामक बताते हुए वास्तविक स्थिति छिपाने का आरोप लगाया। मणिकर्णिका घाट से जुड़े विवाद के बीच कुंभ महादेव मंदिर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं जिनमें यह दावा किया गया कि इस मंदिर को भी तोड़ दिया गया है। हालांकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यह मंदिर काशी विश्वनाथ धाम परिसर के भीतर आज भी मौजूद है और मणिकर्णिका घाट से सतुआ बाबा आश्रम की ओर आगे बढ़ने पर बाईं ओर स्थित है। इस स्थिति को स्पष्ट करने के लिए खुद नीलकंठ तिवारी और अशोक तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जानबूझकर झूठ फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

मणिकर्णिका घाट पर कथित टिप्पणी और दुष्प्रचार के मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बिहार के कांग्रेस नेता पप्पू यादव और हरियाणा की कांग्रेस नेता जसविंदर कौर समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर मनो की तहरीर पर संजय सिंह पप्पू यादव जसविंदर कौर और आशुतोष पोटनिस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संगम लाल की तहरीर पर प्रज्ञा गुप्ता मनीष सिंह रितु राठौर और संदीव देव पर एआई का प्रयोग कर एक्स हैंडल के माध्यम से दुष्प्रचार करने का आरोप दर्ज किया गया है। पूरे मामले ने काशी में विकास धरोहर और राजनीति के बीच चल रहे टकराव को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है।

Share on WhatsApp
TAGGED:BHU ProtestFIRKashi Vishwanath DhamUttar Pradesh PoliticsViral Videoकाशीमणिकर्णिका घाट
Previous Article फतेहपुर पुलिस हत्या केस खुलासा, टीकर गांव में किसान की हत्या फतेहपुर: पत्नी ने 60 हजार की सुपारी देकर पति की कराई हत्या , समलैंगिक संबंध बना वजह
Next Article वाराणसी रमसीपुर सामुदायिक शौचालय पर 5 रुपये वसूली का आरोप, वसूली रजिस्टर वाराणसी: रमसीपुर सामुदायिक शौचालय में 5 रुपये वसूली का आरोप, रजिस्टर बना सबूत
Latest
बुलंदशहर में महिला ने पति को छोड़ प्रेमी संग जीवन चुना

बुलंदशहर: महिला ने इंस्टाग्राम प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, पंचायत भी नाकाम रही

कपसेठी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी और अपहृता की बरामदगी

कपसेठी पुलिस ने अपहरण मामले में अभियुक्त को पकड़ा, अपहृता को सकुशल बरामद किया

राजातालाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त

वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित युवक को किया गिरफ्तार

चैत्र नवरात्र 2026 में देवी दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना

चैत्र नवरात्र 2026: देवी का आगमन पालकी पर, विदाई गज पर, जानें शुभ मुहूर्त

काशी एयरपोर्ट पर जया किशोरी का भव्य स्वागत

कथावाचक जया किशोरी का काशी आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.