News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
जेट ईंधन महंगा होने से IndiGo का बड़ा फैसला, आज से उड़ानों पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज
वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड
वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू
सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड्स लीव की नीति पर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
वाराणसी: रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारे का संदेश, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
वाराणसी: रामनगर/एसीपी व थानाप्रभारी की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, FIR के निर्देश
वाराणसी/मिर्जामुराद: काशी नरेश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन, राजनाथ-योगी ने किया लोकार्पण
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

राज्यपाल के वाराणसी आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: 26 फरवरी को कई मार्ग प्रतिबंधित

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 25/02/2026 19:55
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी में ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करते हुए और डायवर्जन बोर्ड दिखाते हुए।
26 फरवरी को वाराणसी में राज्यपाल के आगमन पर विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी।
Contents
  • राज्यपाल के वाराणसी आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
  • 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक लागू रहेंगे विशेष यातायात प्रबंध
  • इन मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रतिबंधित
  • वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान विशेष डायवर्जन
  • अन्य प्रमुख प्रतिबंध
  • यातायात पुलिस की अपील

राज्यपाल के वाराणसी आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

26 फरवरी को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक लागू रहेंगे विशेष यातायात प्रबंध

वाराणसी। मा० राज्यपाल उत्तर प्रदेश के कमिश्नरेट वाराणसी आगमन और भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं नगरवासियों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। यह व्यवस्था 26 फरवरी 2026 को प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इन मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रतिबंधित

सामनेघाट पुल पर 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। इसी अवधि में पीएसी तिराहा से रामनगर चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को पंचवटी तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से लंका मैदान और टेंगरा मोड़ होते हुए वाहन अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

टेंगरा मोड़ तिराहा से रामनगर चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को लंका मैदान की ओर मोड़ा जाएगा। वहां से पंचवटी तिराहा और पीएसी तिराहा होते हुए आवागमन कराया जाएगा।

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान विशेष डायवर्जन

वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय भोजूबीर तिराहा से दैत्रावीर तिराहा तथा जेपी मेहता तिराहा की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को अर्दली बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार गोलघर कचहरी से दैत्रावीर तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को भी अर्दली बाजार की ओर मोड़ा जाएगा।

जेपी मेहता तिराहा से दैत्रावीर और भोजूबीर की दिशा में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अंबेडकर चौराहा से गोलघर कचहरी की ओर जाने वाले वाहन जेपी मेहता तिराहा की ओर मोड़े जाएंगे।

More Read

बीएचयू आईएमएस में भर्ती गंभीर हालत में डॉक्टर
वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड
वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू

गोलघर कचहरी से पुलिस लाइन चौराहा की ओर यातायात बंद रहेगा और वाहनों को एलटी कॉलेज रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस लाइन चौराहा से कचहरी चौराहा और पांडेयपुर की दिशा में भी आवागमन रोका जाएगा।

अन्य प्रमुख प्रतिबंध

तहमामुद मोड़ तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें दीनदयाल अस्पताल रोड और पांडेयपुर चौराहा की ओर मोड़ा जाएगा। ताड़ीखाना तिराहा और पांडेयपुर ओवरब्रिज से भी पुलिस लाइन चौराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बीएचयू चौराहा से भगवानपुर मोड़ की ओर तथा भगवानपुर मोड़ से रामा सेंटर की ओर यातायात बंद रहेगा। रामा सेंटर से सामनेघाट, सामनेघाट पुल से शास्त्री चौक रामनगर तथा शास्त्री चौक से रामनगर चौराहा की ओर भी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

More Read

रामनगर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समुदाय के लोग एक साथ
वाराणसी: रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारे का संदेश, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
वाराणसी: रामनगर/एसीपी व थानाप्रभारी की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, FIR के निर्देश
वाराणसी/मिर्जामुराद: काशी नरेश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, खुद चलाया स्वच्छता अभियान

रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ और शास्त्री चौक की दिशा में भी प्रतिबंध लागू रहेगा। वाहनों को पंचवटी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। टेंगरा मोड़ से रामनगर चौराहा की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी ने नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम समाप्ति तक जारी एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे असुविधा से बचा जा सकेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:ट्रैफिक एडवाइजरीमार्ग प्रतिबंधयातायात डायवर्जनराज्यपाल आगमनवाराणसी ट्रैफिकवाराणसी पुलिस
Previous Article पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक और बरामद गांजा व नकदी वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने कंपनी बाग से गांजा बेचते युवक को पकड़ा, 200 ग्राम गांजा व ₹13,080 बरामद
Next Article वाराणसी में नष्ट की जा रही 72 लाख रुपये की अवैध शराब की बोतलें और पेटियां। वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र में 72 लाख की अवैध शराब नष्ट, कोर्ट की अनुमति से हुई कार्रवाई
Latest
बीएचयू आईएमएस में भर्ती गंभीर हालत में डॉक्टर

वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

वाराणसी ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह

वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल

इंडिगो एयरलाइन का विमान एयरपोर्ट पर

जेट ईंधन महंगा होने से IndiGo का बड़ा फैसला, आज से उड़ानों पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज

वाराणसी में ओवरहेड तार हटाने की तैयारी

वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड

वाराणसी में ट्रैफिक एडवाइजरी के दौरान जाम और पुलिसकर्मी

वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.