लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश भर से आए 52 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री हर व्यक्ति के पास स्वयं पहुंचे, उनकी शिकायतें विस्तार से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलों में ही जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए और जिलाधिकारी व एसएसपी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति समाधान के लिए राजधानी तक न भटके।
जनता दर्शन में आर्थिक सहायता, अवैध कब्जे, बिजली कनेक्शन, पुलिस कार्यवाही, शिक्षा संबंधी कठिनाइयों और अन्य विभागीय समस्याओं से जुड़े कई मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों की निगरानी गंभीरता से की जाए और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।
गोरखपुर, शामली, झांसी, कन्नौज सहित विभिन्न जिलों से आए फरियादियों ने अपनी परेशानियों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। योगी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर जरूरतमंद को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की उचित परेशानियों का समाधान लगातार कराया जा रहा है और आगे भी इसी दृढ़ता के साथ किया जाता रहेगा।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी मिलने में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने बच्चों से नाम पूछा, चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। बच्चों को उन्होंने उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।
सरकार के अनुसार जनता दर्शन न केवल शिकायतों के समाधान का माध्यम है बल्कि यह आम नागरिकों और शासन के बीच संवाद का मजबूत मंच भी बन चुका है।
मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 52 फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में 52 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को जिलों में ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
Category: uttar pradesh lucknow governance
LATEST NEWS
-
वाराणसी: वीडीए ने अवैध प्लाटिंग पर की सबसे बड़ी कार्रवाई, 33 बीघा जमीन पर चलाया बुलडोजर
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शहर के पांचों जोनों में 33 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर बड़ी कार्रवाई की है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 09:53 PM
-
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मध्यप्रदेश CM डॉ. मोहन यादव, विधि-विधान से किया पूजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में वैदिक विधि से पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 09:24 PM
-
वाराणसी: अंतर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार, गौवंश बरामद
वाराणसी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, चार गौवंश व दो वाहन बरामद हुए।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 09:15 PM
-
वाराणसी एयरपोर्ट पर घने कोहरे से विमान सेवाएं बाधित, अनुपम खेर की फ्लाइट भी निरस्त
वाराणसी एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द, अनुपम खेर की खजुराहो फ्लाइट भी प्रभावित हुई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 07:53 PM
-
वाराणसी में भीषण कोहरे के कारण पिकअप वाहन पलटा, चालक सुरक्षित, यातायात सुचारु
वाराणसी में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, चोलापुर में पिकअप पलटने से चालक को मामूली चोटें आईं।
BY : Pradyumn Kant Patel | 15 Dec 2025, 02:42 PM
