News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: कफ सिरप तस्करी की अवैध कमाई वैध करने वाले गिरोह में पांच महिलाएं गिरफ्तार
लखनऊ: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, आठ पर मुकदमा
बुलंदशहर: भाजपा सभासद का युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज: बहरिया में थ्रेशर मशीन में फंसकर श्रमिक की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर मालिक फरार
जौनपुर: अखिलेश यादव पर विवादित होर्डिंग लगे, मड़ियाहूं में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, शिवपुर थाना ने की कार्रवाई
हस्तिनापुर गंगा हादसा: चौथे किशोर प्रियांशु का शव चौथे दिन बरामद, सर्च ऑपरेशन समाप्त
वाराणसी में रैगिंग के नाम पर छात्र की बेरहमी से पिटाई यूपी कॉलेज गोली कांड दोहराने की धमकी
सब जूनियर महिला हॉकी: उत्तर प्रदेश ने मिजोरम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
मोकामा: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, मां-बेटे की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी अपहरण-हत्या: 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 18/02/2026 15:27
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपहरण-हत्या के दो इनामी अभियुक्त
वाराणसी पुलिस ने अपहरण और हत्या के मामले में दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • वाराणसी में अपहरण के बाद हत्या के मामले में 25 25 हजार के दो इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
  • 17 फरवरी को बसंता कालेज के पास से गिरफ्तारी
  • मामले का विवरण
  • पूछताछ में क्या बताया
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

वाराणसी में अपहरण के बाद हत्या के मामले में 25 25 हजार के दो इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

अमित मिश्रा की रिपोर्ट  : वाराणसी के थाना आदमपुर क्षेत्र में अपहरण के बाद हत्या के चर्चित मामले में फरार चल रहे 25 25 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली तथा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के नेतृत्व में टीम ने दोनों वांछित आरोपियों को पकड़ा।

17 फरवरी को बसंता कालेज के पास से गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों को 17 फरवरी 2026 को बसंता कालेज यूनियन बैंक से करीब 50 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी ए 34 73 4 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी उम्र 32 वर्ष तथा राहुल विश्वकर्मा पुत्र राम चन्दर विश्वकर्मा निवासी ए 34 2 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी स्थायी पता डोमरी पड़ाव रतनपुर दुर्गा माता मंदिर थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों पर 25 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मामले का विवरण

थाना आदमपुर में मु0अ0सं0 032 2026 धारा 140 1 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। बाद में धारा 103 1 और 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। मामला उस समय दर्ज हुआ जब एक महिला ने अपने पुत्र के अपहरण और उसके दोस्तों द्वारा हत्या किए जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। इससे पहले 10 फरवरी 2026 को इसी प्रकरण में तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पूछताछ में क्या बताया

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को वे अपने साथियों के साथ जलालीपुरा में पनारू पान वाले की दुकान के सामने सड़क पर आटो खड़ा कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान साड़ी की कमीशन को लेकर सनी सोनकर से विवाद हुआ। गाली गलौज के बाद मारपीट हुई जिसमें सनी सोनकर के सिर में ईंट लग गई। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।

अभियुक्तों के अनुसार घटना के बाद वे शव को आटो में लादकर रामनगर टेंगरा मोड़ होते हुए विश्वसुन्दरी पुल ले गए और पुल के बीच से गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

More Read

वाराणसी में कफ सिरप तस्करी से जुड़ी गिरफ्तार महिलाओं और पुलिस कार्रवाई का सांकेतिक दृश्य
वाराणसी: कफ सिरप तस्करी की अवैध कमाई वैध करने वाले गिरोह में पांच महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: दहेज हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, शिवपुर थाना ने की कार्रवाई
वाराणसी में रैगिंग के नाम पर छात्र की बेरहमी से पिटाई यूपी कॉलेज गोली कांड दोहराने की धमकी
सब जूनियर महिला हॉकी: उत्तर प्रदेश ने मिजोरम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा थाना आदमपुर, उप निरीक्षक सौरभ सिंह चौकी प्रभारी हनुमान फाटक, उप निरीक्षक अजय कुमार चौकी प्रभारी तेलियानाला, उप निरीक्षक चंदन कुमार चौकी प्रभारी नमोघाट, उप निरीक्षक अखिलेश यादव, उप निरीक्षक अखिल सिंह, आरक्षी वीरसेन सिंह, आरक्षी शिवाजी सिंह, आरक्षी चालक अजय विक्रम सिंह, कांस्टेबल अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल तथा कांस्टेबल विराट सिंह साइबर सेल शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधअपहरणआदमपुरइनामी अभियुक्तपुलिस कार्रवाईवाराणसीहत्या
Previous Article सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, पुलिस अधिकारी और तबादला सूची। सीतामढ़ी में SP अमित रंजन का बड़ा फैसला: 33 पुलिस अधिकारियों का तबादला
Next Article वाराणसी में फर्जी हस्ताक्षर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस वाराणसी में फर्जी हस्ताक्षर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Latest
वाराणसी में कफ सिरप तस्करी से जुड़ी गिरफ्तार महिलाओं और पुलिस कार्रवाई का सांकेतिक दृश्य

वाराणसी: कफ सिरप तस्करी की अवैध कमाई वैध करने वाले गिरोह में पांच महिलाएं गिरफ्तार

सचिवालय नौकरी ठगी मामले से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, आठ पर मुकदमा

गुलावठी में युवक की पिटाई मामले में गिरफ्तार भाजपा सभासद से जुड़ी सांकेतिक तस्वीर

बुलंदशहर: भाजपा सभासद का युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

थ्रेशर मशीन में फंसे श्रमिक का शव, दुर्घटनास्थल का दृश्य

प्रयागराज: बहरिया में थ्रेशर मशीन में फंसकर श्रमिक की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर मालिक फरार

जौनपुर में अखिलेश यादव पर लगे विवादित होर्डिंग हटाती पुलिस और विरोध करते सपा कार्यकर्ता

जौनपुर: अखिलेश यादव पर विवादित होर्डिंग लगे, मड़ियाहूं में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.