News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
गोरखपुर: आईसीयू बना शादी का मंडप, दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग
यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 100 से ज्यादा मौतें, पुतिन ने जताया शोक, योगी सरकार हाई अलर्ट पर
वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे
वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक फरार, तमंचे और बाइक बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 30/03/2026 18:11
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश और बरामद तमंचे
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश और बरामद तमंचे व बाइक
Contents
  • आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर बदमाश घायल, एक फरार
  • घायल बदमाशों की पहचान
  • मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी
  • फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई
  • अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हैं आरोपी
  • बरामदगी का विवरण
  • पुलिस टीम की भूमिका

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर बदमाश घायल, एक फरार

संवाददाता शशिकांत वर्मा की रिपोर्ट : आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में दो शातिर अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बदमाशों की पहचान

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाशों की पहचान शिवम साहनी उर्फ अनुराग और राज निषाद, निवासी मडया शहर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान छोटू सिंह निवासी गाजीपुर के रूप में की गई है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंतरजनपदीय अपराधी बाइक से किशुनदासपुर से कम्हेनपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास घेराबंदी कर संदिग्धों का इंतजार किया।

फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

कुछ ही देर में एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवम और राज के पैर में गोली लग गई और वे मौके पर गिर पड़े।

इसी दौरान तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

More Read

गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल के आईसीयू में दूल्हा सन्नी यादव अपनी घायल दुल्हन पूजा यादव की मांग में सिंदूर भरते हुए।
गोरखपुर: आईसीयू बना शादी का मंडप, दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग
यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 100 से ज्यादा मौतें, पुतिन ने जताया शोक, योगी सरकार हाई अलर्ट पर
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
यूपी में 26 घंटे का खूनी तांडव खत्म: साइको किलर गुरप्रीत सिंह एनकाउंटर में ढेर

अंतरजनपदीय गिरोह से जुड़े हैं आरोपी

पुलिस पूछताछ में घायल बदमाशों ने स्वीकार किया है कि वे आजमगढ़, गाजीपुर और आसपास के जिलों में चोरी, लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। हाल ही में 26 मार्च को भंवरनाथ मंदिर के पास एक महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनने की घटना को भी उन्होंने ही अंजाम दिया था।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। बरामद हथियारों का उपयोग वारदातों में किया जाता था।

पुलिस टीम की भूमिका

इस मुठभेड़ में पुलिस टीम के नरेन्द्र विक्रम सिंह, अखिलेश कुमार यादव, प्रमोद मध्देशिया, विकास बाबू समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। अधिकारियों ने टीम की तत्परता और साहस की सराहना की है।

More Read

चंदौली के जीवक अस्पताल में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल करते हुए
चंदौली: जीवक अस्पताल में महिला मरीज की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
मथुरा में 30 लाख डकैती के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण: सीएम योगी ने किसानों के योगदान को बताया परियोजना की नींव
आजमगढ़: मेहनगर में आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले, आम को नुकसान

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराध समाचारआजमगढ़उत्तर प्रदेशगिरोहतमंचा बरामदपुलिस मुठभेड़फरार आरोपी
Previous Article वाराणसी में संकट मोचन संगीत समारोह का मंच और कलाकार प्रस्तुति देते हुए वाराणसी: 103वां संकट मोचन संगीत समारोह 6 अप्रैल से, 135 कलाकार 45 प्रस्तुतियां देंगे
Next Article चितईपुर पुलिस आरोपी के साथ गिरफ्तार, मोबाइल बरामद वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने मारपीट व लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया
Latest
गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल के आईसीयू में दूल्हा सन्नी यादव अपनी घायल दुल्हन पूजा यादव की मांग में सिंदूर भरते हुए।

गोरखपुर: आईसीयू बना शादी का मंडप, दूल्हे ने दुल्हन की भरी मांग

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से गिरी इमारतों और पेड़ों का मलबा

यूपी में आंधी-तूफान का कहर: 100 से ज्यादा मौतें, पुतिन ने जताया शोक, योगी सरकार हाई अलर्ट पर

वाराणसी में लोग हाथों में बैनर लेकर पैदल चलते हुए, उनके पीछे साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन

वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे

वाराणसी अदालत में एक व्यक्ति को जमानत मिलने के बाद राहत की मुद्रा में दिखाया गया।

वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत

योगी आदित्यनाथ मंत्रियों को संबोधित करते हुए, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए।

योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.