News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
टी10 अंडर 19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता: यूपी पूर्वांचल टीम घोषित, उत्साह का माहौल
वाराणसी: गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार
वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में सरस्वती प्रतिमा शोभायात्रा पर पथराव, 4 श्रद्धालु घायल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 28/01/2026 13:19
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
3 Min Read
varanasi saraswati idol procession stone pelting injured tension 1769586587

वाराणसी: मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरस्वती प्रतिमा की शोभायात्रा पर अचानक पथराव कर दिया गया। थाना शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार से भोजूवीर की ओर जा रही शोभायात्रा जैसे ही गिलट बाजार मस्जिद के सामने पहुंची, उसी दौरान अराजक तत्वों ने पत्थर चलाने शुरू कर दिए। डीजे की धुन, जयघोष और उत्साह के माहौल के बीच अचानक हुए पथराव से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही गिलट बाजार में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

पथराव की इस घटना में शोभायात्रा में शामिल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सरस्वती प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा है। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से वहां से हटवाया और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। शोभायात्रा में करीब 300 श्रद्धालु शामिल थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

घायल श्रद्धालु मनीष सोनकर ने बताया कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही थी। तभी अचानक 15 से 20 लोग वहां पहुंचे और बिना किसी उकसावे के पत्थर चलाने लगे। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में महिलाएं भी शामिल थीं और अचानक हुए हमले से लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कई श्रद्धालुओं को चोटें आईं, जिससे भय और आक्रोश दोनों का माहौल बन गया।

एक अन्य घायल धर्मेंद्र ने बताया कि वे लोग प्रतिमा के आगे-आगे चलकर रास्ता खाली करा रहे थे। उनके अनुसार, हमलावर पहले से ही लाठी-डंडों से लैस थे और फिर आसपास की गलियों से बड़े-बड़े पत्थर और ईंटें फेंकी जाने लगीं। इस हमले में 5 से 7 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी घटना की शिकायत दी गई है और गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

इस पूरे मामले पर एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस शिवपुर में निर्धारित स्थान पर जाना था। उन्होंने कहा कि इस घटना में दोनों पक्ष सोनकर समुदाय से जुड़े हैं और मारपीट में शामिल एक युवक का नाम अमन सोनकर बताया गया है। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और कथित तौर पर दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिसके चलते झगड़ा बढ़ गया। एसीपी ने बताया कि फिलहाल प्रतिमा के विसर्जन के बाद तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Read

टी10 अंडर 19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश पूर्वांचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
टी10 अंडर 19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता: यूपी पूर्वांचल टीम घोषित, उत्साह का माहौल
वाराणसी: गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

घटना के बाद से गिलट बाजार और आसपास के इलाकों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Law and OrderSaraswati VisarjanShivpur PoliceStone PeltingUttar Pradesh Newsवाराणसीशोभायात्रा
Previous Article rpf busts liquor smuggling on bandra patna express train 1769586555 दिलदारनगर में RPF की बड़ी कार्रवाई: मुंबई-बांद्रा पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस से 13 लीटर शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
Next Article maharashtra baramati learjet crash ajit pawar dead 1769587256 महाराष्ट्र: बारामती में Learjet 45 हादसा, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत 5 की मौत; जौनपुर की पिंकी माली भी शामिल
Latest
टी10 अंडर 19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश पूर्वांचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

टी10 अंडर 19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता: यूपी पूर्वांचल टीम घोषित, उत्साह का माहौल

गंगा नदी के किनारे शोक में डूबा परिवार और भीड़, एक दुखद घटना स्थल का चित्रण

वाराणसी: गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय नागरिक और अधिकारी

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 57.98 लाख की 6 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सूजाबाद में चोरी हुए बंद मकान का टूटा ताला और बिखरा सामान

सूजाबाद में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

वाराणसी में नगर निगम के कर्मचारी सड़कों और नालियों की सफाई करते हुए

वाराणसी: 20 जून को वृहद स्वच्छता अभियान, नगर निगम ने की तैयारी, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image