News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

सोनभद्र में 1.19 लाख प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद, तस्करी नेटवर्क बेनकाब; 4 पर ₹25-₹25 हजार इनाम

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 23/01/2026 18:20
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
सोनभद्र पुलिस द्वारा जब्त प्रतिबंधित कफ सीरप की बड़ी खेप और कंटेनर जांच
चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से 1,19,675 प्रतिबंधित कफ सीरप की शीशियां बरामद; नेटवर्क के 4 आरोपियों पर इनाम।

सोनभद्र पुलिस ने कफ सीरप तस्करी के एक बड़े और संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कफ सीरप तस्करी विरोधी कार्रवाइयों में गिना जा रहा है। पुलिस ने 18 अक्टूबर 2025 को जनपद सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से एक लाख उन्नीस हजार छह सौ पचहत्तर प्रतिबंधित कफ सीरप की शीशियां बरामद की थीं जिनकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ पचास लाख रुपये आंकी गई थी। यह खेप अवैध रूप से अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजी जा रही थी।

इस बड़ी बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक Abhishek Verma के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच आगे बढ़ी तो कफ सीरप तस्करी के पीछे एक संगठित नेटवर्क सामने आया। पुलिस जांच में पता चला कि वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल अपने पिता भोला प्रसाद जायसवाल के साथ मिलकर झारखंड की राजधानी रांची में शैली ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म का संचालन कर रहा था। इसी फर्म के माध्यम से कई दवा कंपनियों से कफ सीरप की खेप मंगाई जाती थी जिसे तय पते पर भेजने के बजाय देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ बांग्लादेश और अन्य सीमावर्ती इलाकों में अवैध रूप से सप्लाई किया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि तस्करी का नेटवर्क बेहद सुनियोजित था और इसमें कई फर्जी फर्मों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में सोनभद्र पुलिस ने सरगना शुभम जायसवाल सहित चार आरोपियों पर पच्चीस पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के विदेश भागने की चर्चा भी सामने आई है जबकि उसके अन्य सहयोगी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

सोनभद्र पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर 2025 को शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 17 दिसंबर 2025 को वाराणसी निवासी मां कृपा मेडिकल के प्रोपराइटर सत्यम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर भोला प्रसाद जायसवाल की करोड़ों रुपये की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को भी कुर्क कर लिया गया है।

इस पूरे प्रकरण में जैसे जैसे परतें खुलती गईं वैसे वैसे मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दीं। कई प्रभावशाली नामों से जुड़ाव की चर्चाओं के चलते यह मामला अब देश के सबसे चर्चित कफ सीरप तस्करी मामलों में शामिल हो गया है। हालांकि अब भी मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पुलिस की पकड़ से बाहर है और सोनभद्र पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई को न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है और इसे संगठित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Bangladesh BorderDrug SmugglingJharkhandUP NewsVaranasiकफ सीरप तस्करीसोनभद्र पुलिस
Previous Article पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह की बजट सत्र पैरोल पर 7 कार्यदिवस में निर्णय का निर्देश दिया अमृतपाल सिंह को बजट सत्र में जाने की अनुमति पर पंजाब सरकार 7 कार्यदिवस में फैसला करे: हाईकोर्ट
Next Article वाराणसी रवींद्रपुरी रोड पर कार-बाइक टक्कर के बाद भीड़ और पुलिस वाराणसी: रवींद्रपुरी रोड पर कार ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, युवतियों का हंगामा; थाने में सुलह
Latest
निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.