News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में आवारा पशुओं का आतंक: सड़क पर कब्जा, हादसे का डर, प्रशासन बेखबर?
वाराणसी: मंडुवाडीह स्थित चंद्रा इन होटल पर पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में
वाराणसी: GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
काशी को ₹25000 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट: विकास की नई दिशा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाई समुद्री नाकेबंदी, तनाव और गहराया, शांति समझौता खतरे में
उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम घोषित: 4543 अभ्यर्थी चयनित
बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अलग होने का किया ऐलान? जानें वायरल दावे की पूरी सच्चाई
रामनगर जनसुनवाई: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेंशन पर दिए निर्देश
लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज
चंदौली: भरदुआ गांव में वन भूमि पर कार्रवाई का विरोध, महिलाओं ने रोका JCB
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र में 72 लाख की अवैध शराब नष्ट, कोर्ट की अनुमति से हुई कार्रवाई

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 25/02/2026 20:13
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में नष्ट की जा रही 72 लाख रुपये की अवैध शराब की बोतलें और पेटियां।
वाराणसी पुलिस ने 72 लाख रुपये की अवैध शराब को नष्ट किया।
Contents
  • थाना लंका क्षेत्र में 72 लाख रुपये की जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण
  • न्यायालय की अनुमति के बाद की गई कार्रवाई
  • विनष्ट माल का विवरण
  • संयुक्त टीम की उपस्थिति में प्रक्रिया पूर्ण

थाना लंका क्षेत्र में 72 लाख रुपये की जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार विभिन्न अभियोगों में जब्त एवं बरामद की गई अवैध अंग्रेजी और देशी शराब का विनष्टीकरण 25 फरवरी 2026 को किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 72 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा माल निस्तारण के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम ने यह प्रक्रिया पूरी की।

न्यायालय की अनुमति के बाद की गई कार्रवाई

विनष्टीकरण की कार्रवाई माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद की गई। विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई अलग-अलग ब्रांड की अवैध अंग्रेजी और देशी शराब को थाना लंका पुलिस, आबकारी विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम की उपस्थिति में नष्ट किया गया।

विनष्ट माल का विवरण

कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित अभियोगों से संबंधित शराब को विनष्ट किया गया:

  • मु0अ0सं0 0141/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 10 लीटर शराब
  • मु0अ0सं0 0143/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 10 लीटर शराब
  • मु0अ0सं0 0151/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 10 लीटर शराब
  • मु0अ0सं0 0153/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 25 लीटर शराब
  • मु0अ0सं0 0158/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 14 लीटर शराब
  • मु0अ0सं0 0167/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 5 लीटर शराब
  • मु0अ0सं0 0375/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 35 लीटर बीयर एवं 20 बोतल शराब
  • मु0अ0सं0 0396/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
  • मु0अ0सं0 0484/2024 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 900 पेटी अंग्रेजी शराब

संयुक्त टीम की उपस्थिति में प्रक्रिया पूर्ण

विनष्टीकरण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी श्री वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर श्री गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका श्री राजकुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी की प्रतिनिधि सुश्री कशिश कन्नौजिया तथा आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 वाराणसी श्री कृष्ण कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

More Read

रामनगर की सड़क पर रात में बैठे आवारा पशु और उनके कारण बाधित यातायात
रामनगर में आवारा पशुओं का आतंक: सड़क पर कब्जा, हादसे का डर, प्रशासन बेखबर?
वाराणसी: मंडुवाडीह स्थित चंद्रा इन होटल पर पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में
वाराणसी: GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
काशी को ₹25000 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट: विकास की नई दिशा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त माल का समयबद्ध निस्तारण अपराध नियंत्रण और विधिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे अवैध शराब की दोबारा बाजार में पहुंचने की संभावना समाप्त होती है।

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और भविष्य में भी जब्त माल का नियमानुसार विनष्टीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:72 लाखVaranasi Policeअवैध शराबआबकारी विभागलंका थानावाराणसी पुलिसशराब विनष्टीकरण
Previous Article वाराणसी में ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करते हुए और डायवर्जन बोर्ड दिखाते हुए। राज्यपाल के वाराणसी आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: 26 फरवरी को कई मार्ग प्रतिबंधित
Next Article आयकर विभाग की टीम बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापेमारी करती हुई लखनऊ: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
Latest
रामनगर की सड़क पर रात में बैठे आवारा पशु और उनके कारण बाधित यातायात

रामनगर में आवारा पशुओं का आतंक: सड़क पर कब्जा, हादसे का डर, प्रशासन बेखबर?

वाराणसी के रोहनिया में चंद्रा इन होटल पर पुलिस की छापेमारी, पुलिसकर्मी और होटल के बाहर भीड़

वाराणसी: मंडुवाडीह स्थित चंद्रा इन होटल पर पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में

जीएसटी उपायुक्त अंबिका को रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान टीम द्वारा गिरफ्तार करते हुए।

वाराणसी: GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकर्ता मेगा रोड प्रोजेक्ट की मंजूरी पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाते हुए।

काशी को ₹25000 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट: विकास की नई दिशा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अमेरिकी नौसेना के जहाज ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी करते हुए

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाई समुद्री नाकेबंदी, तनाव और गहराया, शांति समझौता खतरे में

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image