News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • अपराध समाचार
LATEST NEWS
प्रयागराज: शिवकुटी में रेलवे ट्रैक के पास एमईएस ठेकेदार का शव, हत्या की आशंका
वाराणसी होटल में फायरिंग: युवती घायल, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया
रामपुर: महिला आरक्षी और बेटे की हत्या मामले में फरार रवि पर 25 हजार का इनाम घोषित
वाराणसी: चौबेपुर रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, परिवार में मातम
सीमापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 साल बाद पैरोल जंपर गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा काट रहा था
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने गैर-जमानती वारंट पर दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी: देर रात होटल में लगी भीषण आग से पांच यात्री झुलसे, घंटों चला बचाव कार्य
चंदौली: डंपर की चपेट में आने से काली मंदिर के पुजारी की मौत, ग्रामीण आक्रोशित
नई दिल्ली: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, महिला आर्थिक भागीदारी सशक्त भारत की कुंजी
काशी: गंगा घाटों पर सुरक्षा सख्त, वाटर डिवाइडर, ड्रोन निगरानी और बढ़ेगी जल पुलिस
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

अवैध संबंध के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर, हालत गंभीर

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 25/02/2026 18:15
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
2 Min Read
एक व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से हुए हमले के बाद खून बह रहा है, वह अस्पताल में भर्ती है।
पयागपुर में अवैध संबंध के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया।
Contents
  • अवैध संबंध के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती
  • पयागपुर के मोहनापुर गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार
  • अवैध संबंध को लेकर था विवाद
  • प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज

अवैध संबंध के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती

पयागपुर के मोहनापुर गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार

पयागपुर। मोहनापुर गांव में अवैध संबंध के विरोध को लेकर मंगलवार रात एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। सिर पर गहरे प्रहार से घायल युवक को पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव के 33 वर्षीय कृष्ण कुमार मंगलवार को अपनी चचेरी बहन के विवाह समारोह में मेहमानों की आवभगत में लगे हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी राजेंद्र चौहान भी वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब तक लोग कुछ समझ पाते, राजेंद्र ने अचानक कुल्हाड़ी से कृष्ण कुमार के सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि कुल्हाड़ी सिर में धंस गई और मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया।

अवैध संबंध को लेकर था विवाद

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेंद्र चौहान को अपनी पत्नी और कृष्ण कुमार के बीच कथित अवैध संबंध की जानकारी मिली थी। इसी रंजिश में उसने हमला किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की।

प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज

सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राणघातक हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घायल युवक के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

More Read

रामपुर पुलिस द्वारा फरार रवि कुमार की गिरफ्तारी के लिए जारी किया गया पोस्टर
रामपुर: महिला आरक्षी और बेटे की हत्या मामले में फरार रवि पर 25 हजार का इनाम घोषित
नोएडा: वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस से गंभीर झड़प
पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान
अमरोहा: पुलिस टीम पर हमला, शराब माफिया जग्गा को छुड़ाया, मां-बहन समेत 4 गिरफ्तार

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:अवैध संबंधकुल्हाड़ी से हमलाक्राइम न्यूज़जानलेवा हमलापयागपुरमोहनपुर गांवलखनऊ ट्रामा सेंटर
Previous Article जयमाला स्टेज पर घायल दुल्हन, आसपास लोग और पुलिस जांच बक्सर में जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारी, पड़ोसी पर आरोप, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
Next Article सीसीटीवी फुटेज में अंडरगारमेंट चोरी करती तीन महिलाएं एक दुकान में वाराणसी: लहुराबीर में अंडरगारमेंट की दुकान से 10 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद 3 महिलाएं
Latest
रेलवे ट्रैक के पास पड़े एक व्यक्ति के शव को घेरकर खड़ी पुलिस और ग्रामीण, जांच करते हुए।

प्रयागराज: शिवकुटी में रेलवे ट्रैक के पास एमईएस ठेकेदार का शव, हत्या की आशंका

वाराणसी के होटल में हुई फायरिंग के बाद पुलिस जांच करते हुए

वाराणसी होटल में फायरिंग: युवती घायल, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया

रामपुर पुलिस द्वारा फरार रवि कुमार की गिरफ्तारी के लिए जारी किया गया पोस्टर

रामपुर: महिला आरक्षी और बेटे की हत्या मामले में फरार रवि पर 25 हजार का इनाम घोषित

वाराणसी में भीषण सड़क हादसे के बाद डिवाइडर के पास पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और पुलिसकर्मी

वाराणसी: चौबेपुर रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, परिवार में मातम

दिल्ली पुलिस की वर्दी में अधिकारी एक पैरोल जंपर को गिरफ्तार करते हुए दिखा रहे हैं

सीमापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 साल बाद पैरोल जंपर गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा काट रहा था

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.