अयोध्या में होने वाले राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। यह ऐतिहासिक अवसर देशभर में सीधा प्रसारित किया जाएगा ताकि हर नागरिक इस दिव्य पल का साक्षी बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न होने वाले इस ध्वजारोहण का लाइव प्रसारण दूरदर्शन सहित सभी प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफार्म पर किया जाएगा। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न स्थलों पर 30 एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं ताकि हर कोई इस अद्वितीय क्षण को नजदीक से अनुभव कर सके।
रामजन्मभूमि परिसर में 200 फीट चौड़ी विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु मुख्य आयोजन को स्पष्ट रूप से देख सकें। इसके अलावा रामपथ तिराहा, सहादतगंज, टेढ़ी बाजार, नयाघाट पुल, रिकाबगंज, लता मंगेशकर चौक, सुग्रीव किला और राम की पैड़ी सहित अयोध्या के प्रमुख चौराहों पर भी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इन तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और नियमित रूप से अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ले रहे हैं।
योगी सरकार इस आयोजन को अब तक का सबसे भव्य समारोह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च अधिकारी मंदिर ट्रस्ट के साथ निरंतर समन्वय कर रहे हैं और कार्यक्रम से जुड़ी हर गतिविधि का विवरण प्रधानमंत्री कार्यालय तक भेजा जा रहा है। पूरे शहर को दीपोत्सव से भी अधिक आकर्षक रूप देने की योजना पर काम जारी है। हर चौराहे पर भव्य तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं, जिन पर सुनहरे अक्षरों में जय श्रीराम लिखा जाएगा।
21 से 25 नवंबर तक चलने वाले अनुष्ठानों के दौरान अयोध्या में अभूतपूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग के अधिकारी देशभर से कलाकारों को आमंत्रित कर रहे हैं ताकि रामकथा, भजन, नृत्य और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन सके। नगर निगम की टीमें सफाई, सजावट और सुंदरीकरण में दिन-रात लगी हुई हैं। प्रमुख मार्गों की मरम्मत, घाटों पर रंग-रोगन और सड़क किनारे पौधारोपण का कार्य तेजी से चल रहा है।
सरयू तट को स्वर्णिम रूप देने की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे शहर को उसी तरह सजाया जा रहा है जैसे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय सजाया गया था। यह आयोजन केवल ध्वजारोहण का प्रतीक नहीं, बल्कि अयोध्या की नई सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक गौरव का प्रतीक बनेगा।
अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां चरम पर, पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की भव्य तैयारियां जारी हैं, पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे और देशभर में सीधा प्रसारण होगा।
Category: uttar pradesh ayodhya religious
LATEST NEWS
-
नए साल पर काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, बना सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र
नए साल के स्वागत के लिए काशी में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु उमड़े, यह शहर अब देश का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बन गया है।
BY : Palak Yadav | 30 Dec 2025, 01:28 PM
-
पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर 30 ट्रेनों का ठहराव, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर 30 ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों का समय बचेगा और सेंट्रल स्टेशन का दबाव भी कम होगा।
BY : Palak Yadav | 30 Dec 2025, 01:13 PM
-
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं, मचा हड़कंप
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सोमवार को छाता और जैत क्षेत्र में तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, अवैध निर्माण पर लगाम लगाने की कवायद तेज।
BY : Palak Yadav | 30 Dec 2025, 12:54 PM
-
अयोध्या: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ, धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर संगीतमय रामचरितमानस पाठ व धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए, श्रद्धालु उमड़े।
BY : Pradyumn Kant Patel | 30 Dec 2025, 12:45 PM
-
वाराणसी: जापानी पर्यटकों से बदसलूकी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कहा शर्मनाक
वाराणसी में जापानी पर्यटकों से अभद्रता पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कड़ा संज्ञान लिया, घटना को शर्मनाक बताया।
BY : Palak Yadav | 30 Dec 2025, 12:34 PM
