News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रक्षाबंधन 2026: जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र ग्रहण का प्रभाव
Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्र ग्रहण का असर
गाजीपुर में दो मासूम भाइयों की हत्या: डर के मारे दादा-दादी को भी नहीं बता पाई नौ वर्षीय बहन प्रतिभा
रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, साथ में सहयोगी भी
वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश
वाराणसी में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद: भारी बारिश और रेड अलर्ट
ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला 3 दिन में बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त
वाराणसी श्रेया हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुनीत मिश्रा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली विवाद गहराया: डोम राजा परिवार ने जताई आपत्ति

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 25/02/2026 15:52
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
5 Min Read
मणिकर्णिका घाट पर चिताओं के बीच मसाने की होली खेलते लोग
मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली के दौरान उमड़ी भीड़।
Contents
  • मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली को लेकर विवाद गहराया, डोम राजा परिवार ने जताई आपत्ति
  • पौराणिकता पर उठे सवाल
  • डोम राजा परिवार की आपत्ति
  • आयोजकों ने साजिश का जताया संदेह
  • आरटीआई से उठा अनुमति का प्रश्न
  • प्रशासन की भूमिका पर नजर

मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली को लेकर विवाद गहराया, डोम राजा परिवार ने जताई आपत्ति

अमित मिश्रा की रिपोर्ट  : वाराणसी में होली का पर्व रंगभरी एकादशी से ही आरंभ हो जाता है। ब्रज की होली से अलग काशी की होली का अपना विशिष्ट स्वरूप है। विशेष रूप से मणिकर्णिका घाट पर खेले जाने वाली मसाने की होली देशभर में चर्चा का विषय रहती है। हालांकि इस बार इस आयोजन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। काशी विद्वत परिषद के बाद अब डोम राजा परिवार ने भी इस आयोजन पर आपत्ति जताई है और प्रशासन से महाश्मशान क्षेत्र में चिताओं के बीच होली न कराए जाने की मांग की है।

पौराणिकता पर उठे सवाल

मसाने की होली को लेकर आयोजक इसे सदियों पुरानी परंपरा बताते हैं, लेकिन काशी विद्वत परिषद ने इसकी पौराणिक मान्यता पर सवाल खड़े किए हैं। परिषद के सदस्यों का कहना है कि शास्त्रों में महाश्मशान पर इस प्रकार के सार्वजनिक आयोजन का कोई उल्लेख नहीं मिलता। उनका दावा है कि यह आयोजन परंपरा के नाम पर नया स्वरूप ले चुका है, जिसका धार्मिक आधार स्पष्ट नहीं है।

डोम राजा परिवार की आपत्ति

डोम राजा परिवार के सदस्य विश्वनाथ चौधरी ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर महाश्मशान में चिताओं के बीच होली के आयोजन को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि मसाने की होली के दौरान शराब के नशे में कुछ युवक शवदाह के लिए आए परिजनों से अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके अलावा जलती चिताओं के पास जाकर वीडियो और रील बनाने की घटनाएं भी सामने आती हैं, जिससे श्मशान की गरिमा प्रभावित होती है।

विश्वनाथ चौधरी का कहना है कि महाश्मशान पर परंपरागत रूप से महिलाओं का जाना वर्जित माना जाता रहा है, लेकिन मसाने की होली के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को वहां बुलाया जाता है। इससे अव्यवस्था और अराजकता की स्थिति उत्पन्न होती है। उनका यह भी कहना है कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच काशी की छवि प्रभावित होती है।

आयोजकों ने साजिश का जताया संदेह

मसाने की होली के आयोजक गुलशन कपूर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह आयोजन पौराणिक परंपरा से जुड़ा है और इसमें किसी को आमंत्रित नहीं किया जाता। लोग स्वयं श्रद्धा और आकर्षण के कारण पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग इस आयोजन को बंद कराने की साजिश कर रहे हैं क्योंकि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं होती।

More Read

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में यात्रा करती महिलाएं
रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, साथ में सहयोगी भी
वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश

आरटीआई से उठा अनुमति का प्रश्न

इस विवाद के बीच एक आरटीआई का जवाब भी चर्चा में है। समाजसेवी अतुल कुल का दावा है कि प्रशासन द्वारा मसाने की होली के नाम पर केवल एक झांकी निकालने की अनुमति दी जाती है, जो मणिकर्णिका घाट की गली में ब्रह्मनाल मंदिर से मसान नाथ मंदिर तक सीमित रहती है। आरटीआई के अनुसार महाश्मशान क्षेत्र में चिताओं के बीच किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती।

अतुल कुल ने सवाल उठाया है कि यदि प्रशासनिक अनुमति केवल झांकी तक सीमित है, तो फिर लोग मसान नाथ मंदिर से आगे बढ़कर जलती चिताओं के बीच भस्म की होली कैसे खेलते हैं। उन्होंने इस पर स्पष्ट कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की भूमिका पर नजर

विवाद के बढ़ने के साथ ही प्रशासन की भूमिका भी चर्चा में है। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है। महाश्मशान की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अनुमति की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।

More Read

स्कूल बंद होने की सूचना दर्शाते बच्चे और बारिश का मौसम
वाराणसी में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद: भारी बारिश और रेड अलर्ट
ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला 3 दिन में बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त
वाराणसी श्रेया हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुनीत मिश्रा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: देशभर के साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 116 करोड़ का खुलासा

मसाने की होली काशी की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा मानी जाती रही है, लेकिन इसके स्वरूप और आयोजन की विधि को लेकर उठ रहे सवालों ने इस बार माहौल को संवेदनशील बना दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित पक्ष इस विवाद का समाधान किस प्रकार निकालते हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:Varanasi Holiकाशी विद्वत परिषदडोम राजा परिवारमणिकर्णिका घाटमसाने की होलीवाराणसीहोली विवाद
Previous Article बेलदौर में किशोरी की मौत मामले की जांच करती पुलिस टीम और सीआईडी अधिकारी। खगड़िया: किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप
Next Article एक ई-रिक्शा में बैठी महिला यात्री और उसके पास खड़ी संदिग्ध महिला टप्पेबाज होली और रमजान की भीड़ का फायदा उठाकर महिला टप्पेबाज सक्रिय, ई-रिक्शा में वारदातों से दहशत
Latest
भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन और रक्षाबंधन 2026 का कैलेंडर

रक्षाबंधन 2026: जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र ग्रहण का प्रभाव

एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही है, प्रेम और स्नेह का प्रतीक

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्र ग्रहण का असर

गाजीपुर में मासूमों की हत्या के बाद सदमे में परिजन और पुलिस जांच

गाजीपुर में दो मासूम भाइयों की हत्या: डर के मारे दादा-दादी को भी नहीं बता पाई नौ वर्षीय बहन प्रतिभा

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में यात्रा करती महिलाएं

रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, साथ में सहयोगी भी

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव अवैध गांजा बिक्री स्थल पर निरीक्षण करते हुए और लोगों से बात करते हुए

वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image