News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा
बॉलीवुड: धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में दर्ज की एंट्री, रचा इतिहास
वाराणसी: अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम शुरू, रोजाना 1400 जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन
ATS ने 2 संदिग्ध आतंकवादियो को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
आजमगढ़: फर्जी बिजली बिल रसीद गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: पोखरे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, NDRF ने निकाला शव
चंदौली: पति बना शैतान, लोहे की रॉड से पीटकर ले ली पत्नी की जान
वाराणसी: पोखरे में डूबने की सूचना पर हड़कंप, गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान जारी
वाराणसी: सराफा व्यवसायी डकैती में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई
औरैया: घरेलू कलह ने ली दो महिलाओं की जान, ताजपुर और काजीपुर में दोहरी त्रासदी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Meerut

मेरठ में ऑनलाइन शादी सामान ठगी: करोड़ों का फ्रॉड, 4 युवक गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 17/02/2026 14:18
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
5 Min Read
पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबर ठगी के आरोपियों और बरामद सामान की जानकारी दे रही है।
मेरठ पुलिस ने शादी के सामान की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • मेरठ के चार युवक शादी के सामान की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी में गिरफ्तार
  • प्रेस वार्ता में एसएसपी ने दी जानकारी
  • आधी कीमत का लालच देकर करते थे ठगी
  • फर्जी सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल
  • पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे
  • बरामद किया गया सामान
  • कई राज्यों के लोग बने शिकार

मेरठ के चार युवक शादी के सामान की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले डेकोरेशन के सामान की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की गई। मुंडाली क्षेत्र के अजराड़ा गांव के चार युवकों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को आधी कीमत पर सामान देने का झांसा देकर देश के कई राज्यों के लोगों को निशाना बनाया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुछ सामान भी बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में एसएसपी ने दी जानकारी

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर के पोर्टल पर कर्नाटक और तमिलनाडु से छह शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। शिकायतों में जिन मोबाइल नंबरों का उल्लेख था, उनकी आईडी मुंडाली क्षेत्र के अजराड़ा गांव से जुड़ी पाई गई। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि गांव के सलमान, सलीम, मतलूब और जीशान पिछले दो वर्षों से इस प्रकार की साइबर ठगी में संलिप्त थे।

आधी कीमत का लालच देकर करते थे ठगी

आरोपियों ने फर्जी कंपनियों के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई आईडी बना रखी थीं। इन आईडी पर शादी समारोहों में उपयोग होने वाले झूमर, लाइटें, कांच के जग, फूलों की लड़ियां और अन्य सजावटी सामान की तस्वीरें अपलोड की जाती थीं। बाजार मूल्य के मुकाबले इनकी कीमत आधी दर्शाई जाती थी। ग्राहकों को बताया जाता था कि सामान सीधे फैक्ट्री से बेचा जा रहा है, इसलिए सस्ता है और दुकानों तक पहुंचते ही कीमत दोगुनी हो जाती है।

ऑर्डर के लिए एक वाट्सएप नंबर भी दिया जाता था और वीडियो के माध्यम से पूरे देश में निशुल्क ऑनलाइन डिलीवरी का दावा किया जाता था। कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में ऑर्डर प्राप्त होते थे। भुगतान मिलने के बाद आरोपी कुरियर की रसीद भेजते थे, लेकिन पैकेट में असली सामान के स्थान पर रद्दी भर दी जाती थी। इस प्रकार लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते थे।

फर्जी सिम और बैंक खातों का इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के कागजात लगाकर बैंक खाते खुलवा रखे थे। जैसे ही खातों में रकम जमा होती थी, उसे तुरंत निकाल लिया जाता था। सभी मोबाइल नंबर भी फर्जी आईडी पर खरीदे गए थे। ठगी के बाद सिम कार्ड तोड़ दिए जाते थे और खाता बंद होने पर दूसरा खाता खुलवा लिया जाता था। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने बैंक स्तर पर भी सेटिंग कर रखी थी, जिससे लंबे समय तक इनकी गतिविधियां जारी रहीं।

More Read

मेरठ में बीएसएफ जवान नैन सिंह की हत्या मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी
मेरठ: बीएसएफ जवान की हत्या में पत्नी निकली मास्टरमाइंड, पांच गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर पिता की अपील, ईमानदारी को सम्मान मिले
मेरठ: होटल और स्पा सेंटरों में देह व्यापार नेटवर्क, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
मेरठ: बहन के मायके जाने से इनकार पर भाइयों ने ससुर से मारपीट की, फायरिंग कर फरार

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2023 और 2024 में भी इन आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उस समय वे थाने से ही जमानत पर छूट गए थे। इसके बावजूद इन्होंने ठगी का सिलसिला जारी रखा और दो वर्षों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

बरामद किया गया सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से लोहे के स्टार, लोहे के झूमर, कांच और तार के बाल, कांच के जग, फूल की लड़ी, फूल शेड, तार की टोकरी, कांच के झूमर, तार के बैलून, तार के लट्टू और फूलों के पट्टे सहित अन्य सजावटी सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन वस्तुओं की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था।

कई राज्यों के लोग बने शिकार

इस गिरोह ने विशेष रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के लोगों को निशाना बनाया। ऑनलाइन माध्यम से ठगी होने के कारण पीड़ितों को शुरुआती स्तर पर ठगी का अंदेशा भी नहीं होता था। जब कुरियर खोलने पर रद्दी निकलती थी, तब तक आरोपी मोबाइल नंबर बंद कर चुके होते थे।

More Read

मेरठ के गंगा एन्क्लेव में हादसे के बाद गिरी हुई दीवार और मौके पर जुटे लोग
मेरठ: गंगा एन्क्लेव में दीवार गिरने से 17 वर्षीय तनुष की मौत, इलाके में मचा कोहराम
कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट: मेरठ के अल्फा अस्पताल तक पहुंचे तार, तीन लोग नामजद
मेरठ: स्पा सेंटर पर छापे में देह व्यापार का खुलासा, होटल नेटवर्क पर फिर उठे सवाल
मेरठ कचहरी में बम की धमकी से हड़कंप, परिसर खाली कराकर घंटों चला सर्च ऑपरेशन

मेरठ पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अत्यधिक सस्ते दाम पर सामान बेचने वाले अज्ञात पेजों और आईडी से सावधान रहें तथा किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले सत्यापन अवश्य करें।

Share on WhatsApp
TAGGED:Cyber CrimeMeerut Newsअजराड़ा गांवउत्तर प्रदेश पुलिसऑनलाइन फ्रॉडमेरठ साइबर ठगीशादी डेकोरेशन घोटाला
Previous Article वेंटिलेटर-बेड की कमी से मासूम की जान पर बन आई, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल वेंटिलेटर-बेड की कमी से मासूम की जान पर बन आई, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
Next Article बीएचयू केंद्रीय कार्यालय के सामने सीएचएस प्रवेश प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते छात्र CHS BHU प्रवेश प्रक्रिया: BHU में छात्रों का धरना, प्राक्टर कर्मियों से हुई झड़प
Latest
वाराणसी में बंद पेट्रोल पंप से बरामद अवैध गैस सिलेंडर

वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

रणवीर सिंह धुरंधर 2 फिल्म पोस्टर या दृश्य

बॉलीवुड: धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में दर्ज की एंट्री, रचा इतिहास

वाराणसी के अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम का उद्घाटन समारोह

वाराणसी: अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम शुरू, रोजाना 1400 जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

Ai से बनी हुई प्रतीकात्मक चित्र...

ATS ने 2 संदिग्ध आतंकवादियो को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

आजमगढ़ पुलिस द्वारा फर्जी बिजली बिल गिरोह के आरोपी की गिरफ्तारी

आजमगढ़: फर्जी बिजली बिल रसीद गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.