News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: मंडुवाडीह पुलिस ने अपहृता नाबालिग किशोरी बरामद की, वांछित आरोपी दीपक कुमार गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 29/01/2026 18:44
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी मंडुवाडीह पुलिस ने अपहृता नाबालिग किशोरी बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया
लहरतारा क्षेत्र से आरोपी की गिरफ्तारी, अपहृता किशोरी सकुशल बरामद।

वाराणसी के वरुणा जोन में पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर गुमशुदा और अपहृता की बरामदगी तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना मंडुवाडीह पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

पुलिस के अनुसार थाना मंडुवाडीह में दर्ज मुकदमा संख्या 007 2026 धारा 137 उपधारा 2 बीएनएस से संबंधित नाबालिग अपहृता को मुखबिर की सूचना पर सकुशल बरामद किया गया। साथ ही इस मामले में वांछित आरोपी दीपक कुमार पुत्र चंद्रमा निवासी ग्राम महुवा मेउडी मडी कला रतनपुरा थाना हिधरपुर जनपद मऊ उम्र करीब 23 वर्ष को 29 जनवरी 2026 को समय करीब 13 बजकर 45 मिनट पर लहरतारा सब्जी मंडी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को वादिनी द्वारा अपनी नातिन उम्र करीब 15 वर्ष को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में थाना मंडुवाडीह में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की जांच उप निरीक्षक प्रदीप यादव द्वारा की जा रही थी। लगातार प्रयास और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तारी की और अपहृता किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।

बरामद की गई अपहृता की उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई है और उसे पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रदीप यादव उप निरीक्षक भीम ठाकुर उप निरीक्षक ऋषभ शुक्ला और महिला कांस्टेबल आरती शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Read

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestCrime NewsMinor Girl RescueUP NewsVaranasi Policeमंडुवाडीहवाराणसी
Previous Article उत्तर प्रदेश उप निबंधक कार्यालय में पुराने दस्तावेजों की स्कैनिंग और इंडेक्सिंग यूपी में 2002-2017 के रजिस्टर्ड दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन: योगी कैबिनेट ने 6 महीने बढ़ाई अवधि
Next Article वाराणसी कोर्ट में NDPS एक्ट मामले में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत सजा का प्रतीकात्मक दृश्य वाराणसी: ऑपरेशन कन्विक्शन में NDPS एक्ट केस में आरोपी दोषसिद्ध, 8 माह जेल व 5,000 जुर्माना
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.