सारनाथ पुलिस ने 31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

By
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
3 Min Read
सारनाथ पुलिस टीम ने 31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया

सारनाथ पुलिस ने 31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 31.00 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर देर रात की गई कार्रवाई

श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम सक्रिय रूप से क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। दिनांक 11.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समय करीब 23.10 बजे अभियुक्त सोनू बिंद पुत्र प्रकाश बिंद निवासी पैगम्बरपुर पंचकोसी थाना सारनाथ वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 31.00 ग्राम नाजायज हेरोइन, बिक्री से प्राप्त 740 रुपये नगद तथा एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पंजीकृत मुकदमा व विधिक कार्रवाई

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0 0077/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम – सोनू बिंद पुत्र प्रकाश बिंद
निवासी – पैगम्बरपुर पंचकोसी, थाना सारनाथ, वाराणसी
उम्र – 20 वर्ष

बरामदगी का विवरण

1. कुल 31.00 ग्राम नाजायज हेरोइन।
2. हेरोइन की बिक्री से प्राप्त 740 रुपये नगद।
3. 01 अदद की-पैड मोबाइल फोन।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय

स्थान – हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी।
दिनांक – 11.02.2026
समय – करीब 23.10 बजे।

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 0077/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. कार्यवाहक प्रभारी सारनाथ एवं चौकी प्रभारी आशापुर म0उ0नि0 मीनू सिंह, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 अनिल कुमार, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 शिव नारायण सिंह, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी।
4. उ0नि0 देवेंद्र सिंह, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी।
5. का0 अर्जुन कुमार, थाना सारनाथ कमि0 वाराणसी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।