News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: 26 लाख के लिए कारोबारी की हत्या, साइबर ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, योजना वापस लेने की मांग
सोनभद्र में चेक डैम से मिले 35 शिशु मगरमच्छ, वन विभाग ने सोन नदी में छोड़ा
वाराणसी: अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना ने किए काशी विश्वनाथ-संकट मोचन के दर्शन
वाराणसी: जितेंद्र कुमार हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: आम से लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, वृद्ध की मौत, बेटा घायल, हाईवे जाम
BHU में जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत: हॉस्टल में मिला शव, सुसाइड नोट बरामद
साइकिल से रेकी कर लाखों की चोरी करने वाले, दो शातिर चोरों को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: मानसून से पहले नगर निगम सख्त, खुले मैनहोल से हादसा हुआ तो अधिकारी जिम्मेदार
वाराणसी: रामनगर में गुंजी PM मोदी के मन की बात, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया: प्रसव के दौरान महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या में डॉक्टर गिरफ्तार

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 27/03/2026 19:16
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
बलिया में डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई
बलिया में डॉक्टर की गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम की कार्रवाई
Contents
  • बलिया में प्रसव के दौरान महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
  • डिलीवरी के लिए भर्ती, ऑपरेशन के दौरान हुई मौत
  • तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
  • गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
  • लागू धाराएं
  • आपराधिक इतिहास
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
  • पुलिस का बयान
  • स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

बलिया में प्रसव के दौरान महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

बलिया। जनपद के थाना सुखपुरा क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

डिलीवरी के लिए भर्ती, ऑपरेशन के दौरान हुई मौत

मामला ग्राम सुल्तानपुर थाना सुखपुरा का है, जहां वादी दीनबन्धु कुमार राजभर ने थाना सुखपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी कुसुम राजभर (उम्र लगभग 25 वर्ष), जो गर्भवती थीं, को 25 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे आशा कार्यकर्ता के माध्यम से नजदीकी आकाश नर्सिंग होम, जीराबस्ती में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि 26 मार्च की सुबह डॉक्टर और स्टाफ ने केस को गंभीर बताकर जबरन ऑपरेशन (सीजेरियन) करने का दबाव बनाया और 30,000 रुपये जमा करा लिए। ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद परिजनों ने थाना सुखपुरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 62/26 धारा 105 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान थाना सुखपुरा पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 27 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह को बसन्तपुर मार्ग स्थित यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

More Read

रामनगर उप निबंधन कार्यालय के बाहर ई-रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता
वाराणसी: रामनगर में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, योजना वापस लेने की मांग
वाराणसी: जितेंद्र कुमार हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
कौशांबी: सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में भीषण आग, 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
संभल राइस मिल हादसा: जहरीली गैस से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सुरक्षा पर सवाल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

हेमन्त कुमार सिंह पुत्र स्व. चुन्नी सिंह
निवासी आकाश नर्सिंग होम, जीराबस्ती
थाना सुखपुरा, जनपद बलिया

लागू धाराएं

मु0अ0सं0 62/2026
• धारा 105 बीएनएस – गैर इरादतन हत्या से संबंधित प्रावधान

More Read

लखनऊ में आग से क्षतिग्रस्त कोचिंग संस्थान या सुरक्षा जांच करते अधिकारी
लखनऊ अग्निकांड: प्रशासन जागा पर बड़ा सवाल बरकरार, क्या कोचिंग सील करने से सुरक्षित होंगे छात्र?
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 166/2018 धारा 323, 354, 504 भा.दं.वि. व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट
2. मु0अ0सं0 174/2009 – इंडियन मेडिकल प्रैक्टिशनर्स काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15(2)(3)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, थाना सुखपुरा
2. हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह
3. कांस्टेबल सत्यम मौर्य
4. चालक कांस्टेबल गणेश

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

इस घटना के बाद क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पर्याप्त सुविधाओं और मानकों के ऐसे संस्थानों का संचालन मरीजों के लिए खतरा बन सकता है।

Share on WhatsApp
TAGGED:उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज़गैर इरादतन हत्याडॉक्टर गिरफ्तारप्रसवबलियामहिला की मौत
Previous Article मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिलते हुए छिंदवाड़ा: सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री, मुआवजे और मुफ्त इलाज का ऐलान
Next Article शाहजहांपुर में गिरफ्तार फार्मासिस्ट नीलमणि चौधरी की तस्वीर शाहजहांपुर: लेनदेन विवाद में फार्मासिस्ट नीलमणि चौधरी गिरफ्तार, धमकी का आरोप
Latest
वाराणसी में साइबर ठगी और हत्या के मामले की जांच करती पुलिस और गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: 26 लाख के लिए कारोबारी की हत्या, साइबर ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार

रामनगर उप निबंधन कार्यालय के बाहर ई-रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता

वाराणसी: रामनगर में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, योजना वापस लेने की मांग

सोनभद्र के चेक डैम में मिले 35 शिशु मगरमच्छों का रेस्क्यू करते वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीण

सोनभद्र में चेक डैम से मिले 35 शिशु मगरमच्छ, वन विभाग ने सोन नदी में छोड़ा

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना यादव।

वाराणसी: अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना ने किए काशी विश्वनाथ-संकट मोचन के दर्शन

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: जितेंद्र कुमार हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.