News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

बेगूसराय में मुन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह की हत्या की साजिश नाकाम, 5 सुपारी किलर गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 28/01/2026 21:40
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
बेगूसराय पुलिस ने गवाह की हत्या की साजिश में 5 सुपारी किलर गिरफ्तार किए, हथियार और कारतूस बरामद
STF की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने कोर्ट के आसपास गवाह की हत्या की साजिश को समय रहते विफल किया।

बेगूसराय पुलिस ने मुन्ना सिंह हत्याकांड के एक अहम गवाह की हत्या की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। यह साजिश जेल के भीतर से रची गई थी और इसे अंजाम देने के लिए पेशेवर शूटरों को सुपारी दी गई थी। एसटीएफ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल एक देसी कट्टा बाइस कारतूस चार मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।

पुलिस के अनुसार जेल में बंद कुख्यात अपराधी सूरज और विमलेश उर्फ अमलेश ने गवाह की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। योजना यह थी कि कोर्ट परिसर या उसके आसपास गवाह की हत्या कर दी जाए ताकि मुकदमे को कमजोर किया जा सके। एसटीएफ द्वारा साजिश की जानकारी मिलने के बाद जिला आसूचना इकाई एसटीएफ और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई और तकनीकी अनुसंधान तथा मोबाइल सर्विलांस के जरिए आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्रवाई के दौरान सबसे पहले सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा निवासी पवन सिंह के पुत्र निगम कुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में निगम कुमार ने स्वीकार किया कि वह जेल में बंद कुख्यात अपराधियों के संपर्क में था और रामदीरी के दबंग मुखिया मुन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह की हत्या के लिए उसे सुपारी दी गई थी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में रेकी शुरू कर दी थी।

निगम कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के हरहर महादेव चौक के पास से उलाव निवासी ओमप्रकाश महतो के पुत्र प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में प्रीतम कुमार ने भी गवाह की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की और बताया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ लगातार रेकी कर रहा था।

प्रीतम की जानकारी पर पुलिस टीम ने बड़ी ऐघु दुर्गा स्थान के पास से मटिहानी निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके तकिए के नीचे रखे हैंडी बैग से एक देसी पिस्टल एक देसी कट्टा उन्नीस कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर मचहा निवासी मंटून चौधरी के पुत्र गुलशन कुमार और संजय चौधरी के पुत्र रविश कुमार को भी हिरासत में लिया गया।

More Read

गोपलगंज में रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह
गोपलगंज: राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह 6500 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना: फुलवारी शरीफ में घरेलू विवाद, बहू पर सास की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाज के दौरान मौत
भोजपुर में शाम ढलते ही बढ़ीं फायरिंग की वारदातें, एक माह में दर्जनभर घटनाएं, पुलिस परेशान
सिद्धार्थनगर: मामूली विवाद में कपड़ा व्यवसायी शिवम कसौधन की चाकू से गर्दन काटकर हत्या

सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी शूटरों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। चंदन कुमार के खिलाफ कुल चौदह मामले दर्ज हैं जबकि गुलशन कुमार के खिलाफ दो और रविश कुमार के खिलाफ एक संगीन मामला पहले से दर्ज है। इन पर मुफस्सिल नगर बछवाड़ा और साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्रों में भी आपराधिक केस दर्ज रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जेल के भीतर से साजिश को अंजाम देने में और कौन लोग शामिल थे।

इस पूरे ऑपरेशन में नगर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार जिला आसूचना इकाई के पुनि वैद्यनाथ कुमार पुअनि सतीश कुमार हिमांशु पुअनि राजीव रंजन टू पुअनि राजेश कुमार एसटीएफ टीम चीता बल और सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और साजिश से जुड़े सभी लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Begusarai NewsCrime NewsMunna Singh CaseSTFWitness Protectionबिहार पुलिससुपारी किलर
Previous Article पटना सिविल कोर्ट गेट पर पुलिस जांच के दौरान लोडेड पिस्टल के साथ किशोर गिरफ्तार पटना सिविल कोर्ट में लोडेड पिस्टल के साथ किशोर गिरफ्तार, हत्या की साजिश की आशंका; साथी फरार
Next Article Electricity Amendment Bill 2025 के खिलाफ ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन बिजली बिल 2025 के खिलाफ उबाल: 25 करोड़ किसान-मजदूर सड़कों पर उतरने को तैयार
Latest
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.