News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम
नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार
काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार
रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश
वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षाकर्मी घायल
सहारनपुर भीषण हादसा: ITBP अधिकारी समेत दो की मौत, 4 घायल
वाराणसी पुलिस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सम्मान, संकल्प और 100 फैंटम बाइक दस्ते की सौगात
रामनगर पीएसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानायक ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को नमन
स्वतंत्रता दिवस पर रामनगर SHO संजय कुमार मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
devotional

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई काशी, विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 03/08/2026 09:35
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
6 Min Read
सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की लंबी कतारें लगीं।
Contents
  • सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई काशी विश्वनाथ धाम में रात भर लगी रही श्रद्धालुओं की कतार
  • विश्वनाथ धाम में कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
  • प्रमुख शिवालयों में भी उमड़ी आस्था की भीड़
  • यादव बंधुओं की 94वीं जलाभिषेक यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
  • कांवड़िया शिविरों में रही भक्ति की छटा
  • मार्कंडेय महादेव में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष
  • भक्ति और आस्था का बना अनुपम वातावरण

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई काशी विश्वनाथ धाम में रात भर लगी रही श्रद्धालुओं की कतार

वाराणसी: सावन मास के पहले सोमवार के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम सहित जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर दराज के जिलों और राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख समृद्धि की कामना की। विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की कतार रविवार से ही लगनी शुरू हो गई थी और हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी रात अपनी बारी का इंतजार करते हुए भजन कीर्तन और शिव नाम का स्मरण किया। सोमवार की भोर चार बजे से जलाभिषेक का क्रम प्रारंभ हुआ जो लगातार जारी रहा।

विश्वनाथ धाम में कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सावन के पहले सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने वाले कांवड़ियों का मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार की शाम से ही गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु बैरिकेडिंग के माध्यम से कतार में शामिल होने लगे थे। कोई कांवड़ लेकर विश्राम करता दिखाई दिया तो कोई भजन कीर्तन में लीन रहा। पूरी रात हर हर महादेव के जयघोष से विश्वनाथ धाम और आसपास का क्षेत्र शिवमय बना रहा। सोमवार सुबह निर्धारित समय पर श्रद्धालुओं को क्रमवार बाबा के दर्शन और जलाभिषेक का अवसर मिला।

प्रमुख शिवालयों में भी उमड़ी आस्था की भीड़

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के अलावा मार्कंडेय महादेव महामृत्युंजय महादेव तिलभांडेश्वर महादेव त्रिलोचन महादेव ओंकालेश्वर महादेव सहित जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे कांवड़ियों ने पहले गंगा और गंगा गोमती संगम में स्नान किया और इसके बाद विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन किया। पूरे दिन मंदिर परिसरों और मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही तथा प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई।

यादव बंधुओं की 94वीं जलाभिषेक यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

चंद्रवंशी गोप सेवा समिति के बैनर तले यादव बंधुओं की पारंपरिक जलाभिषेक यात्रा इस वर्ष भी सावन के पहले सोमवार को निकाली गई। सुबह गौरी केदारेश्वर महादेव में जलाभिषेक के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद तिलभांडेश्वर महादेव बड़ी शीतला मंदिर अहिलेश्वर महादेव होते हुए यात्रा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंची। मणिकर्णिका घाट से जल लेकर श्रद्धालु पश्चिमी द्वार से धाम में प्रवेश किए और जलाभिषेक के बाद निर्धारित मार्ग से बाहर निकले। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी केवल इक्कीस यादव बंधुओं को गर्भगृह में जलाभिषेक की अनुमति दी गई। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार लगभग चालीस हजार से अधिक यादव बंधु इस सत्रह किलोमीटर लंबी यात्रा में शामिल हुए और नौ शिवालयों तथा देवालयों में जलाभिषेक किया।

कांवड़िया शिविरों में रही भक्ति की छटा

शहर के विभिन्न मार्गों पर बनाए गए कांवड़िया शिविरों में रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। चितरंजन पार्क लक्सा मंडुवाडीह और मैदागिन सहित कई स्थानों पर ठहरे कांवड़िए भजन कीर्तन और शिव आराधना में लीन रहे। सोमवार तड़के गंगा स्नान के बाद सभी श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए निर्धारित मार्गों से मंदिरों की ओर रवाना हुए। शिविरों में श्रद्धालुओं के विश्राम और आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी।

More Read

विधायक सौरभ श्रीवास्तव नाग पंचमी कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते हुए, साथ में पहलवान और दर्शक
नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार
रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, न्यूज़ रिपोर्ट परिवार

मार्कंडेय महादेव में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष

मार्कंडेय महादेव मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूर्वांचल के कई जिलों से पहुंचे शिवभक्तों ने गंगा गोमती संगम में स्नान कर मंदिर में जलाभिषेक किया और इसके बाद बाबा विश्वनाथ धाम तथा त्रिलोचन महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान किया। पूरे क्षेत्र में हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में पूरी श्रद्धा के साथ जुटे रहे।

भक्ति और आस्था का बना अनुपम वातावरण

सावन के पहले सोमवार पर वाराणसी पूरी तरह शिवमय दिखाई दी। शहर के घाटों मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की निरंतर आवाजाही बनी रही। गंगा स्नान दर्शन पूजन और जलाभिषेक का क्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चलता रहा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं जिससे दर्शन और जलाभिषेक का क्रम व्यवस्थित ढंग से संचालित होता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख शांति समृद्धि और लोककल्याण की प्रार्थना करते हुए सावन के प्रथम सोमवार का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

Share on WhatsApp
TAGGED:Sawan 2024कांवड़ यात्राकाशी विश्वनाथजलाभिषेकवाराणसीशिवसावन
Previous Article काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी और गिरफ्तार किए गए दलाल काशी विश्वनाथ मंदिर: सुगम दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, 8 दलाल गिरफ्तार
Next Article उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य सदस्य दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Latest
वाराणसी में चक्काजाम कर प्रदर्शन करते मृत बच्ची के परिजन और पुलिस अधिकारी

वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम

विधायक सौरभ श्रीवास्तव नाग पंचमी कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते हुए, साथ में पहलवान और दर्शक

नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचर और उसके साथी को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी

वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

रामनगर के मां मनसा देवी मंदिर में भव्य वार्षिक श्रृंगार के लिए सजी हुई देवी मनसा की प्रतिमा।

काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार

सत्येंद्र बारी रामनगर थाने में फरियादियों से बात करते हुए

रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image