News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
चंदौली: पति बना शैतान, लोहे की रॉड से पीटकर ले ली पत्नी की जान
वाराणसी: पोखरे में डूबने की सूचना पर हड़कंप, गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान जारी
वाराणसी: सराफा व्यवसायी डकैती में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई
औरैया: घरेलू कलह ने ली दो महिलाओं की जान, ताजपुर और काजीपुर में दोहरी त्रासदी
काशी: बाबा विश्वनाथ धाम में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण, सूर्योदय आधारित समय गणना
कुशीनगर: 5 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
प्रतापगढ़: महिला सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
कौशांबी: हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग, 20 बीघा फसल जली; पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
दिल्ली: आजादपुर मंडी में 5 रुपये के गुटखे पर विवाद, ट्रक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा: इंडियन ऑयल पंप पर पानी मिला पेट्रोल, कई वाहन खराब
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Sonbhadra

सोनभद्र: घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा बरामद कर 2 तस्कर गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 16/02/2026 20:20
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
5 Min Read
सोनभद्र: घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा बरामद कर 2 तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र: घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो गांजा बरामद कर 2 तस्कर गिरफ्तार
Contents
  • घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
  • पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
  • मुकदमा पंजीकृत, न्यायालय भेजे गए
  • गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
  • अपराधिक इतिहास (विस्तृत विवरण)
  • गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र, 16 फरवरी 2026: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सघन चेकिंग के दौरान 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ बिहार से लाकर मध्य प्रदेश में खपाने की तैयारी थी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। थाना घोरावल पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

दिनांक 16 फरवरी 2026 को लगभग 14:07 बजे पुलिस टीम बहदग्राम शिल्पी रोड, पडवनिया मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या BR-45Q-0358 से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पथरीले स्थान पर गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के बोरे से कुल 10 किलो 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त गांजा अधौरा (बिहार) के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

मुकदमा पंजीकृत, न्यायालय भेजे गए

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

More Read

SSB जवानों द्वारा महिंद्रा एक्सयूवी 500 वाहन से बरामद गांजा
रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 99 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ: आईटी सिटी में एसटीएफ ने ट्रक से दो क्विंटल गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार हुआ
भदोही: 121 किलो गांजा के साथ दो तस्कर टाटा पंच कार के साथ गिरफ्तार
भदोही में 121 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. विकास उर्फ रीशु यादव पुत्र जोगेन्द्र यादव, निवासी ग्राम सतौहा नकवई, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।
2. जिआउलद्दीन पुत्र अहमद अली, निवासी खुटहनिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

अपराधिक इतिहास (विस्तृत विवरण)

अभियुक्त विकास उर्फ रीशु यादव का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में निम्नलिखित मुकदमे पंजीकृत हैं—

  • मु0अ0सं0 912/2024 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 10/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना रॉबर्ट्सगंज।
  • मु0अ0सं0 101/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना रॉबर्ट्सगंज।
  • मु0अ0सं0 752/2025 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज।
  • मु0अ0सं0 168/2025 धारा 106(1), 125(A), 125(B), 281, 324(4) बीएनएस, थाना घोरावल।
  • मु0अ0सं0 163/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 109 बीएनएस व 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर।

उपरोक्त प्रकरणों से स्पष्ट है कि अभियुक्त संगठित आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और विभिन्न गंभीर धाराओं में पहले से वांछित/नामजद रहा है।

More Read

सोनभद्र सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार और पुलिस
सोनभद्र: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत, पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल
सोनभद्र: प्रेम-प्रसंग में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव डैम में फेंका गया
सोनभद्र: पुलिस ने विशेष अभियान में 130 हूटर-लाउडस्पीकर हटाकर किया नष्ट
सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला

अभियुक्त जिआउलद्दीन के विरुद्ध भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं—

  • मु0अ0सं0 08/2021 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना करमा।
  • मु0अ0सं0 112/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, थाना करमा।
  • मु0अ0सं0 135/2022 धारा 401 भादवि, थाना करमा।
  • मु0अ0सं0 116/2025 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना करमा।
  • मु0अ0सं0 156/2025 धारा 115(2),118(2),333,351(2),352 बीएनएस, थाना करमा।
  • मु0अ0सं0 163/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 109 बीएनएस व 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना रायपुर।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों की गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल
  • उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, थाना घोरावल
  • हे0का0 महताब खान, थाना घोरावल
  • हे0का0 संजय यादव, थाना घोरावल
  • हे0का0 आशुतोष राय, थाना घोरावल

जनपद सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:NDPS Actअवैध गांजागांजा तस्करीघोरावल पुलिसनशा अभियानबिहार-मध्य प्रदेशसोनभद्र पुलिस
Previous Article भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक 5 नई पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए भदोही में यूपी-112 को मिली नई ताकत: 5 PRV वाहनों को SP भदोही ने दिखाई हरी झंडी
Next Article शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: मिर्जामुराद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: मिर्जामुराद पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Latest
मृतका सोनी खरवार की फाइल photo

चंदौली: पति बना शैतान, लोहे की रॉड से पीटकर ले ली पत्नी की जान

वाराणसी के कंदवा पोखरे में पुलिस और गोताखोर तलाशी अभियान में जुटे

वाराणसी: पोखरे में डूबने की सूचना पर हड़कंप, गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान जारी

STF अधिकारी गिरफ्तार किए गए आरोपी शुभम सिंह के साथ

वाराणसी: सराफा व्यवसायी डकैती में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई

औरैया में घरेलू कलह से दो महिलाओं की मौत का समाचार चित्र

औरैया: घरेलू कलह ने ली दो महिलाओं की जान, ताजपुर और काजीपुर में दोहरी त्रासदी

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का दृश्य

काशी: बाबा विश्वनाथ धाम में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण, सूर्योदय आधारित समय गणना

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.