महराजगंज: इस दौर में रिश्ते मोबाइल नेटवर्क की तरह कमजोर हो गए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक युवक ने ऐसा कर दिखाया कि आज की दुनिया में भी सच्चा प्यार ज़िंदा है। समाज में जहां अक्सर लोग शादी के वादे कर मुकर जाते हैं, वहां 29 वर्षीय सन्नी ने अपने प्यार को निभाने के लिए एक ऐसी मिसाल पेश की जो न केवल दिल को छूती है बल्कि आंखों को भी नम कर देती है।
यह हृदयविदारक और प्रेरणादायक प्रेम कहानी है निचलौल इलाके की, जहां 24 साल की प्रियंका और 29 साल के सनी की मोहब्बत एक ऐसे मुकाम पर पहुंची जिसे मौत भी नहीं मिटा सकी। दोनों का प्रेम वर्षों पुराना था। सन्नी कभी प्रियंका के घर में एक किराए की दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। वहीं से दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं। दोनों एक ही जाति से थे, और परिवारों की रज़ामंदी के बाद 29 नवंबर को शादी तय हुई थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियों का शोर था, लेकिन नियति को कुछ और मंज़ूर था।
कुछ दिनों पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। प्रियंका ने गुस्से में आकर अपना फोन बंद कर लिया। फिर अगली सुबह, सन्नी को जो खबर मिली, उसने उसकी दुनिया उजाड़ दी। प्रियंका ने आत्महत्या कर ली थी। उसके घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली।
खबर मिलते ही सन्नी बदहवास दौड़ता हुआ प्रियंका के घर पहुंचा। उसकी लाश को देखकर वह फूट-फूट कर रोने लगा। और फिर कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर पत्थर दिल भी पिघल जाए। उसने कहा, "अगर ज़िंदगी में नहीं तो मौत के बाद ही सही, मैं प्रियंका को अपनी दुल्हन बनाकर ही विदा करूंगा।"
करीब आधे घंटे बाद वह एक पोटली लेकर लौटा। उसमें सुहाग का सामान था। लाल साड़ी, सिंदूर, मंगलसूत्र और हल्दी। परिजनों की सहमति से सन्नी ने पंडित बुलवाया। वैदिक मंत्रों के बीच उसने प्रियंका की लाश को लाल साड़ी पहनाई, हाथों में हल्दी लगाई, मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। फिर अर्थी के चारों ओर चक्कर लगाकर सात फेरे लिए। मोहल्ले और गांव के लोग स्तब्ध होकर इस प्रेम के दृश्य को देख रहे थे। किसी की आंखें नम थीं तो किसी की सांसें थमीं हुईं।
इसके बाद सन्नी ने प्रियंका की अर्थी को कंधा दिया और पति के रूप में उसे मुखाग्नि दी। साथ ही उसने सबके सामने यह संकल्प लिया कि वह अब जीवनभर अविवाहित रहेगा और प्रियंका की याद में ही अपनी ज़िंदगी गुज़ारेगा।
निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि लड़की की मौत के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रेमी द्वारा शव से विवाह की जानकारी भी पुलिस को है। हालांकि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न केवल एक दुखद अंत है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि प्यार अगर सच्चा हो तो उसे न समाज की बंदिशें रोक सकती हैं, न ही मौत की दीवार। सन्नी की यह कहानी समाज के उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है, जो मोहब्बत को बस 'जुड़ाव' समझते हैं, निभाने का वादा कर मुकर जाते हैं।
मौत ने भी ना तोड़ा उस इश्क़ का मान था,
लाश से भी सजी दुल्हन, ये कैसा वरदान था।
सात फेरों की गवाही अब श्मशान देता है,
जिसे ज़िंदा न निभा सके, वो प्यार अमर पहचान था।
यह कहानी एक सबक है, प्यार सस्ते वादों का खेल नहीं, यह समर्पण की वो पराकाष्ठा है, जिसे जीकर भी निभाया जाता है... और मरकर भी।
महराजगंज: प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने रचाई अर्थी से ब्याह, मिसाल बना सच्चा प्यार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की मृत्यु के बाद उसकी अर्थी से शादी करके सच्चे प्यार की मिसाल पेश की, जिसकी शादी पहले से तय थी, लेकिन प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी।
Category: breaking news uttar pradesh
LATEST NEWS
-
बीएचयू छात्रा ऐशिकी सेन ने CAT में 99.18 परसेंटाइल लाकर हासिल की बड़ी सफलता
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा ऐशिकी सेन ने CAT 2025 में 99.18 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 11:11 AM
-
वाराणसी: कड़ाके की ठंड और कोहरे से स्कूलों पर शीत प्रहार, 26 दिसंबर को अवकाश
वाराणसी में कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने 26 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:52 PM
-
वाराणसी: बड़ागांव- सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग में 10वीं के छात्र की मौत, दहशत में ग्रामीण
वाराणसी के बड़ागांव में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह फायरिंग कर 10वीं के छात्र की हत्या की, दो अन्य घायल।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:01 PM
-
बांग्लादेश: राजबाड़ी में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत
बांग्लादेश के राजबाड़ी में उन्मादी भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 08:30 PM
-
वाराणसी: सुशासन दिवस पर रामनगर में गूंजा भारत रत्न अटल के त्याग और तपस्या का इतिहास
वाराणसी के रामनगर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जहाँ उनके आदर्शों को याद किया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 07:24 PM
