News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी में स्कूलों का नया समय: अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय
बोमन ईरानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, काशी की आध्यात्मिकता और बनारसी बुनाई के हुए मुरीद
वाराणसी: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 19 गिरफ्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ: हॉस्टल आवंटन में अब अभिभावक की मौजूदगी अनिवार्य
जौनपुर में मड़ियाहूं SI रामाश्रय प्रजापति 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी: रैपिडो चालक पर युवती से छेड़खानी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चंदौली: सकलडीहा में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 6 हिरासत में
वाराणसी: दांडी घाट पर गंगा में डूबते युवक को NDRF ने बचाया, वीडियो आया सामने
आजमगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, एक छात्र की मौत, कई घायल
चंदौली: फर्जी नंबर प्लेट लगी डस्टर से 24 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

बोमन ईरानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, काशी की आध्यात्मिकता और बनारसी बुनाई के हुए मुरीद

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 10/07/2026 20:41
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
6 Min Read
अभिनेता बोमन ईरानी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए
अभिनेता बोमन ईरानी ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
Contents
  • वाराणसी पहुंचे अभिनेता बोमन ईरानी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन काशी की आध्यात्मिकता और बनारसी बुनाई के हुए मुरीद
  • बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धा भाव से की पूजा
  • गंगा में क्रूज यात्रा कर निहारी चौरासी घाटों की भव्यता
  • आदि केशव और लाट भैरव मंदिर में भी किया दर्शन
  • बनारसी टमाटर चाट का लिया स्वाद
  • काशी को लेकर कही यह बात
  • सात वर्ष बाद तीसरी बार पहुंचे वाराणसी
  • बनारसी हैंडलूम साड़ियों की खरीदारी की
  • काशी की संस्कृति और शिल्प से जुड़े अनुभव को बताया अविस्मरणीय

वाराणसी पहुंचे अभिनेता बोमन ईरानी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन काशी की आध्यात्मिकता और बनारसी बुनाई के हुए मुरीद

वाराणसी: बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान काशी की धार्मिक आस्था सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्प से गहराई से रूबरू हुए। इस यात्रा में उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन किया। गंगा में क्रूज यात्रा के माध्यम से काशी के चौरासी घाटों का दर्शन किया और शहर के कई प्रमुख धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें काशी को बहुत करीब से देखने और समझने का अवसर मिला जो उनकी कल्पना से कहीं अधिक अद्भुत और आध्यात्मिक अनुभव रहा।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धा भाव से की पूजा

सुबह अभिनेता बोमन ईरानी श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने पूरे वैदिक विधान के अनुसार बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन किया। पूजा के दौरान उन्होंने मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुरोहितों ने उनके अनुशासित और श्रद्धापूर्ण व्यवहार की सराहना की। काशी निवासी सौरभ ने बताया कि मंदिर में श्रीकांत जी ने वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा संपन्न कराई। उनके अनुसार अभिनेता ने पूरे अनुष्ठान के दौरान मंत्रों का स्पष्ट और शुद्ध उच्चारण किया जिससे उपस्थित लोग प्रभावित हुए।

गंगा में क्रूज यात्रा कर निहारी चौरासी घाटों की भव्यता

यात्रा के पहले दिन अभिनेता ने गंगा नदी में क्रूज यात्रा की और काशी के ऐतिहासिक चौरासी घाटों की भव्यता को करीब से देखा। इस दौरान उन्हें घाटों के धार्मिक महत्व ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी भी दी गई। उन्होंने गंगा तट पर होने वाली धार्मिक गतिविधियों और प्राचीन काशी की जीवन शैली को विशेष रुचि के साथ देखा।

आदि केशव और लाट भैरव मंदिर में भी किया दर्शन

बोमन ईरानी ने अपने धार्मिक भ्रमण के दौरान आदि केशव घाट स्थित प्राचीन मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने लाट भैरव मंदिर पहुंचकर भी पूजा अर्चना की। भ्रमण के दौरान उन्हें काशी के प्राचीन मंदिरों की परंपरा धार्मिक महत्व और पौराणिक इतिहास की विस्तृत जानकारी दी गई। काशी भ्रमण करा रहे सौरभ ने बताया कि अभिनेता को ऐसे कई धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी परिचय कराया गया जिनके बारे में सामान्य पर्यटक कम जानते हैं।

बनारसी टमाटर चाट का लिया स्वाद

वाराणसी प्रवास के दौरान अभिनेता ने शहर के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद लिया। उन्होंने विशेष रूप से बनारसी टमाटर चाट का आनंद लिया और उसकी सराहना की। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने बनारस के खान पान और यहां की सांस्कृतिक विविधता में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की पहचान वहां की संस्कृति के साथ साथ उसके पारंपरिक भोजन से भी होती है और बनारस इस दृष्टि से बेहद समृद्ध है।

More Read

वाराणसी में स्कूल के बच्चे सुबह स्कूल जाते हुए या क्लास में पढ़ाई करते हुए, नई समय सारिणी का प्रतीक।
वाराणसी में स्कूलों का नया समय: अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय
वाराणसी: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 19 गिरफ्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ: हॉस्टल आवंटन में अब अभिभावक की मौजूदगी अनिवार्य
वाराणसी: रैपिडो चालक पर युवती से छेड़खानी, 2 आरोपी गिरफ्तार

काशी को लेकर कही यह बात

बोमन ईरानी ने कहा कि उन्होंने काशी के बारे में पहले बहुत कुछ सुन रखा था। उन्हें इतना ही पता था कि यहां की चाट प्रसिद्ध है और बाबा विश्वनाथ तथा काल भैरव का मंदिर देश भर में आस्था का केंद्र है। लेकिन इस यात्रा में उन्होंने जिस काशी को देखा वह उनकी कल्पना से बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा कि यहां की आध्यात्मिकता इतिहास संस्कृति और लोगों की आत्मीयता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। इस यात्रा में उन्हें काशी के ऐसे कई पहलुओं को जानने का अवसर मिला जिनके बारे में पहले उन्हें जानकारी नहीं थी।

सात वर्ष बाद तीसरी बार पहुंचे वाराणसी

अभिनेता इससे पहले भी दो बार वाराणसी आ चुके हैं लेकिन पूर्व की यात्राओं में उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने का अवसर नहीं मिल पाया था। लगभग सात वर्ष बाद तीसरी बार काशी आने पर उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए जिसे उन्होंने अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।

बनारसी हैंडलूम साड़ियों की खरीदारी की

वाराणसी प्रवास के दौरान अभिनेता अपनी पत्नी के साथ यमुना पीलीकोठी रोड स्थित एम बाजार के पास एक नए हैंडलूम शोरूम भी पहुंचे। वहां उन्होंने बनारस की पारंपरिक हैंडलूम कला और बारीक बुनाई वाली साड़ियों का अवलोकन किया। शोरूम संचालक आशिफ मतीन के अनुसार अभिनेता ने बनारसी बुनाई की प्रक्रिया और पारंपरिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शुद्ध रेशम से तैयार कतान कढ़ुआ बूटी कतान चेक कढ़ुआ बूटा और तंचोई जामावार साड़ियां खरीदीं तथा बनारसी बुनकरों के कौशल और गुणवत्ता की सराहना की।

More Read

वाराणसी के दांडी घाट पर गंगा में डूबते युवक को बचाती NDRF टीम
वाराणसी: दांडी घाट पर गंगा में डूबते युवक को NDRF ने बचाया, वीडियो आया सामने
चंदौली: फर्जी नंबर प्लेट लगी डस्टर से 24 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
रामनगर में वरिष्ठ नागरिकों को नई सौगात: MLA सौरभ श्रीवास्तव ने सुसज्जित हॉल का किया लोकार्पण
रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत: संगठन मजबूती और जनसेवा का संदेश

काशी की संस्कृति और शिल्प से जुड़े अनुभव को बताया अविस्मरणीय

धार्मिक स्थलों के दर्शन सांस्कृतिक विरासत के अवलोकन स्थानीय व्यंजनों का स्वाद और बनारसी हैंडलूम की खरीदारी के साथ अभिनेता का यह वाराणसी प्रवास आस्था संस्कृति और पारंपरिक शिल्प से जुड़ा एक समग्र अनुभव बनकर सामने आया। उन्होंने कहा कि काशी केवल एक धार्मिक नगरी नहीं बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत केंद्र है। उन्होंने इस यात्रा को अपने जीवन की यादगार यात्राओं में शामिल बताया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान उन्होंने शहर के कई प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया तथा स्थानीय परंपराओं को निकट से समझने का प्रयास किया।

Share on WhatsApp
TAGGED:आध्यात्मिकताकाशी विश्वनाथगंगा घाटबनारसी बुनाईबॉलीवुडबोमन ईरानीवाराणसी
Previous Article वाराणसी में साइबर ठगी गिरोह के भंडाफोड़ के बाद पुलिस अधिकारी बरामद सामान के साथ वाराणसी: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 19 गिरफ्तार
Next Article वाराणसी में स्कूल के बच्चे सुबह स्कूल जाते हुए या क्लास में पढ़ाई करते हुए, नई समय सारिणी का प्रतीक। वाराणसी में स्कूलों का नया समय: अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय
Latest
वाराणसी में स्कूल के बच्चे सुबह स्कूल जाते हुए या क्लास में पढ़ाई करते हुए, नई समय सारिणी का प्रतीक।

वाराणसी में स्कूलों का नया समय: अब सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे विद्यालय

अभिनेता बोमन ईरानी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए

बोमन ईरानी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, काशी की आध्यात्मिकता और बनारसी बुनाई के हुए मुरीद

वाराणसी में साइबर ठगी गिरोह के भंडाफोड़ के बाद पुलिस अधिकारी बरामद सामान के साथ

वाराणसी: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 19 गिरफ्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का छात्रावास या विश्वविद्यालय परिसर, जहां छात्र-छात्राएं और अभिभावक दिख रहे हों।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ: हॉस्टल आवंटन में अब अभिभावक की मौजूदगी अनिवार्य

उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए

जौनपुर में मड़ियाहूं SI रामाश्रय प्रजापति 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.