News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
बारी समाज के उत्थान की नई पटकथा: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी से प्रगतिशील मुलाकात
वाराणसी: गंगा क्रूज परियोजना में करोड़ों की ठगी, केरल की कंपनी पर 4 करोड़ का केस दर्ज।
वाराणसी: BHU में स्टिल फ्रेम्स ऑफ काशी प्रदर्शनी, तस्वीरों में कैद होगी काशी
ज्ञानपुर में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी उजागर
नई दिल्ली: सत्येंद्र बारी ने ड्राइवरों को दिया भरोसा, कहा कि वे मेरे परिवार के है-हिस्सा
बुलंदशहर: आंबेडकर पार्क में सीएम का शिलापट तोड़ने का आरोप, चेयरमैन पर हंगामा
वाराणसी: गिलट बाजार चौकी पर अधिवक्ताओं का हंगामा, आधे घंटे तक जाम, जांच के निर्देश
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती की तत्काल ऑनलाइन बुकिंग शुरू, दलाली पर रोक
कन्नौज: कुत्ते से टकराकर स्कूटी फिसली, चालक समेत तीन घायल; एंबुलेंस देरी से पहुंची, आक्रोश
मऊ में रिश्वतखोरी: SDO अमित कुमार ₹5000 मांगने के आरोप में निलंबित, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: सीएम योगी का सख्त संदेश, कानून व्यवस्था और जिम सुरक्षा पर कड़ी कार्रवाई

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 02/03/2026 11:19
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
Contents
  • वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, कानून व्यवस्था, जिम सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • सभी जिम की जांच, महिला ट्रेनर अनिवार्य करने के निर्देश
  • होली व अन्य पर्वों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • अवैध शराब और ट्रांसपोर्टेशन पर कड़ी नजर
  • राजस्व वादों और जनसुनवाई पर जोर
  • अधिकारियों ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट
  • सिगरा फल मंडी रोड का औचक निरीक्षण

वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, कानून व्यवस्था, जिम सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिम में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाने को कहा।

सभी जिम की जांच, महिला ट्रेनर अनिवार्य करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनपद के सभी जिम की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर की व्यवस्था हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई पुलिसकर्मी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

होली व अन्य पर्वों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आगामी होली एवं अन्य पर्वों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने तीव्र आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर रोक लगाने, सड़कों पर अतिक्रमण कर वाहन पार्किंग न होने देने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने को कहा। स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

अवैध शराब और ट्रांसपोर्टेशन पर कड़ी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली एवं अवैध शराब की बिक्री किसी भी हाल में न होने पाए। अवैध ट्रांसपोर्टेशन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राजस्व वादों और जनसुनवाई पर जोर

लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने अविवादित वरासत मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने को कहा। अधिकारियों को नियमित जनसुनवाई कर मेरिट के आधार पर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापार एवं उद्योग बंधु तथा बैंकों की नियमित बैठकें आयोजित कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

More Read

गंगा नदी में खड़े क्रूज बोट और धोखाधड़ी का प्रतीक
वाराणसी: गंगा क्रूज परियोजना में करोड़ों की ठगी, केरल की कंपनी पर 4 करोड़ का केस दर्ज।
वाराणसी: BHU में स्टिल फ्रेम्स ऑफ काशी प्रदर्शनी, तस्वीरों में कैद होगी काशी
वाराणसी: गिलट बाजार चौकी पर अधिवक्ताओं का हंगामा, आधे घंटे तक जाम, जांच के निर्देश
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती की तत्काल ऑनलाइन बुकिंग शुरू, दलाली पर रोक

अधिकारियों ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट

बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्माणाधीन विकास कार्यों की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, गो तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने जोन की कानून व्यवस्था एवं आगामी पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की तैयारियों की जानकारी दी।

सिगरा फल मंडी रोड का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने सिगरा स्थित फल मंडी रोड का औचक निरीक्षण कर ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स योजना) के तहत चल रहे सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Read

वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट केस की फाइलें और धनंजय सिंह की तस्वीर
वाराणसी: टकसाल सिनेमा शूटआउट केस में आरोपी बरी, धनंजय सिंह HC जाने की तैयारी में
वाराणसी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में पदयात्रा-हस्ताक्षर अभियान, महिलाओं में दिखा उत्साह
वाराणसी के लहरतारा बौलिया में 6 लेन सड़क परियोजना के लिए 41 मकान तोड़े गए
नोएडा: अराजकता फैलाने के मामले की जांच STF को, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
Share on WhatsApp
TAGGED:Yogi Adityanathअवैध गतिविधियांकानून व्यवस्थाजिम सुरक्षामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथवाराणसीहोली सुरक्षा
Previous Article बहराइच में कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पुलिस मौके पर बहराइच: संपत्ति विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता समेत चार लोगों की निर्मम हत्या
Next Article कासगंज स्कूल बस हादसे में क्षतिग्रस्त बस और परिवहन विभाग के अधिकारी कासगंज स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाई: अलीगढ़ RTO अधिकारी निलंबित
Latest
बारी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सत्येंद्र बारी के साथ बैठक

बारी समाज के उत्थान की नई पटकथा: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी से प्रगतिशील मुलाकात

गंगा नदी में खड़े क्रूज बोट और धोखाधड़ी का प्रतीक

वाराणसी: गंगा क्रूज परियोजना में करोड़ों की ठगी, केरल की कंपनी पर 4 करोड़ का केस दर्ज।

काशी के घाटों, मंदिरों और गलियों की जीवंत तस्वीरों को दर्शाती प्रदर्शनी

वाराणसी: BHU में स्टिल फ्रेम्स ऑफ काशी प्रदर्शनी, तस्वीरों में कैद होगी काशी

ज्ञानपुर में साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब करते पुलिस अधिकारी

ज्ञानपुर में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी उजागर

सत्येंद्र बारी ड्राइवरों के प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए

नई दिल्ली: सत्येंद्र बारी ने ड्राइवरों को दिया भरोसा, कहा कि वे मेरे परिवार के है-हिस्सा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.