News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने महिला वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट वारंट पर
प्रयागराज: इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा की तैयारी तेज, राजापुर में चार्जिंग स्टेशन
वाराणसी: कालिका धाम मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
वाराणसी: कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर रेड कॉर्नर नोटिस, प्रत्यर्पण तेज
वाराणसी: कांग्रेस प्रेस वार्ता में नासिर हुसैन, अजय राय ने महंगाई-ईंधन पर घेरा केंद्र सरकार
वाराणसी: रन फॉर एम्पावरमेंट मैराथन आयोजित, 234 प्रतिभागियों से गूंजा महिला सशक्तिकरण
वाराणसी: जिला बदर आदेश तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेलूपुर पुलिस ने घर से पकड़ा
वाराणसी: श्याम बाजार फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बंदूक बरामद की
प्रयागराज में गैस संकट बरकरार, एक हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान
हापुड़: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा दी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Jaunpur

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, गौ तस्कर घायल हालत में गिरफ्तार, साथी फरार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 10/02/2026 15:14
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार घायल गौ तस्कर
जौनपुर के सरायख्वाजा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद घायल गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Contents
  • जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, गौ तस्कर गिरफ्तार
  • गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्जनपदीय स्तर पर सक्रिय गौ तस्कर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस, खोखा और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, गौ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार दिनांक 10.02.2026 को सरायख्वाजा थाना पुलिस पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद पिकअप वाहन पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

भागने के दौरान देवकली नहर पुलिया के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने दोबारा फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. सलमान पुत्र मेराज निवासी ग्राम माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। फरार अभियुक्त का नाम मोनू उर्फ बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार निवासी रामनगर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर बताया गया है। पुलिस ने मौके से एक अदद तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस 0.315 बोर, एक खोखा 0.315 बोर तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस अभिलेखों के अनुसार मो. सलमान का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें

More Read

जौनपुर में ऑनलाइन भैंस खरीदने के बहाने युवक से लूट और मारपीट की सांकेतिक तस्वीर
जौनपुर: ऑनलाइन भैंस खरीदने पहुंचे युवक से मारपीट, 93 हजार लूटकर बनाया अश्लील वीडियो
बाराबंकी: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का आरोपी घायल, तमंचा और बाइक बरामद
जौनपुर: विदेशी नौकरी के नाम पर 6.62 लाख की ठगी, चार पर केस दर्ज
प्रयागराज: सरकारी गोशालाओं में अनियमितता उजागर, 45 केंद्रों में हरा चारा नहीं मिला

1. मु.अ.सं. 0312/2017 धारा 3/5/8/11 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 307 भादवि, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

2. मु.अ.सं. 0126/2022 धारा 379 भादवि, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

3. मु.अ.सं. 066/2022 धारा 3/5ए/8/11 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 120बी, 468, 471 भादवि, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर

More Read

मीरजापुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश और जब्त शराब
मीरजापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, 40 पेटी शराब जब्त
कानपुर: मंगलसूत्र लूट के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा पुलिस की गिरफ्त में
वाराणसी: राजातालाब के स्पा सेंटर पर छापा, तीन युवतियां समेत पांच लोग हिरासत में
गढ़मुक्तेश्वर: वैद्य की हत्या का खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, अवैध संबंधों के चलते की गई हत्या

4. मु.अ.सं. 0064/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से गौ तस्करी में संलिप्त रहा है और उसका नेटवर्क कई जनपदों तक फैला हुआ है। मुठभेड़ के आधार पर उसके विरुद्ध नया अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. निरी0अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ।

2. उ0नि0 सैयद हसन जाफर रिजवी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

3. उ0नि0 बृजेश सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

4. हे0का0 संजय सोनकर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

More Read

जौनपुर बस-ट्रक हादसे की तस्वीर
जौनपुर: बस-ट्रक टक्कर में चालक की मौत, 9 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर
सहारनपुर: चिलकाना मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल होकर गिरफ्तार
कथावाचक जया किशोरी का काशी आगमन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर धमौर बाजार में डीएसओ छापेमारी, तीन सीएससी केंद्रों से 82 गैस सिलिंडर जब्त

5. का0 विनोद सिंह थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

6. का0 कृष्णानन्द यादव थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime Newsillegal weaponsjaunpur news in hindiSarai KhwajaUttar Pradesh Newsगौ तस्कर गिरफ्तारगौ तस्करीजौनपुरजौनपुर न्यूजजौनपुर पुलिस मुठभेड़पुलिस मुठभेड़
Previous Article भदोही भूमि विवाद में फायरिंग के बाद पुलिस जांच करती हुई भदोही: जमीनी विवाद में फायरिंग, एक युवक की मौत, दो घायल
Next Article मऊ पुलिस द्वारा पकड़े गए एटीएम फ्रॉड गिरोह के सदस्य मऊ पुलिस ने एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा
Latest
महिला वारंटी की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करती लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस

वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने महिला वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट वारंट पर

प्रयागराज के राजापुर वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनता चार्जिंग स्टेशन

प्रयागराज: इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा की तैयारी तेज, राजापुर में चार्जिंग स्टेशन

कालिका धाम मंदिर परिसर में तैनात पुलिस और मिशन शक्ति टीम का दृश्य

वाराणसी: कालिका धाम मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

कफ सीरप तस्करी मामले में आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी: कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर रेड कॉर्नर नोटिस, प्रत्यर्पण तेज

वाराणसी में कांग्रेस की प्रेस वार्ता को संबोधित करते नासिर हुसैन और अजय राय

वाराणसी: कांग्रेस प्रेस वार्ता में नासिर हुसैन, अजय राय ने महंगाई-ईंधन पर घेरा केंद्र सरकार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.