वाराणसी/चंदौली: लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल प्लाजा के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक की पहचान वीरेंद्र यादव उर्फ बंटी (32 वर्ष), निवासी बिलारीडीह, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र यादव अपने मित्र मुलायम यादव, निवासी दुल्हीपुर, मुगलसराय के साथ लंका क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती अपनी परिचित से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद दोनों देर रात मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे डाफी टोल प्लाजा से आगे बढ़े, अचानक सामने से आ रहा एक अनियंत्रित डंपर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठे मुलायम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लंका थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मुलायम यादव को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक वीरेंद्र यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
वीरेंद्र यादव की पहचान न केवल एक सामान्य युवक के रूप में, बल्कि एक सक्रिय छात्र नेता के तौर पर भी रही है। वह मुगलसराय स्थित एलबीएस कॉलेज का पूर्व छात्र थे, और कॉलेज राजनीति में भी उसकी मजबूत पहचान थी। उनकी अचानक मौत की खबर से चंदौली और मुगलसराय क्षेत्र के छात्र समुदाय और परिचितों में गहरा शोक फैल गया है।
परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी गमगीन माहौल है। लोगों का कहना है कि वीरेंद्र मिलनसार और मददगार स्वभाव का था। उसकी असमय मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और राहगीरों से पूछताछ के आधार पर वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों की मांग है कि दोषी चालक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।
वाराणसी: डाफी टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा, छात्र नेता की मौत, साथी घायल

वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसे में छात्र नेता वीरेंद्र यादव की मौत हो गई, उनका साथी घायल है।
Category: uttar pradesh varanasi road accident
LATEST NEWS
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM
-
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से होगी शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस संभालेगी कमान
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से शुरू होगी, एयर इंडिया एक्सप्रेस मात्र 8 हजार में पहुंचाएगी गंतव्य।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:42 PM
-
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर चला, व्यापारियों में भय और अनिश्चितता का माहौल
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय, आजीविका पर गहरा संकट मंडराया है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:28 PM
-
कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, संत ने बताए पूर्वजन्म के पुण्य कर्मों का फल
प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया, संत ने कहा यह ख्याति पूर्व जन्मों के पुण्य कर्मों का फल है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:10 PM