News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल
सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप
सोनभद्र: अनपरा पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बलिया में गो-तस्करी रोकने के अभियान में फेफना पुलिस को बड़ी सफलता
प्राणमिता चंद्रा ने अखिल भारतीय एथलेटिक्स में जीते दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक
वाराणसी में कांग्रेस का संविधान संवाद सम्मेलन, लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा
वाराणसी में जमीन-मकान रजिस्ट्री के लिए आधार और पैन अनिवार्य
बलिया: नगरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया
वाराणसी में कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
चंदौली: साहूपूरी में साइकिल सवार युवक को ट्रक ने रौदा, मौके पर मौत
मुंबई: डॉ. मोहन भागवत का बयान सर-संघचालक किसी जाति का नहीं, हिंदुत्व ही संघ की असली पहचान
वाराणसी: नगर निगम की 70 बकायेदारों को दो-टूक, 3 दिन में चुकाएं टैक्स वरना दुकानें होंगी कुर्क
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Chandauli

चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 08/02/2026 21:57
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
चंदौली में मां-बेटी की आत्महत्या स्थल पर पुलिस जांच करती हुई
चंदौली जिले के बैरी खुर्द गांव में मां-बेटी की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस टीम

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव में शनिवार की काली रात एक परिवार के लिए काल बनकर आई, जहां घरेलू कलह और मुफलिसी की आग में एक मां ने अपनी ममता समेत खुद को मौत के हवाले कर दिया। 27 वर्षीय ज्योति ने अपनी छह साल की मासूम बेटी लाडो को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पटरियों पर बिखरे हुए उन दो जिस्मों के टुकड़ों ने न केवल एक सुहाग उजाड़ा, बल्कि समाज के उस कड़वे सच को भी उजागर कर दिया जहां नशे की लत और गरीबी मिलकर हंसते-खेलते घरों को श्मशान बना देती है।

​

घटना की जड़ें उस मटमैले आंगन में छिपी थीं, जहां ज्योति का पति सुक्खू मजदूरी कर परिवार पालने की कोशिश तो करता था, लेकिन उसकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा शराब की भेंट चढ़ जाता था। शनिवार की शाम जब सुक्खू जमानिया के ईंट-भट्ठे से घर लौटा, तो वही पुराना मंजर दोबारा शुरू हो गया। नशे में धुत पति और तंगहाली से जूझती पत्नी के बीच तीखी तकरार हुई।

परिजनों की मानें तो यह विवाद कोई नया नहीं था; ज्योति महीनों से इस घुटन को जी रही थी। उस रात जब विवाद अपनी चरम सीमा पर पहुंचा, तो हार मान चुकी ज्योति ने एक खौफनाक फैसला लिया। उसने अपने तीन साल के बेटे गोलू को घर पर ही छोड़ा और छह साल की लाडो को गोद में लेकर अंधेरे में ओझल हो गई। पति ने पीछे जाने की कोशिश भी की, लेकिन मौत की तरफ बढ़ते उन कदमों को रोक पाना शायद नियति को मंजूर नहीं था।

​

More Read

वाराणसी शास्त्री घाट पर कांग्रेस की संविधान संवाद रैली का दृश्य
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
बलिया में गो-तस्करी रोकने के अभियान में फेफना पुलिस को बड़ी सफलता
चंदौली: साहूपूरी में साइकिल सवार युवक को ट्रक ने रौदा, मौके पर मौत
उत्तर प्रदेश में फिल्म गोदान टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

धीना रेलवे स्टेशन के पास का वह दृश्य इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। तेज रफ्तार से आती ट्रेन और उसके सामने मां-बेटी का समर्पण सब कुछ चंद पलों में खत्म हो गया। सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब शवों के अवशेषों को समेटा, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। रविवार को जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे, तो मानों पूरे इलाके की हवाओं में सिसकियां घुल गईं। मासूम लाडो, जिसे अभी दुनिया देखनी थी, अपनी मां के साथ उस विवाद की बलि चढ़ गई जिसमें उसकी कोई गलती नहीं थी।

​

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर का मंजर पत्थर दिल इंसान को भी रुला देने वाला था। सुक्खू की चीखें रह-रहकर सन्नाटे को चीर रही थीं। वह बार-बार भोजपुरी में यही विलाप कर रहा था, कि “हम जनती कि अइसन करिहन त जाए ना देले रहतीं” (अगर मुझे पता होता कि वह ऐसा कदम उठाएगी, तो मैं उसे कभी जाने नहीं देता)। नौ साल पहले जिस ज्योति का डोला गाजीपुर के मिर्चा गांव से खुशी-खुशी उठा था, आज उसकी अर्थी उठते देख हर कोई सन्न था।

More Read

संतकबीर नगर में घर में चोरी की घटना
संतकबीर नगर में घर में छत के रास्ते लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
योगी आदित्यनाथ ने पैतृक गांव पंचूर में बिताया समय, ग्रामीणों से की मुलाकात
बिहार: पटना में नीट छात्रा हत्याकांड पर मुखर सांसद पप्पू यादव देर रात हुए गिरफ्तार
गाजियाबाद के एसडीएम सहित तीन अधिकारी निलंबित, चंदौली भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है और मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। प्रारंभिक जांच स्पष्ट रूप से पारिवारिक क्लेश और मानसिक तनाव की ओर इशारा कर रही है, लेकिन यह घटना पीछे कई सवाल छोड़ गई है कि आखिर कब तक नशे और कलह की वेदी पर मासूम ‘लाडो’ जैसी जिंदगियां कुर्बान होती रहेंगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Breaking NewsHindi Newsmother daughter suicideआत्महत्याघरेलू कलहचंदौलीयूपी क्राइम
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article चौकाघाट वाराणसी में अवैध मीट मछली दुकानों पर पुलिस कार्रवाई वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
Next Article जापान चुनाव 2026 में सनाए ताकाइची की जीत का जश्न पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
जापान चुनाव 2026 में सनाए ताकाइची की जीत का जश्न

पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई

चंदौली में मां-बेटी की आत्महत्या स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक

चौकाघाट वाराणसी में अवैध मीट मछली दुकानों पर पुलिस कार्रवाई

वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

वाराणसी शास्त्री घाट पर कांग्रेस की संविधान संवाद रैली का दृश्य

वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार

वाराणसी विकास कार्य भूमिपूजन समारोह में विधायक सौरभ श्रीवास्तव

वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल का बयान

ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं

सारनाथ थाना परिसर में गिरफ्तार अभियुक्त करन विश्वकर्मा और महिला आरोपी

वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार

रूस के बश्कोर्तोस्तान मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू हमला

रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल

सोनभद्र में बीजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार जिला बदर अपराधी

सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

फतेहपुर किशुनपुर में नाबालिग किशोरी अपहरण मामला

फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
युमनाम खेमचंद मणिपुर के नए मुख्यमंत्री
India

मणिपुर को मिला नया नेतृत्व: युमनाम खेमचंद होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री

बिहार छपरा फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार
Bihar

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी का भंडाफोड़, जिलाधिकारी के सामने हुआ पर्दाफाश

जौनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए धर्म परिवर्तन के आरोपी
Varanasi

जौनपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

वाराणसी पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन एनडीपीएस केस न्यायालय सजा
Varanasi

वाराणसी में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एनडीपीएस मामले में अभियुक्त को सजा

फतेहपुर साहू पुरी गांव की खराब पानी टंकी और परेशान ग्रामीण
Chandauli

चंदौली: पांच दिन से सूखी टोंटियां, पानी टंकी की खराबी ने बढ़ाया जनता का संकट

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • उत्तर प्रदेश
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.