News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Sonbhadra

सोनभद्र:लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर से एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 05/03/2026 18:53
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
सोनभद्र में दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस और पुलिसकर्मी
दुद्धी के लीलासी-नौडीहा मार्ग पर हुए हादसे के बाद जुटी भीड़।
Contents
  • लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत
  • ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
  • अस्पताल में विनय को मृत घोषित किया गया
  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
  • हाल ही में हुई थी युवक की शादी

सोनभद्र में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

लीलासी-नौडीहा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत

सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में लीलासी-नौडीहा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार मनरुटोला, ग्राम अहिरबुढ़वा निवासी विनय धरिकार (25) पुत्र शिवनाथ अपने साले उमाशंकर (23) पुत्र शनिश्चर निवासी मुर्ता थाना दुद्धी के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक पर कटौली टोला, ग्राम नौडीहा निवासी देवराज (25) पुत्र बालगोविंद सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में विनय को मृत घोषित किया गया

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने विनय धरिकार को मृत घोषित कर दिया।

More Read

सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और बचाव कार्य में जुटे लोग, साथ में दुखी परिवार के सदस्य।
बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और 5 मोबाइल बरामद
सोनभद्र में चेक डैम से मिले 35 शिशु मगरमच्छ, वन विभाग ने सोन नदी में छोड़ा
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल

गंभीर रूप से घायल उमाशंकर और देवराज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल परिसर में पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे।

हाल ही में हुई थी युवक की शादी

ग्राम प्रधान सत्यनारायण के अनुसार विनय होली के दिन अपने ससुराल मुर्ता गया था और साले को साथ लेकर वापस घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि विनय की शादी बीते वर्ष ही हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है।

More Read

नमो घाट पर पुलिस की मौजूदगी में जांच पड़ताल और तनावपूर्ण माहौल।
वाराणसी: नमो घाट पर हिंसक झड़प, सुरक्षाकर्मियों की पिटाई से युवक की मौत, 4 हिरासत में
वाराणसी: अखरी बाईपास पर भीषण टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
मिर्जापुर: रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर 4 वाहनों की टक्कर, बोलेरो में आग से 11 की दर्दनाक मौत
चंदौली सड़क हादसा: पूर्व सैनिक राजेश यादव की मौत, ड्यूटी से लौटते समय बुलेट की डीसीएम से टक्कर

युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और होली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

Share on WhatsApp
TAGGED:Road Accidentदुद्धीबाइक दुर्घटनायुवक की मौतलीलासी-नौडीहा मार्गसड़क हादसासोनभद्र
Previous Article जौनपुर में आग से जली गुमटियां जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान
Next Article शाहजहांपुर पुलिस लाइंस में होली मनाते डीएम और एसपी शाहजहांपुर: पुलिस लाइंस में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों संग खेली होली, फिल्मी गानों पर जमकर किया डांस
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क और जनसुनवाई करते हुए

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image