News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी में देर रात सड़क पर बवाल, युवक पर बैट से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
महोबा: छात्रा केस में अजय राय की मुश्किलें बढ़ीं, PM पर टिप्पणी को लेकर दर्ज हुई FIR
वाराणसी: काशी विद्यापीठ में इंफ्लुएंसर छात्रा से मारपीट, कैंपस में मचा बवाल
काशी में गंगा की मर्यादा पर उठा बड़ा सवाल, अस्सी घाट पर बीयर पीने का वीडियो वायरल
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला
घमहापुर मॉब लिंचिंग: मनीष सिंह हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा प्रहार
वाराणसी: तपती धूप में खाकी का मानवीय चेहरा, नमो घाट पर बिछड़ी मासूम को मिलाया परिजनों से
काशी विश्वनाथ धाम मार्ग पर महिला-हेड कॉन्स्टेबल की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी निलंबित
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार
रामनगर में अतिक्रमण पर पुलिस का सख्त एक्शन: किला मार्ग से साहित्य नाका तक चला अभियान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

आजमगढ़ में 1999 के हत्याकांड में 12 को आजीवन कारावास, ऑपरेशन कनविक्शन की सफलता

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 17/02/2026 17:47
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
आजमगढ़ में 1999 के हत्या कांड के दोषियों को आजीवन कारावास मिलने के बाद पुलिस और अदालत से संबंधित दृश्य।
आजमगढ़ में 1999 के बहुचर्चित हत्या कांड में 12 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
Contents
  • आजमगढ़ में 1999 के हत्या कांड में 12 दोषियों को आजीवन कारावास, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मिली सफलता
  • 30 अप्रैल 1999 को दर्ज हुआ था मुकदमा
  • इन धाराओं में दर्ज हुआ था मामला
  • आठ गवाहों की हुई परीक्षा
  • इन अभियुक्तों को हुई सजा
  • ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़ी सफलता

आजमगढ़ में 1999 के हत्या कांड में 12 दोषियों को आजीवन कारावास, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मिली सफलता

जनपद आजमगढ़ में ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल की सतत निगरानी और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप वर्ष 1999 के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में 12 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। दिनांक 17 फरवरी 2026 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय आजमगढ़ ने सभी 12 अभियुक्तों को हत्या के आरोप में दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास तथा 66500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

30 अप्रैल 1999 को दर्ज हुआ था मुकदमा

मामला थाना मुबारकपुर से जुड़ा है। दिनांक 30 अप्रैल 1999 को वादी नासिर हुसैन पुत्र मोहम्मद अय्यूब निवासी पुरानी बस्ती बखरी थाना मुबारकपुर ने थाने पर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्तगण ने उनके चाचा अली अकबर को मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय मारपीट कर हत्या कर दी और सिर काटकर शव को राजा भाट के पोखरे में छिपा दिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ था मामला

प्रकरण में थाना मुबारकपुर पर मुकदमा संख्या 94 वर्ष 1999 धारा 147, 148, 149, 302, 120 बी और 201 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विस्तृत विवेचना के उपरांत पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।

आठ गवाहों की हुई परीक्षा

मुकदमे की सुनवाई के दौरान कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को दोषी माना।

इन अभियुक्तों को हुई सजा

न्यायालय द्वारा जिन अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया, उनमें अफजाल पुत्र अब्दुल खालिक, अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल मन्नान, दिलशाद पुत्र इरशाद अहमद, वसीम अहमद पुत्र कमरुद्दीन, मोहम्मद असहद पुत्र मोहम्मद नजीर, हुसैन अहमद पुत्र इद्रीश निवासीगण हैदराबाद थाना मुबारकपुर, मोहम्मद अय्यूब फैजी पुत्र हाजी मोहम्मद सुलेमान, फहीम अख्तर पुत्र हाजी मोहम्मद सुलेमान, असरार अहमद पुत्र इरशाद अहमद, मोहम्मद याकूब पुत्र हाजी मोहम्मद सुलेमान निवासीगण दुलहनपारा थाना मुबारकपुर, अली जहीर पुत्र अहमद अली तथा इरशाद अहमद पुत्र नेसार निवासी पुरा सोफी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। सभी को प्रत्येक के लिए आजीवन कारावास और 66500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

More Read

आजमगढ़ के मेहनगर में आंधी के बाद बूंदाबांदी से राहत महसूस करते लोग और खेतों में किसान
आजमगढ़: मेहनगर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले, आम को नुकसान
आजमगढ़: 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर, अब बिजली कटौती से नहीं रुकेगी पढ़ाई
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आजमगढ़: अजमतगढ़ के पीएम श्री विद्यालय में छात्रों से सफाई कराई, प्रधानाध्यापक निलंबित

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फैसला ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत की गई सशक्त पैरवी और प्रभावी समन्वय का परिणाम है। लंबे समय से लंबित गंभीर मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस निर्णय को जनपदीय पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी संगीन अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो और समाज में न्याय का संदेश पहुंचे।

Share on WhatsApp
TAGGED:अली अकबरआजमगढ़आजीवन कारावासऑपरेशन कनविक्शनमुबारकपुरहत्या कांड
Previous Article अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ विधानसभा घेराव: वाराणसी से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन
Next Article भदोही में दो चोरी की वारदातों का खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार: नगदी,इंवर्टर ,बैटरी बरामद भदोही में दो चोरी की वारदातों का खुलासा, 6 अभियुक्त गिरफ्तार: नगदी,इंवर्टर ,बैटरी बरामद
Latest
वाराणसी में देर रात सड़क पर हुई मारपीट और बैट से हमले का दृश्य।

वाराणसी में देर रात सड़क पर बवाल, युवक पर बैट से जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

कांग्रेस नेता अजय राय प्रधानमंत्री पर टिप्पणी विवाद में घिरे

महोबा: छात्रा केस में अजय राय की मुश्किलें बढ़ीं, PM पर टिप्पणी को लेकर दर्ज हुई FIR

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में मारपीट का शिकार हुई छात्रा वैष्णवी

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में इंफ्लुएंसर छात्रा से मारपीट, कैंपस में मचा बवाल

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा में बीयर पीते युवक का वायरल वीडियो

काशी में गंगा की मर्यादा पर उठा बड़ा सवाल, अस्सी घाट पर बीयर पीने का वीडियो वायरल

वाराणसी पुलिसकर्मी तबादला आदेश पर चर्चा करते हुए या पुलिस अधिकारी बैठक में।

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.