News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • अपराध समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर में भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन
वाराणसी: रामनगर-सपा की रणनीतिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 33/11 केवी उपकेंद्र का किया शिलान्यास
मुंबई: महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, एक युग का हुआ अवसान
डकैत भी न रोक सकी धुरंधर 2 की रफ्तार, चौथे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी रिकॉर्डतोड़ कमाई
वाराणसी: कोडीन सिरप कांड में बड़ा एक्शन, संपत्तियां सील, शराब ठेके बंद, परिवार पर शिकंजा
वाराणसी: क्राइम कंट्रोल पर सख्ती, दो थानाध्यक्ष लाइन-हाजिर, नए SHO को जिम्मेदारी
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: वेंस बोले, समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह, परमाणु कार्यक्रम मुख्य विवाद
मिर्जापुर: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुंबई: स्वर कोकिला आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

खगड़िया: किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 25/02/2026 15:38
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
बेलदौर में किशोरी की मौत मामले की जांच करती पुलिस टीम और सीआईडी अधिकारी।
बेलदौर में संदिग्ध मौत के मामले में सीआईडी की टीम जांच कर रही है।
Contents
  • खगड़िया जिले के बेलदौर में किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला फिर खुला, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
  • विधानसभा में उठा मुद्दा, सीआईडी की तीन सदस्यीय टीम ने संभाली जांच
  • कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
  • होश में आने पर सुनाई आपबीती, अगले दिन आत्महत्या
  • सीआईडी टीम ने की जांच

खगड़िया जिले के बेलदौर में किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला फिर खुला, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

विधानसभा में उठा मुद्दा, सीआईडी की तीन सदस्यीय टीम ने संभाली जांच

खगड़िया, बेलदौर (बिहार): थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते वर्ष चार मई को हुई एक किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रारंभिक तौर पर घटना के तीन दिन तक स्वजन की ओर से कोई आवेदन नहीं मिलने पर स्थानीय चौकीदार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया था। अब मृतका की मां के आवेदन पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को हाल ही में आईआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई पर सवाल खड़े किए, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और केस की पुनः समीक्षा शुरू की गई।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

मृतका की मां द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, तीन मई की शाम उनकी पुत्री अचानक घर से लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव के दो नामजद आरोपित और तीन अज्ञात व्यक्ति किशोरी को बाइक से बहियार की ओर ले गए थे। आरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बेहोशी की हालत में किशोरी को घसीटकर बाइक पर चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल की ओर आती देख आरोपित एक बाइक छोड़कर फरार हो गए।

होश में आने पर सुनाई आपबीती, अगले दिन आत्महत्या

परिजनों के अनुसार, आरोपितों द्वारा छोड़ी गई बाइक और अचेत अवस्था में किशोरी को ग्रामीणों की मदद से घर लाया गया। होश में आने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी। घटना से आहत किशोरी ने चार मई की सुबह आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभ में चौकीदार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया था। अब परिजनों के आवेदन के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सीआईडी टीम ने की जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईडी कमजोर वर्ग पटना की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को बेलदौर थाना पहुंची। टीम का नेतृत्व डीएसपी चिंकी कुमारी कर रही थीं। उनके साथ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार और सुनील कुमार भी मौजूद थे। टीम ने थाना पहुंचकर कांड के अनुसंधानकर्ता विकास कुमार से घटना की प्रगति, अनुसंधान की दिशा और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। करीब दो घंटे तक दस्तावेजों और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची।

सीआईडी अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से अलग-अलग बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। डीएसपी चिंकी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Read

कटिहार में बस और पिकअप वैन की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और बचाव कार्य।
कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम
वाराणसी: चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
बेगूसराय: दरभंगा सोना लूटकांड जांच में बम विस्फोट, एसटीएफ समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
वाराणसी: सारनाथ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट दर्ज
Share on WhatsApp
TAGGED:किशोरी मौतपॉक्सो एक्टबिहार समाचारबेलदौरसहरसासामूहिक दुष्कर्मसीआईडी जांच
Previous Article न्यायाधीश के हथौड़े और कानून की किताबों के साथ अदालत का दृश्य कुकर्म आरोप: प्रोफेसर संतोष सिंह साक्ष्य के अभाव में बरी, अदालत ने दिया बड़ा फैसला
Next Article मणिकर्णिका घाट पर चिताओं के बीच मसाने की होली खेलते लोग मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली विवाद गहराया: डोम राजा परिवार ने जताई आपत्ति
Latest
वाराणसी रामनगर में भाजपा के प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं की तस्वीर

वाराणसी: रामनगर में भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन

वाराणसी रामनगर में समाजवादी पार्टी की रणनीतिक बैठक में कार्यकर्ता उत्साह के साथ चर्चा करते हुए

वाराणसी: रामनगर-सपा की रणनीतिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भगवानपुर वार्ड में विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करते हुए।

वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 33/11 केवी उपकेंद्र का किया शिलान्यास

महान गायिका आशा भोसले की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर

मुंबई: महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, एक युग का हुआ अवसान

धुरंधर 2 फिल्म का पोस्टर, दर्शकों से खचाखच भरा सिनेमाघर, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े

डकैत भी न रोक सकी धुरंधर 2 की रफ्तार, चौथे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी रिकॉर्डतोड़ कमाई

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.