News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
गाड़ी में बैठाकर छिनैती करने वाले 3 शातिर लंका पुलिस ने दबोचे, आभूषण व कार बरामद
चंदौली: कुएं में जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा, समरसेबल निकालते 3 की मौत
वाराणसी: ट्रक की चपेट में आने से CRPF जवान गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
रामनगर में जानलेवा गड्ढा दे रहा हादसे को न्योता, किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा महकमा
iPhone EMI विवाद: महाराष्ट्र में पहाड़ी पर खौफनाक अंत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
विशाखापट्टनम स्कूल में 6 साल के बच्चे की मौत: CCTV में दिखी शिक्षक की पिटाई, मचा हड़कंप
वाराणसी: सिगरा में ईशू की हत्या का खुलासा, दोस्तों ने शराब पिलाकर मारा, शव गोबर के गड्ढे में
लक्सा में लगा विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जन-दरबार, बोले जनता की सेवा ही हमारा संकल्प
शेयर बाजार में नुकसान से परेशान युवक ने राजघाट पुल पर की आत्महत्या की कोशिश, रामनगर पुलिस ने बचाया
वाराणसी: लंका पुलिस ने 10 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक को दबोचा, NDPS एक्ट में केस
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Meerut

मेरठ में ई-रिक्शा चोरी: महिला गिरफ्तार, 11.2 लाख बरामद, बच्चे की आड़ में करती थी वारदात

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 08/04/2026 18:41
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
मेरठ में ई-रिक्शा से 12 लाख चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
मेरठ में ई-रिक्शा से चोरी के मामले में गिरफ्तार महिला और बरामद 11.2 लाख रुपये।
Contents
  • मेरठ में ई-रिक्शा से 12 लाख चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 11.2 लाख बरामद, साथी फरार
  • 150 मीटर में ही उड़ा दिए 12 लाख रुपये
  • पुलिस को चकमा देने के लिए बदले छह ई-रिक्शा
  • गिरफ्तार महिला की पहचान, भारी रकम बरामद
  • बच्चे की आड़ में करती थीं चोरी
  • कई राज्यों में वारदात, किराये पर कमरा लेकर रहती थीं
  • डेढ़ साल से सक्रिय गिरोह
  • फरार आरोपी की तलाश जारी

मेरठ में ई-रिक्शा से 12 लाख चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, 11.2 लाख बरामद, साथी फरार

मेरठ में ई-रिक्शा में सर्राफ के बैग से 12 लाख रुपये चोरी करने के मामले में देहली गेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जबकि उसकी एक साथी महिला अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

150 मीटर में ही उड़ा दिए 12 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के देवबंद निवासी सर्राफ अनिल गुप्ता रविवार को मेरठ के सराफा बाजार आभूषण खरीदने आए थे। उन्होंने अपनी कार टाउन हॉल पार्किंग में खड़ी कर ई-रिक्शा से नील की गली की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान घंटाघर के पास एक बच्चे को गोद में लिए दो महिलाएं ई-रिक्शा में बैठ गईं। महज 150 मीटर की दूरी में ही दोनों महिलाओं ने चालाकी से सर्राफ के बैग से 12 लाख रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गईं।

पुलिस को चकमा देने के लिए बदले छह ई-रिक्शा

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों महिलाएं चोरी के बाद नौचंदी के कुटी चौराहे की ओर जाती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस से बचने के लिए घंटाघर से कुटी चौराहे तक छह बार ई-रिक्शा बदले।

गिरफ्तार महिला की पहचान, भारी रकम बरामद

बुधवार को पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान आशा उर्फ सुनीता पत्नी प्रमोद, निवासी गढ़ी हसरेरू पार्ट-1, थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है।

More Read

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
मेरठ में सांप से कटवाकर पति की हत्या: पत्नी-प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार, बीमा भी जांच में
मेरठ: कानून के रखवाले पर दाग, थाने में रिश्वत लेते दरोगा रंगे-हाथ गिरफ्तार
मेरठ: जेब खर्च बंद होने पर तीन युवक बने लुटेरे, पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटी बाइक-मोबाइल बरामद

पुलिस ने उसके कब्जे से 11.20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बच्चे की आड़ में करती थीं चोरी

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने गांव की अंजली नामक महिला के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देती है। दोनों महिलाएं एक बच्चे को साथ रखकर लोगों का ध्यान भटकाती थीं और इसी दौरान चोरी कर लेती थीं।

कई राज्यों में वारदात, किराये पर कमरा लेकर रहती थीं

महिला ने बताया कि दोनों ने पंजाब के भटिंडा में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दिसंबर में मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में किराये पर कमरा लिया था। वारदात के बाद दोनों अपने गांव चली जाती थीं और फिर कुछ दिन बाद दूसरे शहर में जाकर चोरी करती थीं।

More Read

मेरठ में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी मनचलों को पकड़ते हुए
मेरठ में महिला पुलिस का अनोखा अभियान: जींस-टॉप में टीम ने 16 मनचलों को दबोचा
मेरठ पुलिस का फेक न्यूज पर गोपनीय अभियान, 20 हजार फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाने की योजना
मेरठ: निजी स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबों के विरोध में छात्रों ने BSA कार्यालय घेरा।
हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, समसपुर में जेवरात व नकदी लेकर हुई थी फरार

डेढ़ साल से सक्रिय गिरोह

आरोपी के अनुसार, दोनों महिलाएं पिछले डेढ़ साल से इस तरह की वारदात कर रही थीं। पांच साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी, जिसके बाद उन्होंने मिलकर चोरी का सिलसिला शुरू किया।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि फरार महिला अंजली की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के खुलासे के बाद पुलिस ने आम लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सार्वजनिक परिवहन में सफर करते समय अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

Share on WhatsApp
TAGGED:E-rickshaw theftMeerut crimeMeerut PoliceTheft newsWoman arrestedमेरठ चोरी कांडसर्राफ से चोरी
Previous Article एक महिला हाथ में रुपये और जेवर लिए भागती हुई, पीछे पुलिसकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश करते हुए बक्सर: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन 70 हजार नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार
Next Article कानपुर में ई-रिक्शा द्वारा कुचले गए नवजात शिशु की प्रतीकात्मक तस्वीर कानपुर: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने नवजात को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
Latest
लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार छिनैती के आरोपी और बरामद आभूषण, चाकू व कार

गाड़ी में बैठाकर छिनैती करने वाले 3 शातिर लंका पुलिस ने दबोचे, आभूषण व कार बरामद

चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से हुए हादसे में बचाव अभियान, पुलिस और ग्रामीण कुएं के पास खड़े हैं।

चंदौली: कुएं में जहरीली गैस से दर्दनाक हादसा, समरसेबल निकालते 3 की मौत

रामनगर वाराणसी में सड़क दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ जवान, पुलिस और स्थानीय लोग

वाराणसी: ट्रक की चपेट में आने से CRPF जवान गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

वाराणसी में जय जवान जय किसान गेट के पास खुदी हुई और पानी से भरी सड़क, जिसके पास से वाहन गुजर रहे हैं।

रामनगर में जानलेवा गड्ढा दे रहा हादसे को न्योता, किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा महकमा

छत्रपति संभाजीनगर में खावड्या डोंगर पहाड़ी, जहां iPhone EMI विवाद में परिवार की मौत हुई

iPhone EMI विवाद: महाराष्ट्र में पहाड़ी पर खौफनाक अंत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image