News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु
हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद
काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम
आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद
पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Mirzapur

मीरजापुर में जिम जिहाद-धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठवां आरोपी गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 04/02/2026 18:54
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
मीरजापुर पुलिस द्वारा जिम जिहाद और धर्मांतरण आरोपी की गिरफ्तारी
मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिम जिहाद और अवैध धर्मांतरण मामला

मीरजापुर जनपद में जिम जिहाद और अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामलों में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना को0देहात पर पूर्व में पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों से संबंधित 08वें अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इन मामलों में 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस की यह कार्रवाई धर्मांतरण से जुड़े संगठित नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देश पर जनपद में जिम जिहाद और अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में दिनांक 04.02.2026 को थाना को0देहात पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस मामले से जुड़े 08वें अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौलवी खलीलुर्रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान, निवासी भूदेव की गली भटवा के पोखरी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पहले से गिरफ्तार अन्य आरोपियों के लगातार संपर्क में था और संगठित रूप से उनके साथ मिलकर हिंदू लड़कियों को वशीभूत कर अवैध धर्मांतरण कराने का कार्य करता था। जांच में सामने आया है कि यह गतिविधियां सुनियोजित और संगठित तरीके से संचालित की जा रही थीं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वर्ष 2023 में थाना लोहता, जनपद वाराणसी क्षेत्र में एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवक से निकाह कराया गया था, जिसके संबंध में वहां अभियोग पहले से पंजीकृत है। पुलिस का कहना है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि अभियुक्त पूर्व से ही इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसका नेटवर्क जनपदों की सीमाओं तक फैला हुआ है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त मौलवी खलीलुर्रहमान के विरुद्ध थाना को0देहात जनपद मीरजापुर में मु0अ0सं0-33/2026 एवं मु0अ0सं0-32/2026 पंजीकृत हैं। इन अभियोगों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 64(1), 64(2)(जे), 308(5), 352, 351(2), 61(2) के साथ-साथ आई.टी. एक्ट की धारा 67(बी) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के अंतर्गत गंभीर आरोप दर्ज हैं। इन धाराओं में जबरन, प्रलोभन, षड्यंत्र और डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग जैसे अपराध शामिल हैं।

More Read

रामनगर में गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक को पुलिस हिरासत में ले जाती हुई
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज
पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में कब्जे में लेकर तकनीकी जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल फोन से इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य अभियुक्तों, संपर्क सूत्रों और डिजिटल साक्ष्यों की जानकारी मिल सकती है। बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना को0देहात सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

मीरजापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धर्मांतरण और जिम जिहाद से जुड़े मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई संभव है।

More Read

बलिया पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी
बलिया में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, विरोध पर मारपीट और धमकी का आरोप
वाराणसी: दहेज उत्पीड़न मामले में ससुर गिरफ्तार, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
वाराणसी: सारनाथ लक्ष्मी मंदिर में चेन स्नेचिंग, चार महिला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में डिजिटल हाउस अरेस्ट के नाम पर 10 लाख की ठगी, पुलिस ने रकम होल्ड कराई
Share on WhatsApp
TAGGED:CrimeMirzapur Newsगिरफ्तारीजिम जिहादधर्मांतरणपुलिस कार्रवाईमीरजापुर
Previous Article मीरजापुर पुलिस द्वारा अवैध पशु कटान में बरामद हथियार और आरोपी मीरजापुर: अदलहाट पुलिस ने अवैध पशु कटान में किया 02 को गिरफ्तार, हथियार बरामद
Next Article उन्नाव में हेलीपैड निर्माण स्थल की तस्वीर उन्नाव में 19 स्थायी हेलीपैड निर्माण की योजना, वीआईपी आवागमन होगा सुगम
Latest
वाराणसी में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर गंदे पानी और कीचड़ से जूझते श्रद्धालु

वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता

हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता

रामनगर में गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक को पुलिस हिरासत में ले जाती हुई

वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

दुर्गाकुंड मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा करते श्रद्धालु

काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.