News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश
वाराणसी में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद: भारी बारिश और रेड अलर्ट
ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला 3 दिन में बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त
वाराणसी श्रेया हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुनीत मिश्रा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: देशभर के साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 116 करोड़ का खुलासा
वाराणसी में भारत-जापान संबंधों को नई दिशा देने पर जोर: ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष सहयोग
दिल्ली: भलस्वा डेयरी में पुलिस पर हमला, मिर्च पाउडर फेंका, 3 घायल, वीडियो वायरल
भाजपा सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

समस्तीपुर: उजियारपुर में जमीन विवाद को लेकर महिला की बेरहमी से पिटाई, 8 पर FIR

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 23/02/2026 18:19
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
समस्तीपुर के उजियारपुर में जमीन विवाद में घायल महिला अस्पताल में भर्ती
उजियारपुर में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई।
Contents
  • उजियारपुर में जमीन विवाद को लेकर महिला की बेरहमी से पिटाई, आठ लोगों पर आरोप
  • पति के हिस्से की जमीन हड़पने का आरोप
  • घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप
  • प्रारंभिक सूचना में हत्या की आशंका, जांच में मारपीट की पुष्टि
  • पारिवारिक पृष्ठभूमि और विवाद की जड़

उजियारपुर में जमीन विवाद को लेकर महिला की बेरहमी से पिटाई, आठ लोगों पर आरोप

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

पति के हिस्से की जमीन हड़पने का आरोप

जख्मी महिला की पहचान लालबहादुर पासवान की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। पूनम देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति के हिस्से की जमीन हड़पने की नीयत से उसके ही पट्टेदारों ने उस पर हमला किया। उसने थाना में आवेदन देकर अपने फरीक के आठ लोगों को नामजद किया है। आरोपितों में मिथलेश पासवान, उसकी पत्नी जुली देवी, तेजो पासवान, धर्मेंद्र पासवान, कृष्ण पासवान, श्याम सुंदर पासवान, प्रवीण पासवान और दीपांशु पासवान शामिल हैं।

पीड़िता के अनुसार उसका पति लालबहादुर पासवान बाहर रहकर काम करता है और वह गांव में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर पट्टेदार लगातार उसे प्रताड़ित करते हैं।

घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप

पूनम देवी का कहना है कि रविवार सुबह करीब छह बजे मिथलेश पासवान और जुली देवी उसके घर पहुंचे। दरवाजे पर लगी टाट उखाड़ दी और भिक्षा मांगकर जुटाए गए खाने पीने के सामान को नष्ट कर दिया। आरोप है कि दस हजार रुपये भी चोरी कर लिए गए।

पीड़िता के मुताबिक अगले दिन उक्त लोग अन्य सहयोगियों के साथ उसके घर पर फिर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए बाल पकड़कर लाठी डंडे से पिटाई की और उसे घर से बाहर निकालने लगे। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

More Read

पुलिस हिरासत में अस्पताल ले जाया जा रहा घायल आरोपी पुनीत मिश्रा
वाराणसी श्रेया हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुनीत मिश्रा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी मिर्जापुर से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, बीमारी-आर्थिक तंगी बनी वजह
राजभर का अखिलेश पर हमला: सुभासपा कार्यालय में मारपीट-धमकी का आरोप

प्रारंभिक सूचना में हत्या की आशंका, जांच में मारपीट की पुष्टि

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में महिला की हत्या की बात सामने आई थी, लेकिन जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और विवाद की जड़

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लालबहादुर पासवान पूर्व में दानापुर पुलिस कैंप में कार्यरत थे। उन्होंने तीन शादियां की हैं। पहली पत्नी से चार बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से तीन बच्चे बताए जाते हैं। बाद में बेतिया में ड्यूटी के दौरान पूनम देवी से संपर्क हुआ और तीसरी शादी कर ली।

बताया जाता है कि दूसरी पत्नी को तीसरी शादी की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, जिसके बाद लालबहादुर की नौकरी चली गई। फिलहाल वह दानापुर में दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है, जबकि पूनम देवी गांव में अकेली रह रही थी और भिक्षा मांगकर जीवन यापन कर रही थी।

More Read

कानपुर में बच्चा चोरी के आरोप में गिरफ्तार बिजली विभाग के एसडीओ आर के वर्मा को पुलिस ले जाते हुए।
कानपुर: बेटे की चाहत में बच्चा चोरी कराने का आरोप, बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार
वाराणसी: रवि चौहान की हत्या का आरोपी मोहम्मद ताजिम मुठभेड़ में गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर में टोटो चालक से मारपीट कर टोटो ले गए बदमाश, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
पटना हिंसा: पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें, पहचान बताने की अपील, कई गिरफ्तार

इसी बीच जमीन के हिस्से को लेकर विवाद गहराता गया और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:उजियारपुरक्राइम न्यूज़जमीन विवादपूनम देवीबिहार समाचारमारपीटसमस्तीपुर
Previous Article बिहार पुलिस सिपाही प्रचालक भर्ती का विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म बिहार पुलिस सिपाही प्रचालक भर्ती: 993 पदों पर 1 मार्च से आवेदन शुरू, CSBC ने जारी किया विज्ञापन
Next Article ओबरा में स्टंट और हुड़दंग करने वाले गिरफ्तार युवकों और सीज किए गए वाहन की तस्वीर। ओबरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: स्टंट, हुड़दंग और गाली-गलौज करने वाले 3 गिरफ्तार, वाहन सीज
Latest
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव अवैध गांजा बिक्री स्थल पर निरीक्षण करते हुए और लोगों से बात करते हुए

वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनते हुए

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में लोगों से संवाद करते और उनकी समस्याएं सुनते हुए।

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश

स्कूल बंद होने की सूचना दर्शाते बच्चे और बारिश का मौसम

वाराणसी में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद: भारी बारिश और रेड अलर्ट

रेलवे सुरक्षा बल के जवान बरामद पान मसाला बंडलों और जब्त टाटा मैजिक लोडर के साथ

ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला 3 दिन में बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image