News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • गिरफ्तारी
LATEST NEWS
वाराणसी: 6 थानों में बनेंगे आधुनिक भवन, पुलिस और जनता को मिलेंगी नई सुविधाएं
वाराणसी: गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी, बिरयानी फेंकने पर 14 युवक गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस में फेरबदल: तीन सब इंस्पेक्टरों की नई तैनाती, व्यवस्था सुदृढ़
रामपुर: स्वार में एंटी करप्शन की कार्रवाई, दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर से गूंजा बदलाव का शंखनाद, विधायक पल्लवी पटेल ने किया सपा नेताओं से मुलाकात
वाराणसी डीएम का औचक निरीक्षण: गैस आपूर्ति पर अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क
श्रीश्री रविशंकर ने काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन, विश्व शांति का दिया संदेश
वाराणसी: गंगा नदी में प्रदूषण और धार्मिक भावनाएं आहत करने पर 14 गिरफ्तार
बिहार राज्यसभा चुनाव हार के बाद तेजस्वी यादव का कोलकाता दौरा बना चर्चा का विषय
मीरजापुर: सीएम योगी ने जल जीवन मिशन में लापरवाही पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bhadohi

भदोही: थाना चौरी पुलिस ने बकरी चोरी गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार; अपाचे बाइक, 2 बकरियां व 6000 रुपये बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 30/01/2026 18:36
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
5 Min Read
भदोही थाना चौरी पुलिस ने बकरी चोरी गिरोह के 3 अभियुक्त गिरफ्तार, अपाचे बाइक और 2 बकरियां बरामद
थाना चौरी पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपाचे बाइक, दो बकरियां और 6000 रुपये बरामद किए।

थाना चौरी पुलिस की बड़ी सफलता, बकरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद भदोही के थाना चौरी क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना चौरी पुलिस टीम ने ग्राम मानिकपुर, मनोहर और चौरी खास क्षेत्र से बकरियां चोरी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, चोरी की गई दो बकरियां तथा उनकी बिक्री से प्राप्त 6000 रुपये बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौरी क्षेत्र में अलग अलग तिथियों पर बकरी चोरी की तीन घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना में आवेदक जगराम गौतम पुत्र स्वर्गीय सहती राम निवासी ग्राम ममहर थाना चौरी जनपद भदोही ने सूचना दी थी कि दिनांक 15 जनवरी 2026 की रात वह अपनी आठ बकरियों को टीन सेट के नीचे बांधकर सो रहे थे। रात लगभग एक बजे जागने पर देखा कि उनकी दो बकरियां अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं। दूसरी घटना में आवेदक मिंटू सोनकर पुत्र छेदी सोनकर निवासी ग्राम चौरी खास ने बताया कि दिनांक 23 जनवरी 2026 को उन्होंने अपनी आठ बकरियों को मड़ई में बांधकर घर में सो गए थे। 24 जनवरी 2026 की रात करीब 12 बजकर 30 मिनट से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर एक बकरा और एक बकरी को मोटरसाइकिल पर लादकर ले गए। तीसरी घटना में आवेदिका मीरा देवी पत्नी सोहन लाल निवासी ग्राम मानिकपुर थाना चौरी ने बताया कि दिनांक 2 और 3 जनवरी 2026 की रात सीढ़ी के नीचे बंधी उनकी बकरी चोरी हो गई। बाद में जानकारी हुई कि गुड्डू गौतम, विक्रम गौतम और मुकेश नट द्वारा बिना नंबर की काली अपाचे मोटरसाइकिल पर बकरी चोरी की गई थी।

इन तहरीरों के आधार पर थाना चौरी पर मु0अ0सं0-05, 06, 07/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना चौरी पुलिस टीम ने दिनांक 29 और 30 जनवरी 2026 की रात क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचपटिया के बाहर एक बगीचे से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गुड्डू गौतम पुत्र मूलचंद्र गौतम निवासी नहवानीपुर जगदीशपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र 36 वर्ष, विक्रम गौतम पुत्र मुन्नीलाल निवासी नहवानीपुर जगदीशपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष तथा मुकेश नट पुत्र जहूर नट निवासी ग्राम लखनसेनपुर शिवदासपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई दो बकरियां, घटना में प्रयुक्त काले रंग की लाल पट्टी लगी बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल तथा बकरियों की बिक्री से प्राप्त 6000 रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई की गई है।

More Read

सिद्धार्थनगर में कपड़ा व्यवसायी शिवम कसौधन की चाकू से हत्या
सिद्धार्थनगर: मामूली विवाद में कपड़ा व्यवसायी शिवम कसौधन की चाकू से गर्दन काटकर हत्या
वाराणसी में दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: ससुर गिरफ्तार, पति-सास पहले ही जेल में
भदोही: नाबालिगों को वरासत से वंचित कर पैतृक जमीन का फर्जी बैनामा, साजिश का खुलासा, 3 गिरफ्तार
ऑपरेशन कन्विक्शन: बलिया में 6 दोषियों को 10-10 साल का सश्रम कारावास, 91 हजार जुर्माना

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे तीनों मिलकर अलग अलग गांवों से बकरियां चोरी करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 3 जनवरी 2026 की रात ग्राम मानिकपुर से तथा 14 और 15 जनवरी 2026 की रात ग्राम ममहर हरिजन बस्ती से बकरियां चोरी की गई थीं। चोरी की गई बकरियों को मुकेश नट के माध्यम से बेचा जाता था जो उन्हें आगे खपाने का काम करता था। अभियुक्तों ने कई अन्य स्थानों से भी बकरियां चोरी करने की बात स्वीकार की है।

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक नथुनी सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार राम, कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव, अरविंद कुमार, सुरेश कुमार यादव, दिनेश कुमार गौतम और सर्वेश कुमार थाना चौरी जनपद भदोही की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पशु चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestBNSCrime NewsUttar Pradesh Newsथाना चौरीबकरी चोरीभदोही पुलिस
Previous Article मीरजापुर अहरौरा साइबर टीम ने WhatsApp फर्जी शादी निमंत्रण ठगी के 104997 रुपये वापस कराए अहरौरा साइबर टीम की कार्रवाई: WhatsApp शादी निमंत्रण ठगी में पीड़ित को 1,04,997 रुपये वापस
Next Article जफराबाद पुलिस द्वारा 85 लाख ठगी मामले में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार जफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 लाख ठगी में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Latest
वाराणसी में नए और आधुनिक पुलिस थाना भवन

वाराणसी: 6 थानों में बनेंगे आधुनिक भवन, पुलिस और जनता को मिलेंगी नई सुविधाएं

गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करते युवक

वाराणसी: गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी, बिरयानी फेंकने पर 14 युवक गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस अधिकारियों की बैठक

वाराणसी पुलिस में फेरबदल: तीन सब इंस्पेक्टरों की नई तैनाती, व्यवस्था सुदृढ़

स्वार में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार दरोगा की तस्वीर

रामपुर: स्वार में एंटी करप्शन की कार्रवाई, दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रामनगर में पल्लवी पटेल और कार्यकर्ताओं की बैठक

वाराणसी: रामनगर से गूंजा बदलाव का शंखनाद, विधायक पल्लवी पटेल ने किया सपा नेताओं से मुलाकात

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.