News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • वाराणसी पुलिस
LATEST NEWS
कॉल स्पूफिंग: भरोसेमंद नंबर के पीछे छिपे साइबर ठगों से कैसे बचें
वाराणसी: अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई, निर्माणाधीन परियोजना सील
लखनऊ: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी की सख्त पहल से जमीनी मामलों में तेज़ हुई कार्रवाई
वाराणसी: रामनगर में अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बीच सुरक्षा अलर्ट, प्रशासन ने मीडिया प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक
सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी
वाराणसी पुलिस कार्यालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन
सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म प्रयास का आरोप
जौनपुर: मोबाइल शोरूम में चोरी करते पकड़े गए दो सिपाही, एसपी ने किया सस्पेंड
दशाश्वमेध घाट पर एनडीआरएफ का आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम
बभनी पुलिस ने चोरी के आरोपी को टावर बैटरी के साथ किया गिरफ्तार
वाराणसी: ऑनलाइन जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
बलिया: हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को नरही पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपहरण के बाद युवक की हत्या करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मीरजापुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
बलिया: थाना हल्दी पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
सोनभद्र में ऑपरेशन रक्षा अभियान: बाल श्रम और मानव तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
सोनभद्र: पॉक्सो मामले में दोषी को आजीवन कारावास और एक लाख जुर्माना
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Mirzapur

अहरौरा साइबर टीम की कार्रवाई: WhatsApp शादी निमंत्रण ठगी में पीड़ित को 1,04,997 रुपये वापस

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 30/01/2026 18:19
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
मीरजापुर अहरौरा साइबर टीम ने WhatsApp फर्जी शादी निमंत्रण ठगी के 104997 रुपये वापस कराए
तकनीकी जांच और बैंक समन्वय से पीड़ित को ठगी की पूरी रकम वापस मिली।

अहरौरा साइबर टीम की प्रभावी कार्रवाई, व्हाट्सएप निमंत्रण ठगी के शिकार पीड़ित को 104997 रुपये वापस

मीरजापुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित को उसकी पूरी ठगी गई धनराशि वापस दिलाई है। थाना अहरौरा की साइबर टीम द्वारा की गई त्वरित और तकनीकी कार्रवाई के परिणामस्वरूप व्हाट्सएप पर भेजे गए फर्जी शादी निमंत्रण के जरिए हुई ठगी की रकम 104997 रुपये पीड़ित के खाते में सुरक्षित रूप से वापस कराई गई। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी टिकरा खडण्जा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ने दिनांक 08 अगस्त 2025 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी का निमंत्रण पत्र भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने उस निमंत्रण कार्ड को खोला मोबाइल पर एक स्कैनर खुल गया और कुछ ही क्षणों बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब मोबाइल दोबारा चालू हुआ तो खाते से लगातार धनराशि कटने के संदेश आने लगे और कुल 104997 रुपये खाते से डेबिट हो गए। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ की। तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग समन्वय के माध्यम से साइबर टीम ने ठगी गई पूरी राशि को ट्रेस किया और संबंधित प्रक्रिया पूरी करते हुए पीड़ित के खाते में धनराशि वापस कराई। राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित विनोद कुमार थाने पर उपस्थित हुए और मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा की खुले शब्दों में प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पीड़ित को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर टीम द्वारा बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक फाइल या निमंत्रण को खोलने से पहले सावधानी बरतना आवश्यक है और संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए। पीड़ित ने भी यह संकल्प व्यक्त किया कि वह अन्य लोगों को इस प्रकार की साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक करेंगे।

More Read

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल साइबर अपराध समीक्षा बैठक में
वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक
मीरजापुर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
मऊ पुलिस ने एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया खुलासा
विंध्याचल मंदिर परिसर में दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर

इस पूरी कार्रवाई में थाना अहरौरा के थानाध्यक्ष अजय मिश्र के साथ हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह कांस्टेबल पवन गुप्ता और महिला कांस्टेबल महिमा उपाध्याय साइबर सेल थाना अहरौरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीरजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहें और किसी भी ऑनलाइन ठगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:Cyber AwarenessCyber CrimeMirzapur PoliceNCRP PortalOnline FraudWhatsApp Scamअहरौरा
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोके जाने के दौरान भाजपा विधायक और समर्थकों का विरोध महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोका, विधायक से सड़क पर तीखी बहस
Next Article भदोही थाना चौरी पुलिस ने बकरी चोरी गिरोह के 3 अभियुक्त गिरफ्तार, अपाचे बाइक और 2 बकरियां बरामद भदोही: थाना चौरी पुलिस ने बकरी चोरी गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार; अपाचे बाइक, 2 बकरियां व 6000 रुपये बरामद
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
कॉल स्पूफिंग के जरिए साइबर ठगों द्वारा भरोसेमंद नंबर से कॉल

कॉल स्पूफिंग: भरोसेमंद नंबर के पीछे छिपे साइबर ठगों से कैसे बचें

सेहमलपुर में अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई की तस्वीर

वाराणसी: अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई, निर्माणाधीन परियोजना सील

लखनऊ जनसुनवाई में भूमि विवादों पर निर्देश देते सत्येंद्र बारी

लखनऊ: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी की सख्त पहल से जमीनी मामलों में तेज़ हुई कार्रवाई

रामनगर में पुलिस द्वारा जब्त अवैध पेट्रोल डीजल टैंकर

वाराणसी: रामनगर में अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी: परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की पैनी नजर, बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

वाराणसी दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक बल तैनात

वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बीच सुरक्षा अलर्ट, प्रशासन ने मीडिया प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल साइबर अपराध समीक्षा बैठक में

वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक

वाराणसी के सिगरा इलाके में होटल सिटी इन का बाहरी दृश्य जहां भाई-बहन ने आत्महत्या की

सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी

वाराणसी पुलिस कार्यालय जीर्णोद्धार उद्घाटन समारोह

वाराणसी पुलिस कार्यालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन

सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर दुष्कर्म प्रयास का मामला

सारनाथ पहाड़िया में झोलाछाप डॉक्टर पर किशोरी से दुष्कर्म प्रयास का आरोप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
भदोही पुलिस द्वारा एटीएम ठग गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी
Bhadohi

भदोही: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार साइबर ठगी गिरोह के आरोपी
Sonbhadra

सोनभद्र में न्यूड फोटो वायरल धमकी देकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस साइबर ठगी पीड़ितों को धनराशि वापसी
Sonbhadra

सोनभद्र पुलिस ने साइबर ठगी पीड़ितों को दिलाई 23 लाख की राशि वापस, जनहित में बड़ी सफलता

सोनभद्र पुलिस साइबर क्राइम में त्वरित कार्रवाई
Sonbhadra

सोनभद्र: साइबर ठगी में त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों को वापस मिली 40,782 रुपये की राशि

जफराबाद पुलिस द्वारा 85 लाख ठगी मामले में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur

जफराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 लाख ठगी में फर्जी FD बांड बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Sonbhadra
  • Law and Order
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi
  • Ballia
  • Arrest
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.