देहरादून : जिला प्रशासन ने एक गंभीर उपभोक्ता शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए एचडीएफसी एर्गो GIC लिमिटेड के खिलाफ 8.11 लाख रुपये की रिकवरी आरसी जारी कर दी है। यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई जिसमें एक विधवा महिला को उसके पति की मृत्यु के बाद भी ऋण चुकाने के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए कि यदि पांच दिन के भीतर ऋण माफ नहीं किया गया तो कंपनी की संपत्ति कुर्क कर नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे ऋण बीमा धोखाधड़ी की श्रेणी में माना है।
शिकायतकर्ता सुप्रिया नौटियाल ने 15 नवंबर को जनता दरबार में जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनके दिवंगत पति प्रदीप रतूड़ी ने वाहन खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक से 8.11 लाख रुपये का ऋण लिया था। बैंक की ओर से बताया गया था कि ऋण के लिए बीमा कराना अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसके बाद प्रदीप रतूड़ी ने एचडीएफसी एर्गो GIC लिमिटेड से बीमा करा लिया। आरोप है कि बीमा से संबंधित दस्तावेज कभी भी डाक या किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं कराए गए और न ही ऋण बीमा की शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पति की मृत्यु के बाद सुप्रिया से बैंक की ओर से लगातार ऋण चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था। वह बार बार बैंक अधिकारियों से कह रही थीं कि ऋण का बीमा किया गया था, लेकिन बैंक ने मामले को बीमा कंपनी के पास भेज दिया। सुप्रिया का कहना है कि वाहन उठाने की धमकी देकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बीमा पॉलिसी होने के बाद भी कंपनी ने दावा निपटान की प्रक्रिया पूरी नहीं की और मामला लंबित रखा, जिसके कारण एकलौती कमाने वाले सदस्य के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिकायत की जांच के बाद पाया कि ऋण का बीमा वास्तव में मौजूद था और कंपनी की ओर से लापरवाही हुई है। इसके बाद एचडीएफसी एर्गो GIC के खिलाफ 8.11 लाख रुपये की आरसी काटते हुए कंपनी को चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में ऋण माफी न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर नीलामी की जाएगी। तहसीलदार सदर को निर्देश दिया गया कि यह राशि एनसीआर डेवलपर्स, 24A न्यू कैन्टोनमेंट रोड विजय कालोनी स्थित एचडीएफसी एर्गो कार्यालय से वसूली जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कई अन्य बैंक और वित्तीय संस्थान भी प्रशासन की निगरानी में हैं। उन्हें लगातार ऐसे मामले मिल रहे हैं जिनमें बीमित ऋण होने के बावजूद उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। इन मामलों में भी संबंधित कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने और कार्यालयों को सील करने जैसी कार्रवाई की जा रही है। बढ़ते ऋण बीमा धोखाधड़ी के मामलों पर जिलाधिकारी ने सभी बैंक और वित्तीय संस्थानों को सुधार लाने और पारदर्शिता बढ़ाने की सख्त चेतावनी दी है।
देहरादून: ऋण बीमा धोखाधड़ी का खुलासा, एचडीएफसी एर्गो पर बड़ी कार्रवाई

देहरादून जिला प्रशासन ने एचडीएफसी एर्गो पर 8.11 लाख रुपये की रिकवरी RC जारी की, विधवा को ऋण चुकाने के लिए परेशान किया गया था।
Category: uttarakhand dehradun consumer complaint
LATEST NEWS
-
जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी तट पर सुनामी अलर्ट जारी, लोगों में दहशत
जापान के उत्तरी तट पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 09:09 PM
-
वाराणसी: समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
वाराणसी में समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर व नूतन पर सोशल मीडिया पर मानहानि का केस किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 07:53 PM
-
वाराणसी: मंदिरों में उगाही पर पुलिस का सख्त एक्शन, दो दिन में 43 दलाल गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिरों में श्रद्धालुओं से उगाही के आरोप में पुलिस ने दूसरे दिन 17 दलालों को गिरफ्तार किया.
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:59 PM
-
वाराणसी: कफ सिरप तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 7 करोड़ के रैकेट में 2 गिरफ्तार
वाराणसी में पुलिस ने फर्जी कागजातों से ड्रग लाइसेंस लेकर करोड़ों के अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो मुख्य कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:57 PM
-
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन, भव्य स्वागत
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया, जहां भव्य स्वागत और पारंपरिक रीति-रिवाजों से अभिनंदन हुआ।
BY : Palak Yadav | 08 Dec 2025, 02:43 PM
