News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: सुहेलदेव जयंती पर सियासी घमासान, अनिल राजभर की सभा में हंगामा

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 24/01/2026 14:53
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी में महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह के दौरान सभा स्थल पर हंगामा और धरना
महाराजा सुहेलदेव पार्क, वाराणसी में जयंती कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।

वाराणसी: आकाशवाणी तिराहा स्थित महाराजा सुहेलदेव पार्क में शुक्रवार को आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब सम्मान और गौरव के संदेश के बीच राजनीतिक बयानबाजी, हंगामा और धरना प्रदर्शन ने माहौल को गरमा दिया। राजभर युवा महासमिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आजादी के 76 वर्षों बाद महाराजा सुहेलदेव और राजभर समाज को वह सम्मान मिला है, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के इतिहास, वीरता और योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि जैसे बहराइच में आक्रांता गाजी मियां की मजार पर लगने वाले मेले को शासन ने बंद किया है, उसी तरह काशी में होने वाले गाजी मियां की शादी के आयोजन को भी बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के एकजुटता और संघर्ष के संदेश को याद दिलाते हुए समाज को संगठित रहने की अपील की। इसी दौरान माहौल उस समय बिगड़ गया, जब कुछ कार्यकर्ता मंच के पास पहुंचकर कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा और हाथापाई पर उतर आए।

उधर, महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती के अवसर पर स्ट्रीट वेंडर्स सेवा समिति के तत्वाधान में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गुलाब की पंखुड़ियों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और सुहेलदेव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

वहीं, सुभासपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सुहेलदेव प्रतिमा के नीचे धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कैबिनेट मंत्री की सभा के दौरान अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। रुद्र राजन राजभर ने स्पष्ट किया कि जब तक मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने स्थिति को संभालने और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। धरने में जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, शिवपुर विधानसभा प्रभारी संदीप राजभर, विशाल चौबे, सुरेंद्र राजभर, ज्वाला राजभर, दुर्गा राजभर और ओम प्रकाश सहित कई नेता मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पूरे घटनाक्रम को लेकर सफाई देते हुए कहा कि जैसे ही उन्होंने मंच से बोलना शुरू किया, कुछ लोगों ने जानबूझकर डीजे बजाकर उनकी बातों को जनता तक नहीं पहुंचने देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अनुमति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक की थी और यह धार्मिक स्थल होने के कारण शांति बनाए रखने के निर्देश पहले ही पुलिस प्रशासन को दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ लोग बिना अनुमति डीजे के साथ गले में पीला गमछा डालकर पार्क में घुस आए, जिस पर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

More Read

वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

सुहेलदेव जयंती के अवसर पर सम्मान और एकता के संदेश के बीच उपजा यह विवाद देर तक चर्चा में रहा। एक ओर समाज के गौरव और इतिहास को लेकर बातें हुईं, तो दूसरी ओर हंगामे और धरने ने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:BJPProtestSubhaspaSuheldev JayantiUP Politicsराजभर समाजवाराणसी
Previous Article लखनऊ में यूपी 77वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत यूपी 77वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में भव्य समारोह, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे राजधानी
Next Article मेरठ में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान संत अखिलदास महाराज का शंकराचार्य विवाद पर बयान मेरठ: संत अखिल-दास महाराज ने कहा कि शंकराचार्य सरकार से बड़े, सत्ताधारी दल उनसे मांगे माफी
Latest
वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.