News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: काशी विद्यापीठ में इंफ्लुएंसर छात्रा से मारपीट, कैंपस में मचा बवाल
काशी में गंगा की मर्यादा पर उठा बड़ा सवाल, अस्सी घाट पर बीयर पीने का वीडियो वायरल
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला
घमहापुर मॉब लिंचिंग: मनीष सिंह हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा प्रहार
वाराणसी: तपती धूप में खाकी का मानवीय चेहरा, नमो घाट पर बिछड़ी मासूम को मिलाया परिजनों से
काशी विश्वनाथ धाम मार्ग पर महिला-हेड कॉन्स्टेबल की मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी निलंबित
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार
रामनगर में अतिक्रमण पर पुलिस का सख्त एक्शन: किला मार्ग से साहित्य नाका तक चला अभियान
मानवता की मिसाल: मातलदेई पुलिस ने भटके मासूम को परिवार से मिलाकर जीता सबका दिल
वाराणसी: BHU मे MA के इतिहास प्रश्नपत्र पर हुआ विवाद, छात्रों ने किया प्रदर्शन
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

आजमगढ़ में ऑपरेशन कनविक्शन: लूट के आरोपी को 9 साल 11 माह, NDPS में 20 दिन की सजा

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 18/02/2026 19:33
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
आजमगढ़ पुलिस ऑपरेशन कनविक्शन के तहत न्यायालय में सजा सुनाए जाने के बाद
आजमगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दो बड़े मामलों में दोषियों को सजा दिलवाई।
Contents
  • आजमगढ़ में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दो मामलों में सजा, लूट के आरोपी को 9 वर्ष 11 माह और एनडीपीएस मामले में 20 दिन का कारावास
  • लूट के मामले में 9 वर्ष 11 माह की सजा
  • अवैध गांजा रखने के मामले में सजा
  • ऑपरेशन कनविक्शन का प्रभाव

आजमगढ़ में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दो मामलों में सजा, लूट के आरोपी को 9 वर्ष 11 माह और एनडीपीएस मामले में 20 दिन का कारावास

जनपद आजमगढ़ में ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल की सतत निगरानी और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप दो अलग अलग मामलों में न्यायालय से दोषसिद्धि प्राप्त हुई है। एक मामले में लूट के आरोपी को 9 वर्ष 11 माह के सश्रम कारावास और 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया, जबकि दूसरे मामले में अवैध नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को जेल में बिताई गई अवधि 20 दिवस के कारावास और 8000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

लूट के मामले में 9 वर्ष 11 माह की सजा

थाना गम्भीरपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 242 वर्ष 2015 धारा 392 411 328 भादवि से संबंधित प्रकरण में न्यायालय ने कठोर दंड सुनाया। वादी सूर्यभान यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी देवारा हरखूपुर कौवापुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने 14 दिसंबर 2015 को लिखित तहरीर दी थी कि उनके ट्रक पर लदी 20 टन अरहर की दाल जिसकी कीमत लगभग 27 लाख 50 हजार रुपये थी, छत्तीसगढ़ से गोरखपुर जाते समय ठेकमा बाजार थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में रोक ली गई। आरोप था कि अभियुक्त दिनेश चौरसिया उर्फ टेनी पुत्र रामधनी निवासी राजेपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर ने ट्रक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जेब से 12 हजार रुपये और ट्रक सहित पूरा माल लूट लिया।

मामले की विवेचना के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कुल पांच गवाहों का परीक्षण किया गया। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर 17 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय ईसी कोर्ट आजमगढ़ ने अभियुक्त दिनेश चौरसिया उर्फ टेनी को दोषसिद्ध पाते हुए 9 वर्ष 11 माह के सश्रम कारावास और 5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

अवैध गांजा रखने के मामले में सजा

दूसरा मामला थाना दीदारगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 333 वर्ष 2023 धारा 8 20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। 20 दिसंबर 2023 को उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राम आसरे यादव पुत्र राम निरंजन यादव निवासी मानीखुर्द थाना खेतासराय जनपद जौनपुर के कब्जे से 1.4 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई।

मामले में भी आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया और कुल पांच गवाहों का परीक्षण हुआ। साक्ष्यों के आधार पर 18 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय एएसजे 3 आजमगढ़ ने अभियुक्त राम आसरे यादव को दोषसिद्ध पाते हुए जेल में बिताई गई अवधि 20 दिवस के कारावास तथा 8000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

More Read

आजमगढ़ के मेहनगर में आंधी के बाद बूंदाबांदी से राहत महसूस करते लोग और खेतों में किसान
आजमगढ़: मेहनगर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले, आम को नुकसान
आजमगढ़: 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर, अब बिजली कटौती से नहीं रुकेगी पढ़ाई
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आजमगढ़: अजमतगढ़ के पीएम श्री विद्यालय में छात्रों से सफाई कराई, प्रधानाध्यापक निलंबित

ऑपरेशन कनविक्शन का प्रभाव

जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कनविक्शन अभियान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और दोषियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से संचालित है। इसके अंतर्गत विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष के बीच समन्वय स्थापित कर साक्ष्यों को न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में समयबद्ध और सुदृढ़ पैरवी के कारण न्यायालय से दोषसिद्धि संभव हो सकी। इससे न केवल पीड़ित पक्ष को न्याय मिला बल्कि समाज में कानून के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। भविष्य में भी ऐसे अभियानों के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:आजमगढ़ पुलिसएनडीपीएस एक्टऑपरेशन कनविक्शनगंभीरपुरदीदारगंजलूट का मामलासजा
Previous Article वाराणसी पुलिस अधिकारी अदालत या जेल के बाहर, ऑपरेशन कन्विक्शन को दर्शाते हुए ऑपरेशन कन्विक्शन की सफलता: वाराणसी में NDPS एक्ट के दोषी को मिली सजा
Next Article पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर रेलकर्मी को पुरस्कार देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे में 70वां रेल सप्ताह समारोह: रेलकर्मियों को सम्मान, होली पर विशेष ट्रेनें
Latest
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में मारपीट का शिकार हुई छात्रा वैष्णवी

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में इंफ्लुएंसर छात्रा से मारपीट, कैंपस में मचा बवाल

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा में बीयर पीते युवक का वायरल वीडियो

काशी में गंगा की मर्यादा पर उठा बड़ा सवाल, अस्सी घाट पर बीयर पीने का वीडियो वायरल

वाराणसी पुलिसकर्मी तबादला आदेश पर चर्चा करते हुए या पुलिस अधिकारी बैठक में।

वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों का तबादला

पुलिस घमहापुर मॉब लिंचिंग के आरोपी को गिरफ्तार करती हुई

घमहापुर मॉब लिंचिंग: मनीष सिंह हत्याकांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा प्रहार

वाराणसी पर्यटक पुलिस अधिकारी नमो घाट पर एक बिछड़ी हुई बच्ची को उसके परिजनों से मिलाते हुए।

वाराणसी: तपती धूप में खाकी का मानवीय चेहरा, नमो घाट पर बिछड़ी मासूम को मिलाया परिजनों से

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.