News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह जदयू में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 29/01/2026 19:24
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
2 Min Read
पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह जदयू की सदस्यता लेते हुए, साथ में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा
गुरुवार को पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह जदयू में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह ने गुरुवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी में शामिल कराया जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, गया जिला जदयू अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, गया महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों का असर है कि जदयू परिवार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गया, अरवल और जहानाबाद क्षेत्र में अनुज कुमार सिंह का राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव रहा है और उनके जदयू से जुड़ने से संगठन को निश्चित तौर पर मजबूती मिलेगी।

इस दौरान कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवादी नीतियों के चलते वहां पुराने नेता और कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं। उनका दावा था कि आने वाले समय में राजद का राजनीतिक प्रभाव और कमजोर होगा।

More Read

गोपलगंज में रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह
गोपलगंज: राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह 6500 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पटना: फुलवारी शरीफ में घरेलू विवाद, बहू पर सास की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, इलाज के दौरान मौत
भोजपुर में शाम ढलते ही बढ़ीं फायरिंग की वारदातें, एक माह में दर्जनभर घटनाएं, पुलिस परेशान
टी20 विश्व कप जीत के हीरो ईशान किशन पटना लौटे, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया भव्य स्वागत

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, सरपंच अशोक कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार चौहान और अरुण सिंह ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

Share on WhatsApp
TAGGED:Anuj Kumar SinghBihar PoliticsJDU JoiningRJDगयाजदयूनीतीश कुमार
Previous Article वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर वार्ड 23 में जर्जर बिजली खंभे और विरोध करते स्थानीय लोग वाराणसी: सीर गोवर्धनपुर में जर्जर बिजली खंभों पर आक्रोश, चंदा लेकर पहुंचे लोग; एसडीओ पर धमकी का आरोप
Next Article मंझनपुर ओसा रोड अस्थायी बस स्टॉप पर शव मिलने की घटना, पुलिस जांच मंझनपुर: अस्थायी बस स्टॉप पर अधेड़ का शव मिला, आवारा कुत्ते नोंचते रहे; पुलिस जांच में जुटी
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.