News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी: वाराणसी GRP की बड़ी कार्रवाई, 6 युवक गिरफ्तार
लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या से हड़कंप, नहर में मिला शव, ड्राइवर पर आरोप
वाराणसी में मन की बात का 137वां एपिसोड: पीएम मोदी ने जनभागीदारी, युवा शक्ति पर दिया जोर
वाराणसी में SOG 2 का गठन, थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल
रामनगर में साधु के वेश में ठगी: व्यापारी का ध्यान भटकाकर गल्ले से उड़ाए रुपये
गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से पुलिस अभिरक्षा में हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी फरार, हड़कंप
विशेश्वरगंज में जुआ खेलते सात गिरफ्तार: वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वाराणसी में श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया गया श्रावणी महोत्सव
चंदौली में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बहन से बंधवाई राखी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Chandauli

चंदौली: बिजली संकट पर सख्त रुख, पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का औचक निरीक्षण

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 01/03/2026 22:34
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
कोड़रिया गांव में बिजली संकट का निरीक्षण करते सत्येंद्र बारी उर्फ बीनू जी
कोड़रिया गांव में बिजली की जर्जर व्यवस्था का जायजा लेते बीनू जी
Contents
  • चंदौली के ग्राम कोड़रिया में बिजली संकट पर सख्त रुख, पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी उर्फ बीनू जी ने किया औचक निरीक्षण
  • ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जर्जर व्यवस्था आई सामने
  • अधिकारियों को मौके पर तलब कर दिए सख्त निर्देश
  • “धरातल पर दिखना चाहिए विकास”
  • ग्रामीणों ने जताई उम्मीद

चंदौली के ग्राम कोड़रिया में बिजली संकट पर सख्त रुख, पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी उर्फ बीनू जी ने किया औचक निरीक्षण

चंदौली: जनपद के ग्राम कोड़रिया में लंबे समय से चली आ रही बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी उर्फ बीनू जी ने जनपद प्रवास के दौरान गांव पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति की शिकायत मिलने पर उन्होंने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जर्जर व्यवस्था आई सामने

ग्राम कोड़रिया के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर उन्होंने बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और तारों की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर जर्जर तार, ओवरलोड ट्रांसफार्मर और अनियमित आपूर्ति की समस्या सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही अंधेरा छा जाता है और बार-बार बिजली जाने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों की सिंचाई और घरेलू कामकाज पर गंभीर असर पड़ रहा है। महिलाओं ने पेयजल मोटर और अन्य आवश्यक उपकरणों के संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी।

अधिकारियों को मौके पर तलब कर दिए सख्त निर्देश

सत्येंद्र बारी ने गांव के बीच बैठक कर ग्रामीणों से संवाद किया और एक-एक समस्या को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब कर स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की क्षमता, लाइन लॉस और आपूर्ति शेड्यूल की जानकारी ली गई।

उन्होंने निर्देश दिया कि खराब तारों को तत्काल बदला जाए, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए, जहां पर पोल नहीं है वहां पर नए पोल लगाकर तार दौड़ाए जाए तथा बिजली कटौती की स्पष्ट समय-सारिणी जारी की जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न हो।

“धरातल पर दिखना चाहिए विकास”

“न्यूज रिपोर्ट” से बातचीत में बीनू जी ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि गांव का विकास केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोड़रिया में बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।

More Read

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अपनी बहन से राखी बंधवाते हुए, बगल में सुरक्षाकर्मी।
चंदौली में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने बहन से बंधवाई राखी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंदौली: नौकरी-मकान का झांसा देकर महिलाओं को बंधक बनाने वाला गिरोह का भंडाफोड़
चंदौली: प्रधान पुत्र उत्कर्ष सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच जारी
चंदौली: कुएं में जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा, समरसेबल निकालते 3 की मौत

ग्रामीणों ने जताई उम्मीद

दौरे के दौरान मुन्ना बारी, अशोक कुमार बारी, विनोद चौबे (पूर्व प्रधान), सुभाष प्रसाद बारी, राज्य प्रसाद बारी, रामेश्वर सिंह, विश्राम मौर्य, अंतु प्रजापति, हवलदार प्रसाद बारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ने स्वयं गांव पहुंचकर वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया है। युवाओं ने उम्मीद जताई कि बिजली व्यवस्था में सुधार से पढ़ाई और छोटे कारोबार को गति मिलेगी। बुजुर्गों का कहना था कि यदि इसी तरह नियमित निरीक्षण होते रहें तो क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी शीघ्र हल हो सकती हैं।

चंदौली जिले के ग्राम कोड़रिया का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया। अब ग्रामीणों की नजरें विभागीय कार्रवाई और जमीनी स्तर पर दिखने वाले सुधार पर टिकी हैं।

More Read

पुलिस बल की मौजूदगी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाते अधिकारी, ग्रामीण विरोध करते हुए।
चंदौली: वन भूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर पथराव, 4 घंटे विवाद, 18 से अधिक गिरफ्तार
रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश
चंदौली में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 16 राज्यों में 29 लाख की ठगी
मुगलसराय में 12 घंटे ड्यूटी के बाद कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाये सवाल
Share on WhatsApp
TAGGED:औचक निरीक्षणकोड़रिया गांवग्रामीण विकासचंदौलीपिछड़ा वर्ग आयोगबिजली समस्यासत्येंद्र बारी
Previous Article नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद क्षतिग्रस्त परिसर और बचावकर्मी नागपुर विस्फोटक फैक्ट्री धमाका: 18 मजदूरों की मौत, 24 घायल, उच्चस्तरीय जांच जारी
Next Article चंद्रमा ग्रहण के दौरान लालिमा लिए हुए, पृथ्वी की छाया में आंशिक रूप से ढका हुआ साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को: सूतक, समय और वैज्ञानिक-धार्मिक महत्व
Latest
शामली में पुलिस एनकाउंटर का दृश्य, जहां अंकित बालियान हत्याकांड के कथित शूटर ढेर हुए।

अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

रेलवे पुलिस अधिकारी मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार युवकों को ले जा रहे हैं।

मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी: वाराणसी GRP की बड़ी कार्रवाई, 6 युवक गिरफ्तार

पुलिस नहर किनारे शव की जांच करते हुए, पास में पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम

लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या से हड़कंप, नहर में मिला शव, ड्राइवर पर आरोप

वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से मन की बात सुनते हुए

वाराणसी में मन की बात का 137वां एपिसोड: पीएम मोदी ने जनभागीदारी, युवा शक्ति पर दिया जोर

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल मासिक अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए

वाराणसी में SOG 2 का गठन, थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image