News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
जेट ईंधन महंगा होने से IndiGo का बड़ा फैसला, आज से उड़ानों पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज
वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड
वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू
सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड्स लीव की नीति पर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
वाराणसी: रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारे का संदेश, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
वाराणसी: रामनगर/एसीपी व थानाप्रभारी की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, FIR के निर्देश
वाराणसी/मिर्जामुराद: काशी नरेश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन, राजनाथ-योगी ने किया लोकार्पण
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Chandauli

चन्दौली: अलीनगर पुलिस-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 20.4 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

News Report Registered Hindi Newspaper Logo
Last updated: 16/02/2026 18:43
By
News Desk
Share
4 Min Read
पुलिस द्वारा बरामद अवैध शराब और गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
चन्दौली में अलीनगर पुलिस और आरपीएफ ने 20.4 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • चन्दौली: अलीनगर व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 20.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक पुरुष व एक महिला गिरफ्तार
  • लोको कॉलोनी के पास हुई गिरफ्तारी
  • बरामदगी का विवरण
  • गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
  • पूछताछ में हुआ खुलासा
  • मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी
  • संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी

चन्दौली: अलीनगर व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 20.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक पुरुष व एक महिला गिरफ्तार

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : चंदौली जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 फरवरी 2026 को थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20.4 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

लोको कॉलोनी के पास हुई गिरफ्तारी

दिनांक 15 फरवरी 2026 को समय लगभग 16:45 बजे थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम ने लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। जांच के दौरान एक पुरुष और एक महिला को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 102 पीस ब्लू लाइम टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक पैक की मात्रा 200 एमएल थी। कुल मिलाकर 20.4 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई गई है।

  • मुकेश सिंह के पास से 54 पीस ब्लू लाइम टेट्रा पैक शराब
  • संध्या देवी के पास से 48 पीस ब्लू लाइम टेट्रा पैक शराब

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • मुकेश सिंह पुत्र स्वर्गीय वकील सिंह, निवासी वार्ड नंबर 47 संदाल्पुर शिव कॉलोनी बाजार समिति, थाना बहादुरपुर, जिला पटना बिहार, उम्र 28 वर्ष
  • संध्या देवी पत्नी जितेन्द्र राम, निवासी केशव मार्केट भुईया टोला, थाना बारुन, जिला औरंगाबाद बिहार, उम्र 31 वर्ष

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे अवैध रूप से शराब खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से होने वाली आय से वे अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और किन लोगों की इसमें भूमिका है।

More Read

जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
जौनपुर: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
चंदौली: धानापुर में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
सारनाथ: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा
वाराणसी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

मुकदमा दर्ज, विधिक कार्रवाई जारी

बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु.अ.सं. 96/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी

  • प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, थाना अलीनगर
  • महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव, थाना अलीनगर
  • कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह, थाना अलीनगर
  • सहायक उपनिरीक्षक प्रभुनाथ राय, आरपीएफ पोस्ट डीडीयू मुगलसराय
  • आरक्षी कौसर रब्बानी, सीपीडीएस डीडीयू मुगलसराय
  • आरक्षी भीम कुमार, सीआईबी डीडीयू मुगलसराय

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सीमावर्ती जिलों और रेलवे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:RPFअलीनगरअवैध शराबगिरफ्तारीचन्दौली पुलिसबिहार कनेक्शनशराब तस्करी
Previous Article गड़वार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार करते हुए। बलिया: हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त अजय प्रताप सिंह गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी सफलता
Next Article बलिया कोर्ट में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' का प्रतीक चिन्ह दिखाते हुए पुलिस अधिकारी बलिया: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास
Latest
बीएचयू आईएमएस में भर्ती गंभीर हालत में डॉक्टर

वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

वाराणसी ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह

वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल

इंडिगो एयरलाइन का विमान एयरपोर्ट पर

जेट ईंधन महंगा होने से IndiGo का बड़ा फैसला, आज से उड़ानों पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज

वाराणसी में ओवरहेड तार हटाने की तैयारी

वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड

वाराणसी में ट्रैफिक एडवाइजरी के दौरान जाम और पुलिसकर्मी

वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.