News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Mathura

गणतंत्र दिवस पर वृंदावन में उमड़ी भारी भीड़, बांकेबिहारी मंदिर में 2 घंटे तक इंतजार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 27/01/2026 18:36
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
गणतंत्र दिवस पर वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
गणतंत्र दिवस के मौके पर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हालात दिनभर चुनौतीपूर्ण बने रहे। सार्वजनिक अवकाश के चलते सुबह से ही दर्शनार्थियों का दबाव बढ़ता गया और दोपहर तक मंदिर परिसर व आसपास की गलियों में धक्का मुक्की और आपाधापी की स्थिति बन गई। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एंट्री प्वाइंट से मंदिर प्रांगण तक पहुंचने में करीब दो घंटे तक लग गए।

भीड़ के बीच फंसे बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर दबाव इतना अधिक था कि लोगों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जगह जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को रोक रोक कर आगे बढ़ाया, लेकिन बैरियर खुलते ही लोग तेजी से आगे दौड़ पड़ते, जिससे स्थिति फिर बिगड़ जाती थी।

सुबह से ही विद्यापीठ और जुगल घाट की ओर से आने वाले मार्गों पर बाजार और संकरी गलियां श्रद्धालुओं से भर गईं। पुलिस द्वारा जब भीड़ कम होती देख बैरियर खोले जाते, तो आगे बढ़ने की होड़ मच जाती। इसी दौरान कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की घटनाएं भी सामने आईं। बिहारी जी पुलिस चौकी के पास छिंदवाड़ा से आए दीपक के बच्चों की हालत खराब हो गई, जिन्हें पास की दुकान पर बैठाकर कुछ देर आराम कराया गया, तब जाकर वे आगे बढ़ सके। इसी तरह दिल्ली के नजफगढ़ से आए एक बुजुर्ग दंपत्ति को भी मंदिर की एक गली में दुकान पर बैठकर काफी देर तक राहत लेनी पड़ी।

पुलिसकर्मियों ने लगातार लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की, लेकिन भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि आपाधापी का माहौल पूरे दिन बना रहा। सुबह शुरू हुई यह स्थिति शाम तक लगभग बनी रही और मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को लगातार धैर्य के साथ इंतजार करना पड़ा।

गणतंत्र दिवस पर केवल ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर ही नहीं, बल्कि वृंदावन के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, राधादामोदर मंदिर, रंगजी मंदिर, कात्यायनी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में भी सुबह से देर शाम तक भीड़ का दबाव बना रहा। प्रशासन के लिए यह दिन भीड़ प्रबंधन के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

More Read

शाहजहांपुर में होली पर पत्नी की हत्या और तेजाब हमले की खबर
शाहजहांपुर: होली पर सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी का गला रेता, परिचित पर तेजाब फेंका
प्रयागराज: आभूषण कारोबारी लूटकांड का मुख्य आरोपी छैला बाबू सरोज फरार, पुलिस की तलाश तेज
वाराणसी: नगर निगम का 2537.84 करोड़ का बजट पास, बुनियादी ढांचे व जल प्रबंधन पर जोर
चंदौली में होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 3807 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Share on WhatsApp
TAGGED:Crowd ManagementRepublic DayTemple DarshanUttar Pradesh Newsबांकेबिहारी मंदिरवृंदावन
Previous Article डीडीयू रेल मंडल की समय पर चलती ट्रेनें, 99.32% punctuality रिकॉर्ड गणतंत्र दिवस पर डीडीयू रेल मंडल का रिकॉर्ड: 99.32% समय पालन, 70 मंडलों में नंबर-1
Next Article गोरखपुर बेलीपार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल, कार रेलिंग से टकराई गोरखपुर: बेलीपार में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, 5 घायल
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.