मथुरा वृंदावन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सोमवार को तीन अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलने से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में खलबली मच गई और क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। प्राधिकरण की यह कार्रवाई लगातार बढ़ रहे अनधिकृत निर्माण पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता क्षेत्र में आदर्श कुमार द्वारा श्रीजी बाबा स्कूल के सामने हाईवे के पास करीब पचास हजार वर्गमीटर क्षेत्र में सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह प्रमोद और लाखन सिंह द्वारा संस्कृति यूनिवर्सिटी स्थित आंरेज कुंज के पास लगभग तीस हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा था। तीसरी कॉलोनी बैकटेश कुमार द्वारा जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने मौजा जैत में करीब बारह हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। इन तीनों स्थानों पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
प्राधिकरण द्वारा पहले ही इन अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए जा चुके थे। आदेश के अनुपालन में सोमवार को सचिव आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्राधिकरण का प्रवर्तन दल मौके पर मौजूद रहा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना छाता का पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के निर्देश पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी और बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि प्लाट या मकान खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की पूरी जांच कर लें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं, मचा हड़कंप

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सोमवार को छाता और जैत क्षेत्र में तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, अवैध निर्माण पर लगाम लगाने की कवायद तेज।
Category: uttar pradesh mathura administration
LATEST NEWS
-
विधायक सौरभ श्रीवास्तव के सानिध्य में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन
रामनगर में भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में भव्यता से मनाया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:23 PM
-
वाराणसी: मकर संक्रांति पूर्व संध्या पर गंगा किनारे पतंगबाजी, मेयर ने कमिश्नर को हराया
वाराणसी में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर गंगा किनारे भव्य पतंग प्रतियोगिता हुई जिसमें मेयर ने नगर आयुक्त को हराया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:18 PM
-
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की दो सड़कों का किया शिलान्यास
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की लागत से दो इंटरलॉकिंग मार्गों का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:12 PM
-
वाराणसी: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक सौरभ ने किया माल्यार्पण
राष्ट्रीय युवा दिवस पर वाराणसी में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:08 PM
-
वाराणसी: रामनगर/शौचालयों का अभाव बना अभिशाप, महिलाएं और दुकानदार परेशान, नगर निगम काट रहा चालान
ऐतिहासिक रामनगर में सार्वजनिक शौचालयों के अभाव से महिलाएं शर्मसार और नागरिक परेशान हैं, नगर निगम चालान काट रहा।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 01:21 PM